Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » 16 लाख की आय वाले पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी ने कर दिया 90 लाख का खर्च… ACB जांच से घिरे
झारखंड

16 लाख की आय वाले पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी ने कर दिया 90 लाख का खर्च… ACB जांच से घिरे

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJune 13, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची . कोडरमा-रांची रेल परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान मुआवजा वितरण में कथित अनियमितता के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. जांच एजेंसी के मुताबिक, कोडरमा के तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी शारदानंद देव पर मुआवजा राशि देने के बदले लाभुकों से 10 से 25 प्रतिशत तक कमीशन लेने का आरोप है. एसीबी का मानना है कि इसी जरिए उन्होंने अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की. एसीबी की जांच के अनुसार, 1 मार्च 2014 से 31 जनवरी 2016 के बीच शारदानंद देव की वैध आय करीब 16.47 लाख रुपये थी. लेकिन इसी अवधि में उनके खर्च और निवेश का आंकड़ा करीब 90.27 लाख रुपये तक पहुंच गया. जांच एजेंसी का कहना है कि दोनों आंकड़ों में बड़ा अंतर है, जिससे आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की आशंका मजबूत होती है.

2014-15 के दौरान शारदानंद देव व परिजनों के खातों में 54 लाख हुए जमा

इस मामले की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी. कोडरमा-रांची रेल परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान मुआवजा वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान कई लाभुकों से पूछताछ की गई और दस्तावेजों की भी जांच की गई. जांच के दौरान कुश्मा देवी नाम की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए. उसने बताया कि मुआवजा मिलने के बाद बैंक खाता खुलवाने के नाम पर उससे कई कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए. बाद में उसके बैंक खाते से कुछ राशि निकाल ली गई. एसीबी इस आरोप की भी जांच कर रही है कि कहीं मुआवजा राशि में हेराफेरी तो नहीं की गई. एसीबी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2014-15 के दौरान शारदानंद देव, उनकी पत्नी सुधा देव, कथित पत्नी सुमित्रा देवी और अन्य संबंधित बैंक खातों में 54 लाख रुपये से अधिक जमा किए गए. जांच एजेंसी इन लेन-देन के स्रोत और उनकी वैधता की पड़ताल कर रही है.

परिवार के नाम पर करीब 20.76 लाख रुपये की जमीन खरीदी

जांच में यह भी सामने आया कि इसी अवधि में परिवार के नाम पर करीब 20.76 लाख रुपये की जमीन खरीदी गई. इसके अलावा उनकी बेटी स्मिता देव के नाम पर भी जमीन खरीदने की जानकारी मिली है. एसीबी इन सभी संपत्तियों के दस्तावेज और खरीद के लिए इस्तेमाल किए गए पैसों के स्रोत की जांच कर रही है.

चास में 75 लाख का अनुमानित लागत वाला मकान 

जांच के दौरान बोकारो के चास इलाके में शारदानंद देव से जुड़े एक तीन मंजिला मकान की जानकारी भी मिली है. एसीबी का अनुमान है कि इस मकान के निर्माण पर करीब 75 लाख रुपये खर्च किए गए. एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस संपत्ति के निर्माण में इस्तेमाल की गई रकम कहां से आई. एसीबी फिलहाल बैंक खातों, जमीन की खरीद-बिक्री, संपत्तियों और कथित कमीशनखोरी से जुड़े सभी दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है. जांच एजेंसी का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर केस में गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय गिरफ्तार, तत्कालीन SDPO और SDO पर भी बड़ा एक्शन - July 31, 2026
  • पलामू : एमएमसीएच में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल, विदेश यात्रा और टेंडर में वित्तीय ‘धांधली’ पर राजभवन पहुंची शिकायत - July 31, 2026
  • JAMSHEDPUR : आदित्यपुर की कंपनी में विस्फोट, क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी बनी मजदूर की मौत का कारण? - July 31, 2026
Former Land Acquisition Officer with an income of ₹16 lakh spent ₹90 lakh... faces ACB probe.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article“अब वादे नहीं, पानी चाहिए!” – आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ जनता में उबाल, मिला आश्वासन
Next Article विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए बिहार की समृद्धि जरूरी : सम्राट चौधरी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

आदित्य सिंडिकेट में भी पहुंची पानी की धार, सफल ट्रायल से 460 परिवारों के चेहरों पर बिखरी ‘विजेता वाली मुस्कान’

August 1, 2026
झारखंड

पलामू : एमएमसीएच में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल, विदेश यात्रा और टेंडर में वित्तीय ‘धांधली’ पर राजभवन पहुंची शिकायत

July 31, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR : आदित्यपुर की कंपनी में विस्फोट, क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी बनी मजदूर की मौत का कारण?

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

आदित्य सिंडिकेट में भी पहुंची पानी की धार, सफल ट्रायल से 460 परिवारों के चेहरों पर बिखरी ‘विजेता वाली मुस्कान’

August 1, 2026

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर केस में गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय गिरफ्तार, तत्कालीन SDPO और SDO पर भी बड़ा एक्शन

July 31, 2026

पलामू : एमएमसीएच में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल, विदेश यात्रा और टेंडर में वित्तीय ‘धांधली’ पर राजभवन पहुंची शिकायत

July 31, 2026

JAMSHEDPUR : आदित्यपुर की कंपनी में विस्फोट, क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी बनी मजदूर की मौत का कारण?

July 31, 2026

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद बड़ा फैसला, झारखंड में मृत व रिटायर्ड शिक्षकों के आश्रितों को भी मिलेगा ग्रेड-1 वेतनमान

July 31, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost