Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेल
  • राजनीति
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • सरोकार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • देश/दुनिया
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • अन्य
    • मीडिया
    • रेल
    • सरोकार
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेल
  • राजनीति
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • सरोकार
Home » एयरपोर्ट से सीधे थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे BJP सांसद, कहा- मैं भगोड़ा नहीं हूं; जानें पूरा मामला
झारखंड

एयरपोर्ट से सीधे थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे BJP सांसद, कहा- मैं भगोड़ा नहीं हूं; जानें पूरा मामला

P KumarBy P KumarAugust 9, 2025Updated:August 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Tumblr LinkedIn Pinterest Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

देवघर.  झारखंड के देवघर स्थित वैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में कथित रूप से जबरन प्रवेश करने के आरोप में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे के खिलाफ थाने में शुक्रवार को FIR दर्ज की गई थी. इसके बाद सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी गिरफ्तारी देने का ऐलान किया था. शनिवार को निशिकांत दुबे एयरपोर्ट से सीधे थाने में गिरफ्तारी देने पहुंच गए. हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से मना कर दिया.

मैं भगोड़ा नहीं हूं-दुबे

इस दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मैं भगोड़ा नहीं हूं. मेरे और मेरी पत्नी के खिलाफ ये 51वां मामला है. इस मामले में मेरे बड़े बेटे, मेरे भाई, पिता और मां के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है. मैं इस मामले से दुखी हूं. प्रशासन जितनी बार मेरे खिलाफ मुक़दमे दर्ज करेगा, मैं उतनी बार सरेंडर करूंगा.
उन्होंने आगे कहा कि अगर क़ानून में कोई प्रावधान है, तो पुलिस मुझे गिरफ़्तार करे. वो कह रहे हैं कि मैंने धार्मिक भावनाएं भड़काई हैं. इरफ़ान अंसारी अगर यहां पूजा करते हैं, तो सब ठीक है. एसपी ईसाई हैं, वो यहाँ पूजा करते हैं, तो भी सब ठीक है. लेकिन अगर कोई हिंदू कांवड़ यात्रा लाता है, तो क्या इससे धार्मिक भावनाएं भड़कती हैं?

मैं यहां का बेटा हूं-बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद दुबे ने कहा कि मैं मंदिर ट्रस्टी, तीर्थ पुरोहित, देवघर में पैदा हुआ हूं. मैं यहां का बेटा हूं. केस करने वाले किस आधार पर गर्भगृह के अंदर थे यह जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में झारखंड बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ पंडा धर्मरक्षिणी सभा के कार्तिकनाथ ठाकुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बीजेपी सांसदों पर वैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसने का आरोप लगाया था. शिकायत में कहा कि श्रावणी मेले के दौरान मंदिर में वीवीआईपी दर्शन और गर्भगृह में प्रवेश पर रोक थी.

इसके बावजूद 2 अगस्त को मनोज तिवारी, निशिकांत दुबे, उनके पुत्र कनिष्ककांत दुबे, दोनों सांसदों के पीए और देवघर के कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए जबरन गर्भगृह में प्रवेश किया. निकास द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की गई, जिससे मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी अफरातफरी मच गई.

BJP MP went straight from the airport to the police station to surrender said- I am not a fugitive; know the whole matter
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Threads
Previous Article25% गिरा BHEL का शेयर, डबल हुआ घाटा! फिर भी एक्सपर्ट बोले, हो सकता है मल्टीबैगर ₹ 22.23
Next Article रेलवे का त्योहारी सरप्राइज: आने-जाने के टिकट साथ बुक करने पर मिलेगा डिस्काउंट, जानिए पूरी डिटेल
P Kumar
  • Website

Related Posts

राजनीति

महाराष्ट्र का नया डिप्टी सीएम कौन? प्रफुल्ल पटेल, तटकरे या कोई नया चेहरा, अटकलें तेज

January 30, 2026
राजनीति

अमेरिकी टैरिफ पर बोले भागवत, स्थिति से निकलने के लिए जो भी जरूरी हो भारत को करना चाहिए

September 22, 2025
झारखंड

सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच की मांग, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

August 30, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

CKP DIV : शराबखोरी की जांच कराने में लगा दिये सात माह, रिहाई के लिए दो लाख का ‘टेंडर’,

May 24, 2026

चक्रधरपुर डिवीजन : तबादला के बाद भी पिछले दरवाजे से आदेश जारी कर रहे Sr DEE (OP), डीआरएम और Sr DPO मौन!

January 30, 2026

तुगलकाबाद–पलवल सेक्शन पर कवच प्रणाली की कमीशनिंग का निरीक्षण

January 30, 2026

SER : रेल गाड़ियों की समयबद्धता के लिए कर्मचारियों की संख्या एवं आधारभूत संरचना बढ़ाने का प्रस्ताव

January 30, 2026

अमित सुदर्शन ने ग्रहण किया उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार

January 30, 2026
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.