नई दिल्ली. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,993 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 14 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
पद का नाम: जूनियर इंजीनियर (JE) और डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS)
- कुल पद: 3,993
- आवेदन की शुरुआत: 14 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2026
- फीस भरने की अंतिम तारीख: 15 सितंबर 2026
- शुरुआती वेतन: ₹35,400 प्रति माह (पे लेवल-06, 7वें वेतन आयोग के अनुसार)
- आधिकारिक वेबसाइट: www.rrbapply.gov.in
योग्यता और आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: संबंधित स्ट्रीम (जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर आदि) में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री धारक इसके लिए पात्र हैं.
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष (1 जनवरी 2027 के आधार पर). सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में होगा:
- स्टेज-1 सीबीटी (CBT 1): यह 90 मिनट का पेपर होगा जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे. इसमें पास होने के लिए सामान्य/EWS श्रेणी को 40%, OBC/SC को 30% और ST वर्ग को 25% अंक लाने अनिवार्य हैं.
- स्टेज-2 सीबीटी (CBT 2): पहले चरण में सफल 15 गुना अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में मौका मिलेगा. इसमें 120 मिनट में 150 सवाल हल करने होंगे.
(नोट: दोनों ही सीबीटी परीक्षाओं में 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी.) - डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: सीबीटी-2 पास करने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा.
आवेदन शुल्क
- सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग: ₹500 (स्टेज-1 परीक्षा में शामिल होने पर ₹400 बैंक खाते में रिफंड कर दिए जाएंगे).
- महिलाएं, SC, ST, PwBD, ट्रांसजेंडर व आर्थिक पिछड़े वर्ग: ₹250 (परीक्षा में बैठने के बाद पूरी फीस रिफंड हो जाएगी).
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं.
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके नया अकाउंट बनाएं.
- लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
- आवश्यक दस्तावेज और फोटो सही साइज में अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें.


