Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » BIHAR: डाक विभाग में भ्रष्टाचार का ‘पार्सल’, रिश्वत और वित्तीय हेराफेरी के खेल में बक्सर डाक अधीक्षक समेत तीन अधिकारी हिरासत में
बिहार

BIHAR: डाक विभाग में भ्रष्टाचार का ‘पार्सल’, रिश्वत और वित्तीय हेराफेरी के खेल में बक्सर डाक अधीक्षक समेत तीन अधिकारी हिरासत में

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 9, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बक्सर. सरकारी तंत्र और ईमानदारी की परतों को उधेड़ते हुए भ्रष्टाचार का एक नया ‘पार्सल’ खुला है. दिल्ली से पहुंची सीबीआई की केंद्रीय टीम ने मंगलवार को बक्सर के डाक अधीक्षक कुमारी सरिता समेत तीन वरिष्ठ डाक अधिकारियों व कर्मचारियों को वित्तीय अनियमितताओं और रिश्वतखोरी के आरोपों में हिरासत में ले लिया. इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद से पूरे बक्सर डाक विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

सर्किट हाउस में 12 बजे से मैराथन पूछताछ

सीबीआई की विशेष टीम मंगलवार दोपहर को ही बक्सर पहुंची और सीधे डाक अधीक्षक कुमारी सरिता व अन्य दो कर्मचारियों को अपनी कस्टडी में लेकर जिला सर्किट हाउस ले गई. दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ पूछताछ का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा. सीबीआई के अधिकारी लगातार उनसे वित्तीय लेनदेन, कमिशन खोरी और भ्रष्टाचार से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर गहन पूछताछ कर रहे हैं.

अचानक कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल

सीबीआई की इस धमक से डाक विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप और अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई को बक्सर मुख्य डाकघर में लंबे समय से वित्तीय लेन-देन में भारी गड़बड़ी, रिश्वत लेने और नियमों को ताक पर रखकर काम करने की शिकायतें मिल रही थीं.

दस्तावेज खंगाले, कई फाइलों की जांच जारी

कस्टडी में लेने के बाद सीबीआई की टीम ने बक्सर स्थित प्रधान डाकघर में छापेमारी कर वहां मौजूद विभिन्न महत्वपूर्ण दस्तावेजों और फाइलों की बारीकी से जांच की. कई वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड्स को खंगाला जा रहा है ताकि भ्रष्टाचार के इस पूरे नेटवर्क की गहराई तक पहुंचा जा सके. फिलहाल सीबीआई की टीम तीनों आरोपियों को हिरासत में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई और कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है.

Bihar Crime News Buxar News Buxar Post Office CBI Post Office Corruption Case कुमारी सरिता बक्सर डाक विभाग घोटाला बक्सर समाचार बक्सर सीबीआई रेड
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleBIHAR: साहब का ‘सुपर मॉडल’, 12 साल में 1.71 करोड़ की संपत्ति, 16 प्लॉट और 70 लाख का दमकती हवेली!
Next Article सुप्रीम कोर्ट का आदेश: बिना योग्यता शिक्षक बहाली पर रोक, क्या सुधरेगी राज्यों की भ्रष्ट व्यवस्था?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

BIHAR: शिक्षा जगत में फिर लहराया परचम, सेंट माइकल हाई स्कूल, पटना लगातार दूसरे साल देश का नंबर-1 ‘विंटेज लेगेसी’ स्कूल घोषित!

October 21, 2026
बिहार

भोजपुर में खूनी रंजिश: आदर्श हत्याकांड का बदला! होमगार्ड जवान के बेटे को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

October 21, 2026
बिहार

रिश्तों का कत्ल: ससुर के अवैध इश्क में अंधी बहू, चाचा ने भतीजे को सरेआम दागी छह गोलियां

October 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

अधूरी मोहब्बत का खौफनाक अंत: दो साल पहले पंचायत ने किया जुदा, तो ट्रेन की पटरी पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश

October 24, 2026

चमत्कार या विज्ञान? AI अब चेहरे की एक तस्वीर से बता देगा, मरीज कितने दिन और रहेगा ज़िंदा!

October 24, 2026

दीवाली से पहले गिरने लगे सोने-चांदी के दाम, जाने क्या है गिरावट का कारण

October 24, 2026

Jio IPO Records: जियो आईपीओ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 1.38 करोड़ आवेदन के साथ रचा नया वैश्विक इतिहास!

October 24, 2026

EPF Pension Hike: ₹1,000 से बढ़कर सीधे ₹7,500 हो सकती है न्यूनतम पेंशन! जाने क्या है योजना

October 24, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost