Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » CID ने JSSC CGL भर्ती परीक्षा में अनियमितता के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, दो आरोपियों को रिमांड पर लिया
झारखंड

CID ने JSSC CGL भर्ती परीक्षा में अनियमितता के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, दो आरोपियों को रिमांड पर लिया

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 25, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईडी) ने जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2023 में कथित अनियमितताओं के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनु कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो बिहार के सारण जिले के देवरिया का निवासी है।

उन्होंने बताया कि सिंह ने कथित तौर पर जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ दिलाने में मदद की थी। इनमें से कुछ अभ्यर्थी बाद में परीक्षा में सफल भी हुए। अधिकारी ने बताया कि सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही इस कथित परीक्षा अनियमितता मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

सीआईडी ने दो आरोपियों कुंदन कुमार और समीर कुमार को भी रिमांड पर लिया है। नौकरी के अभ्यर्थियों ने 25 जुलाई से विरोध-प्रदर्शन शुरू किया था। उनकी मांग थी कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द किया जाए और कथित अनियमितताओं की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराई जाए।

प्रदर्शनों के बाद 18 अगस्त को राज्य सरकार ने जेएसएससी-सीजीएल-2023 समेत कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था। हालांकि, परीक्षा में सफल हुए कुछ अभ्यर्थियों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने बाद में राज्य सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी।

and took CID ने JSSC CGL into remand. irregularity case The CID arrested another accused in the JSSC CGL recruitment exam two accused एक और आरोपी को गिरफ्तार किया दो आरोपियों को भर्ती परीक्षा में अनियमितता के मामले में रिमांड पर लिया
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJAMSHEDPUR: अश्रुपूरित आंखों से ‘पार्थो दा’ को दी गई अंतिम विदाई, भुइयांडीह बर्निंग घाट पर वरिष्ठ फोटो पत्रकार का अंतिम संस्कार
Next Article Jharkhand Congress SIR को लेकर 27-28 सितंबर को करेगी आंदोलन, MMDR पर होने वाला 26 का राजभवन मार्च स्थगित
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jamshedpur में लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात! गोलमुरी में ही केनरा बैंक के बाद अब ज्वेलरी शॉप में चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, गहने लेकर हो गए फरार

September 25, 2026
झारखंड

Jamshedpur: नक्सली असीम मंडल के पास से अब तक बरामद नहीं हुआ उसका AK 47? झारखंड-बंगाल सीमा से सटे इलाकों में चल रहा सर्च ऑपरेशन

September 25, 2026
झारखंड

Hemant Soren: जमीन घोटाले से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन नहीं हो सका, अब 30 सितंबर की तारीख

September 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur में लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात! गोलमुरी में ही केनरा बैंक के बाद अब ज्वेलरी शॉप में चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, गहने लेकर हो गए फरार

September 25, 2026

Jamshedpur: नक्सली असीम मंडल के पास से अब तक बरामद नहीं हुआ उसका AK 47? झारखंड-बंगाल सीमा से सटे इलाकों में चल रहा सर्च ऑपरेशन

September 25, 2026

Hemant Soren: जमीन घोटाले से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन नहीं हो सका, अब 30 सितंबर की तारीख

September 25, 2026

BJP ने राज्यों के प्रभारी संगठन संयुक्त महासचिव नियुक्त किए, सौदान सिंह को मिला झारखंड, बिहार व बंगाल का प्रभार

September 25, 2026

Jharkhand Congress SIR को लेकर 27-28 सितंबर को करेगी आंदोलन, MMDR पर होने वाला 26 का राजभवन मार्च स्थगित

September 25, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.