Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur: जमशेदपुर एफसी प्रबंधन ने अपने 12 अनुबंधित खिलाड़ियों और दो कोचों का किया बकाया भुगतान
झारखंड

Jamshedpur: जमशेदपुर एफसी प्रबंधन ने अपने 12 अनुबंधित खिलाड़ियों और दो कोचों का किया बकाया भुगतान

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 6, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर एफसी का परिचालन बंद होने के बाद करियर को लेकर परेशान चल रहे खिलाड़ियों को अब बड़ी राहत मिली है. क्लब प्रबंधन ने अपने 12 अनुबंधित खिलाड़ियों और दो कोचों का पूरा बकाया भुगतान कर उन्हें अनुबंध से मुक्त कर दिया है. इस फैसले के बाद खिलाड़ियों पर आर्थिक नुकसान का दबाव नहीं रहा. अब वे अपनी पसंद के दूसरे क्लब से जुड़ सकते हैं.जेएफसी के बंद होने के बाद खिलाड़ियों के सामने आगे के करियर को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी. क्लब के सीईओ मुकुल चौधरी ने खिलाड़ियों को चर्चिल ब्रदर्स से जुड़ने या अपना पूरा बकाया लेकर दूसरे विकल्प तलाशने का प्रस्ताव दिया था.

चर्चिल ब्रदर्स जाने वाले खिलाड़ियों का आगे का वेतन वहां की टीम को देना था. वहीं, इस विकल्प को नहीं चुनने वालों के अनुबंध की पूरी राशि जेएफएसपीएल की ओर से चुकाने की बात कही गई थी. किसी भी खिलाड़ी या कोच ने चर्चिल ब्रदर्स जाने का विकल्प नहीं चुना. इसके बाद जेएफसी ने मौजूदा और अगले सीजन से जुड़े अनुबंधों का पूरा बकाया चुकता कर दिया.

कई खिलाड़ियों को मिला नया ठिकाना
बकाया भुगतान के बाद खिलाड़ियों ने अब दूसरे क्लबों का रुख करना शुरू कर दिया है. टाटा स्टील ने अगस्त में 2017 से आईएसएल में खेल रही जमशेदपुर एफसी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी और स्पोर्ट्स लाइसेंस चर्चिल ब्रदर्स को महज 100 रुपये के सांकेतिक मूल्य पर हस्तांतरित किया था. चर्चिल ब्रदर्स गोवा का क्लब है और इसके मालिक गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाव हैं. इस बदलाव के बाद जेएफसी की प्रथम टीम के परिचालन से जुड़े खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के भविष्य पर सवाल खड़े हुए थे, जिन्हें अब बकाया भुगतान के बाद नए विकल्प तलाशने की आजादी मिल गई है.

Jamshedpur: Jamshedpur FC management made arrears payments to its 12 contracted players and two coaches Jamshedpur: जमशेदपुर एफसी प्रबंधन ने अपने 12 अनुबंधित खिलाड़ियों और दो कोचों का किया बकाया भुगतान
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand SIR: फर्जी दस्तावेज जमा कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की कोशिश का आरोप, झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का दिया आदेश
Next Article Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव-कोचांग मुख्य मार्ग पर युवक की हत्या, सड़क किनारे से शव बरामद
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Sudivya Sonu: गिरफ्तारी और चुनाव अभियान से लेकर विरोध प्रदर्शनों तक हेमंत सोरेन के लिए ‘संकटमोचक’ रहे सुदिव्य कुमार सोनू

September 7, 2026
झारखंड

Sudivya Sonu: बेटे श्रेयस ने पिता को मुखाग्नि दी, बेटियां भी मौजूद रहीं, सीएम हेमंत हुए भावुक, बोले -शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला…

September 7, 2026
झारखंड

Jharkhand Congress: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की वजह से प्रदेश कांग्रेस ने सात सितंबर को महाधरना-प्रदर्शन को किया स्थगित

September 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Sudivya Sonu: गिरफ्तारी और चुनाव अभियान से लेकर विरोध प्रदर्शनों तक हेमंत सोरेन के लिए ‘संकटमोचक’ रहे सुदिव्य कुमार सोनू

September 7, 2026

Sudivya Sonu: बेटे श्रेयस ने पिता को मुखाग्नि दी, बेटियां भी मौजूद रहीं, सीएम हेमंत हुए भावुक, बोले -शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला…

September 7, 2026

Jharkhand Congress: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की वजह से प्रदेश कांग्रेस ने सात सितंबर को महाधरना-प्रदर्शन को किया स्थगित

September 7, 2026

HighCourt Dicision: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में झारखंड हाइकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जानें मामला?

September 7, 2026

Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव-कोचांग मुख्य मार्ग पर युवक की हत्या, सड़क किनारे से शव बरामद

September 6, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.