Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » BIHAR: साहब का ‘सुपर मॉडल’, 12 साल में 1.71 करोड़ की संपत्ति, 16 प्लॉट और 70 लाख का दमकती हवेली!
बिहार

BIHAR: साहब का ‘सुपर मॉडल’, 12 साल में 1.71 करोड़ की संपत्ति, 16 प्लॉट और 70 लाख का दमकती हवेली!

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 9, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना. अगर किसी से पूछा जाए कि 12 वर्षों में बिना किसी जादुई चिराग के दिन-दुगनी और रात-चौगुनी तरक्की कैसे की जाती है, तो हमारे समाज को अब किसी मैनेजमेंट गुरु के पास जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. इसके लिए दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आनंद कुमार विभूति साहब की केस स्टडी ही काफी है.

वर्ष 2014 में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 53वीं से 55वीं बैच परीक्षा पास कर सीधे ‘ईमानदार लोक सेवक’ बने बीडीओ साहब ने महज़ 12 सालों की ‘अथक और निष्ठावान सेवा’ के बल पर 1.71 करोड़ रुपये से अधिक की ज्ञात अवैध संपत्ति का ऐसा साम्राज्य खड़ा कर दिया, जिसे देखकर कॉरपोरेट जगत के दिग्गज भी अपना सिर धुन लें.

आय से 121% ज्यादा ‘मेहनताना’

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीमों ने जब मंगलवार को पूर्वी चंपारण, दानापुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी की, तो साहब की असली ‘मेहनत’ का फल सामने आया. जांच अधिकारियों के मुताबिक, बीडीओ साहब ने अपनी वैध आय की तुलना में करीब 121.87% अधिक संपत्ति अर्जित की है. यानी जितना सरकार ने उन्हें वेतन के रूप में दिया, उससे कहीं ज्यादा का ‘इनाम’ उन्होंने अपने पद की गरिमा और फाइलों को आगे बढ़ाने के बदले खुद को ही दे डाला.

पैतृक गांव में 70 लाख का महल, शहर-शहर में 16 प्लॉट

बीडीओ साहब को शायद ज़मीन-जायदाद से गहरा लगाव है. मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित उनके निजी आवास की तलाशी में ऐसे दस्तावेज मिले, जिनसे 16 अलग-अलग भूखंडों (प्लॉट) के मालिकाना हक का खुलासा हुआ. ये प्लॉट सिर्फ उनके अपने नाम पर नहीं, बल्कि अपने रिश्तेदारों और परिवार के 7 अन्य सदस्यों के नाम पर बड़े ही प्यार से बांटे गए थे.

इतना ही नहीं, पूर्वी चंपारण स्थित उनके पैतृक गांव में लगभग 70 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से एक आलीशान मकान/हवेली का निर्माण कराया जा रहा है. गांव के लोगों को शायद यही लगता होगा कि साहब शहर में दिन-रात ‘जनसेवा’ कर पसीना बहा रहे हैं, लेकिन पसीना किस चीज़ का बहाया जा रहा था, इसका अंदाजा अब सबको हो चुका है.

गाड़ियों का शो-रूम और 16 बैंक खाते

जब प्रॉपर्टी इतनी हो, तो सवारी भी तो शाही होनी चाहिए! छापेमारी के दौरान साहब के ठिकानों से पांच बड़ी गाड़ियां बरामद हुईं, जिनमें इनोवा, क्रेटा, स्कॉर्पियो जैसी चमचमाती चार-पहिया गाड़ियां और दो दोपहिया वाहन शामिल हैं. ऐसा लगता है मानो बीडीओ आवास न होकर किसी प्रयुक्त लग्जरी गाड़ियों का शो-रूम हो.

वित्तीय प्रबंधन के मामले में भी बीडीओ साहब किसी से कम नहीं निकले. उनके और उनके परिवार के नाम पर कुल 16 बैंक खाते मिले हैं. इसके अलावा, एक बैंक लॉकर की चाबी भी बरामद हुई है, जिसे खोलना अभी बाकी है—ईओयू को आशंका है कि उस लॉकर से कुबेर का खजाना और निकल सकता है.

बीमा और म्यूचुअल फंड में 70 लाख का निवेश

साहब को अपने और परिवार के भविष्य की चिंता भी बहुत थी. इसलिए उन्होंने जीवन बीमा निगम (LIC) और दूसरी बीमा कंपनियों में भारी-भरकम निवेश कर रखा था. दस्तावेजों के अनुसार, वे हर साल करीब 1.5 लाख रुपये का सालाना प्रीमियम भरते थे. इसके अलावा, म्यूचुअल फंड की अलग-अलग योजनाओं में करीब 70 लाख रुपये जमा होने से संबंधित कागजात भी जब्त किए गए हैं.

छापेमारी के ठिकाने:

  • पूर्वी चंपारण में बीडीओ का पैतृक आवास.
  • दानापुर के आशियाना स्थित साईं बिहार अपार्टमेंट.
  • दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ का कार्यालय कक्ष व सरकारी आवास.
  • मुजफ्फरपुर के अहियापुर नगर रोड स्थित निजी आवास.

सरकार भले ही विकास योजनाओं के नाम पर बजट जारी करती रहे, लेकिन धरातल पर विकास कैसे होता है और फाइलें कैसे ‘सोना’ उगलती हैं, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बीडीओ साहब की यह 12 साल की बेमिसाल यात्रा है!

BDO आनंद कुमार BPSC EOU Raid Bihar अवैध संपत्ति आनंद कुमार विभूति दरभंगा समाचार बहादुरपुर BDO बिहार क्राइम बिहार समाचार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकरण राजेंद्र दर्दा बने द इंडियन समाचार पत्र सोसाइटी के प्रेसिडेंट
Next Article BIHAR: डाक विभाग में भ्रष्टाचार का ‘पार्सल’, रिश्वत और वित्तीय हेराफेरी के खेल में बक्सर डाक अधीक्षक समेत तीन अधिकारी हिरासत में
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

BIHAR: डाक विभाग में भ्रष्टाचार का ‘पार्सल’, रिश्वत और वित्तीय हेराफेरी के खेल में बक्सर डाक अधीक्षक समेत तीन अधिकारी हिरासत में

September 9, 2026
बिहार

बिहार में बेखौफ अपराधी: सोन नदी में पुलिस और बालू माफिया के बीच भीषण मुठभेड़, 62 राउंड चलीं गोलियां; दरोगा और थानेदार जख्मी

August 30, 2026
बिहार

बिहार में अनोखी रिश्वत का खेल, 2 लाख नकद और वाशिंग मशीन लेते DCLR कंचन झा गिरफ्तार

August 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Orangutans Found in Odisha : ओडिशा के बालासोर के जंगल में मिले ओरंगुटान के 5 बच्चे, इंडोनेशिया और मलेशिया से कैसे आए भारत? हर कोई हैरान

September 9, 2026

Chakradharpur: चक्रधरपुर के आसनलतिया पंचायत के दलकी गांव में डायन-बिसाही के आरोप में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, दहशत में परिवार

September 9, 2026

NH 33 Accident Zone: चुटूपालू घाटी में ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत, 4 दिनों में 4 की जान गयी, हाइवे किनारे दीवार में खामियां, प्राथमिकी में NHAI को भी बनाया पक्षकार

September 9, 2026

Dhoni Farm House Cobra Snake: एमएस धोनी के फार्म हाउस में कोबरा सांप निकलने से कर्मचारियों में हड़कंप, स्नेक एक्सपर्ट ने काफी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 9, 2026

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर में अफगानी भी बन गए मतदाता, SIR जांच में सामने आया मामला तो हुआ खुलासा, अब थमाया नोटिस

September 9, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.