Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » “अब वादे नहीं, पानी चाहिए!” – आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ जनता में उबाल, मिला आश्वासन
झारखंड

“अब वादे नहीं, पानी चाहिए!” – आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ जनता में उबाल, मिला आश्वासन

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHJune 13, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Tumblr LinkedIn Pinterest Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads
  • आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर पाइपलाइन और पानी के लिए महाधरना, बैकफुट पर प्रशासन
  • अल्टीमेटम – 7 दिन में पाइपलाइन, 15 जुलाई तक पानी … वरना 19 से उग्र आंदोलन की तैयारी !
  • पार्षदों के निशाने पर आये पीयूष सिन्हा, निकाली भड़ास, कहां उनके रहते पानी मिलना संभव नहीं 

आदित्यपुर. “अब वादे नहीं, पानी चाहिए…” यह आवाज भारी आक्रोश के साथ शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आकाशवाणी चौक पर आयोजित महाधरना में गूंज उठी. आंदोलन में सहारा गार्डेन सिटी और आदित्य सिंडिकेट के लोग भी शामिल हुए. जनकल्याण मोर्चा और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के बैनर तले पानी को लेकर आयोजित इस महाधरना में सैकड़ों की संख्या में लोगों के जुटान और तीखे तेवर देख निगम प्रशासन और जुडको (JUIDCO) के अधिकारी बैकफुट पर नजर आये.

आंदोलन स्थल पर पहुंचे आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक और जुडको जीएम ने लोगों का आश्वस्त किया और लिखित डेडलाइन तय की. हालांकि आंदोलनकारियों ने यह स्पष्ट अल्टीमेट दे दिया है कि एक हफ्ते के भीतर पाइपलाइन नहीं बिछी और 15 जुलाई तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई, तो आगामी 19 जुलाई से उग्र आंदोलन का शंखनाद होगा.

दरअसल, सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट 30 MLD से पेयजल आपूर्ति की मांग तथा सहारा गार्डन सिटी, आदित्या सिंडिकेट समेत दूसरे इलाकों में पाइप लाइन बिछाने की मांग को लेकर इस महाधरना का आयोजन किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में सीनियर सिटिजन ने भी सहभागिता निभायी. इसमें तीन अहम मांगों पर विचार किया गया. जिसमें सहारा और सिंडिकेट में पाइप लाइन बिछाकर जलापूर्ति शामिल है. सहारा गार्डेन सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शशांक गांगुली, आदित्या सिंडिकेट सोसाईटी के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने नगर निगम प्रशासन को पूरी स्थिति समझायी कि किस तरह 100 मीटर पाइप लाइन नहीं बिछाये जाने से चार हजार से अधिक की आबादी पेजयल किल्लत से जूझ रही है.

यह भी पढ़ें : “करोड़ों की योजना में 100 मीटर का रोड़ा”, पानी नहीं मिला तो कल थमेगा आदित्यपुर!

इसके बाद पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह में सहारा और सिंडिकेट के पाइप लाइन बिछा दी जायेगी. आदित्यपुर 2 के पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति 15 जुलाई तक करने का आश्वासन भी दिया गया. पानी को लेकर आयोजित महाधरना में नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर स्तर तक की राजनीति भी नजर आयी. पार्षदों ने नगर निगम के जिम्मेदारों को भी निशाना बनाया. पार्षद यहां तक कह गये कि जब तक पीयूष सिंहा है समस्याओं का अंत नहीं होगा, पानी नहीं मिलेगा.

जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित महाधरना में बड़ी संख्या स्थानीय लोगों के अलावा महिलाओं ने भी सहभागिता निभायी. निगम की ओर से मिले आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया गया.

2021 की योजना 2026 तक चालू नहीं हुई. धरना में लोगों की मौजूदगी यह बताती है कि परेशानी कितनी बड़ी है. जनता पानी के लिए परेशान हैं, नेता राजनीति और घोषणाओं में व्यस्त. जमीनी हकीकत जानने-समझने कही चिंता किसी को नहीं. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है, अगर डेडलाइन फेल हुई तो इस बार बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे.

ओम प्रकाश, अध्यक्ष, जनकल्याण मोर्चा

  • Author
  • Recent Posts
SHOBHA SINGH
SHOBHA SINGH
"डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचाना ही उद्देश्य है.
SHOBHA SINGH
Latest posts by SHOBHA SINGH (see all)
  • “अब वादे नहीं, पानी चाहिए!” – आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ जनता में उबाल, मिला आश्वासन - June 13, 2026
  • “करोड़ों की योजना में 100 मीटर का रोड़ा”, पानी नहीं मिला तो कल थमेगा आदित्यपुर! - June 12, 2026
  • राष्ट्रपति से मिली जमशेदपुर की बेटी ‘संजना’, रोमानिया में संताली भाषा में शेक्सपियर नाटकों से लहराया भारत की संस्कृति का परचम - June 6, 2026
Adityapur Akashvani Chowk Mass protest pipelines and water supply
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Threads
Previous Article“करोड़ों की योजना में 100 मीटर का रोड़ा”, पानी नहीं मिला तो कल थमेगा आदित्यपुर!
Next Article 16 लाख की आय वाले पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी ने कर दिया 90 लाख का खर्च… ACB जांच से घिरे
SHOBHA SINGH
  • Website

"डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचाना ही उद्देश्य है.

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR : डीएसपी ने चलाया सड़क क्लीन अभियान, अवैध पार्किंग, गुमटी और वाहनों को हटाया गया

June 13, 2026
झारखंड

16 लाख की आय वाले पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी ने कर दिया 90 लाख का खर्च… ACB जांच से घिरे

June 13, 2026
झारखंड

“करोड़ों की योजना में 100 मीटर का रोड़ा”, पानी नहीं मिला तो कल थमेगा आदित्यपुर!

June 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

JAMSHEDPUR : डीएसपी ने चलाया सड़क क्लीन अभियान, अवैध पार्किंग, गुमटी और वाहनों को हटाया गया

June 13, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के अगले सेनाध्यक्ष, 30 को संभालेंगे कार्यभार

June 13, 2026

विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए बिहार की समृद्धि जरूरी : सम्राट चौधरी

June 13, 2026

16 लाख की आय वाले पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी ने कर दिया 90 लाख का खर्च… ACB जांच से घिरे

June 13, 2026

“अब वादे नहीं, पानी चाहिए!” – आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ जनता में उबाल, मिला आश्वासन

June 13, 2026
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Submit a News Tip
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.