Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव-कोचांग मुख्य मार्ग पर युवक की हत्या, सड़क किनारे से शव बरामद
झारखंड

Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव-कोचांग मुख्य मार्ग पर युवक की हत्या, सड़क किनारे से शव बरामद

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 6, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Chakardharpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव-कोचांग मुख्य मार्ग पर करकट्टा घाटी के समीप रविवार को एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. सड़क किनारे युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या सब्बल से वार कर किए जाने की बात सामने आई है.

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. रविवार सुबह ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पड़े युवक के शव पर पड़ी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी मुखिया करम सिंह मुंडरी को दी. मुखिया ने मामले की सूचना बंदगांव थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सोमा समद और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और बंदगांव-कोचांग मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों से पूछताछ की.

पूछताछ के दौरान मृतक के बंदगांव थाना क्षेत्र की सावनिया पंचायत अंतर्गत अंगरिया गांव का निवासी होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस और मुखिया करम सिंह मुंडरी मृतक के गांव पहुंचे. वहां से परिजनों और ग्रामीणों को घटनास्थल पर लाया गया, जहां शव की पहचान की गई. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच के दौरान मृतक की बाइक और अन्य सामान भी बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए जांच कर रही है.

body recovered from roadside Chakardharpur: Youth killed on Bandgaon-Kochang main road in West Singhbhum district Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव-कोचांग मुख्य मार्ग पर युवक की हत्या सड़क किनारे से शव बरामद
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur: जमशेदपुर एफसी प्रबंधन ने अपने 12 अनुबंधित खिलाड़ियों और दो कोचों का किया बकाया भुगतान
Next Article HighCourt Dicision: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में झारखंड हाइकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जानें मामला?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

झारखंड से राजस्थान की सीधी कनेक्टिविटी: टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा के लिए नई ट्रेन शुरू, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026
झारखंड

साहब पर मेहरबानी और सरकार की चूक! ACB में चार्जशीट, फिर भी मलाईदार प्रभार से नवाजे गए अभियंता जितेंद्र पासवान

October 26, 2026
झारखंड

जेपीएससी घोटाला: अभ्यर्थियों के चयन में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा उजागर, सिंडिकेट के खेल से लेकर ओएमआर शीट तक में हेरफेर का पर्दाफाश

October 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

झारखंड से राजस्थान की सीधी कनेक्टिविटी: टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा के लिए नई ट्रेन शुरू, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026

भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में बड़ा बदलाव: केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए E100 ईंधन को दी मंजूरी, घटेगी कच्चे तेल पर निर्भरता

October 26, 2026

अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को राहत, सुलतानपुर कोर्ट ने किया बरी

October 26, 2026

हर विवाद एससी-एसटी एक्ट का दायरा नहीं… इलाहाबाद हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जानिए क्या कहा अदालत ने…

October 26, 2026

औद्योगिक सुरक्षा में सिंगापुर जैसी सख्ती जरूरी: टाटा स्टील के वीपी राजीव मंगल ने सीआईआई सेफ्टी टॉक में भरी हुंकार

October 26, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost