Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand Congress SIR को लेकर 27-28 सितंबर को करेगी आंदोलन, MMDR पर होने वाला 26 का राजभवन मार्च स्थगित
झारखंड

Jharkhand Congress SIR को लेकर 27-28 सितंबर को करेगी आंदोलन, MMDR पर होने वाला 26 का राजभवन मार्च स्थगित

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 25, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi.विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के मुद्दे पर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन करेगी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की. इसके बाद झारखंड कांग्रेस को भी जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया. प्रदेश प्रभारी के राजू ने बताया कि 27 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. 28 सितंबर को जिला मुख्यालयों से समाहरणालय तक मार्च निकाला जायेगा और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जायेगा.

इसी दिन रांची स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष भी प्रदर्शन होगा. कांग्रेस एसआइआर, मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े मुद्दे उठायेगी. पार्टी ने फॉर्म-6 में जोड़ी गयी नयी शर्तों पर भी आपत्ति जतायी है. श्री राजू ने कहा कि मतदाता का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है. मतदाता सूची की शुचिता और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करेगी.

श्री वेणुगोपाल की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को भेजे गये पत्र के अनुसार कांग्रेस मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा एसआइआर और कुछ राज्यों में चुनाव संचालन से जुड़े कथित अवैधानिक कार्यों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन करेगी. कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के कुछ निर्णयों की वैधानिकता और निष्पक्षता पर भी सवाल उठाये हैं.

 प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि 26 सितंबर को एमएमडीआर संशोधन विधेयक और चंदा चोरी के मुद्दे पर प्रस्तावित राजभवन मार्च को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. यह कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी निर्वाचन आयोग से जुड़े देशव्यापी आंदोलन को प्राथमिकता दे रही है.

been postponed. Jharkhand Congress march scheduled for MMDR पर होने वाला 26 का September 26 concerning September 27–28 regarding the SIR को लेकर 27-28 सितंबर SIR; the Raj Bhavan The Jharkhand Congress the MMDR has will launch an agitation on को करेगी आंदोलन राजभवन मार्च स्थगित
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleCID ने JSSC CGL भर्ती परीक्षा में अनियमितता के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, दो आरोपियों को रिमांड पर लिया
Next Article BJP ने राज्यों के प्रभारी संगठन संयुक्त महासचिव नियुक्त किए, सौदान सिंह को मिला झारखंड, बिहार व बंगाल का प्रभार
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jamshedpur: नक्सली असीम मंडल के पास से अब तक बरामद नहीं हुआ उसका AK 47? झारखंड-बंगाल सीमा से सटे इलाकों में चल रहा सर्च ऑपरेशन

September 25, 2026
झारखंड

Hemant Soren: जमीन घोटाले से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन नहीं हो सका, अब 30 सितंबर की तारीख

September 25, 2026
झारखंड

BJP ने राज्यों के प्रभारी संगठन संयुक्त महासचिव नियुक्त किए, सौदान सिंह को मिला झारखंड, बिहार व बंगाल का प्रभार

September 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: नक्सली असीम मंडल के पास से अब तक बरामद नहीं हुआ उसका AK 47? झारखंड-बंगाल सीमा से सटे इलाकों में चल रहा सर्च ऑपरेशन

September 25, 2026

Hemant Soren: जमीन घोटाले से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन नहीं हो सका, अब 30 सितंबर की तारीख

September 25, 2026

BJP ने राज्यों के प्रभारी संगठन संयुक्त महासचिव नियुक्त किए, सौदान सिंह को मिला झारखंड, बिहार व बंगाल का प्रभार

September 25, 2026

Jharkhand Congress SIR को लेकर 27-28 सितंबर को करेगी आंदोलन, MMDR पर होने वाला 26 का राजभवन मार्च स्थगित

September 25, 2026

CID ने JSSC CGL भर्ती परीक्षा में अनियमितता के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, दो आरोपियों को रिमांड पर लिया

September 25, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.