पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल करने की घोषणा सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने की है. अमेरिकी संसद में हुई हिंसा के बाद ट्रम्प का अकाउंट ब्लॉक कर दिया था. दो साल बाद बैन हटाया जा रहा है. इसके पहले 19 नवंबर 2022 को उनका ट्विटर अकाउंट बहाल कर दिया गया था. ट्रम्प का अकाउंट कंपनी ने 6 जनवरी 2021 को ब्लॉक कर दिया गया था. मेटा ग्लोबल अफेयर्स के प्रेसिडेंट निक क्लेग ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा- आने वाले कुछ हफ्तों में अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट नए नियमों के साथ बहाल किया जाएगा, जिससे दोबारा उनके पोस्ट से हिंसा न भड़के. उनका अकाउंट हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड के अधीन है. अगर वो फिर से हिंसा भड़काने वाले पोस्ट करते हैं तो पोस्ट को इन प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा. साथ ही उनके अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.
Ocean News Desk
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Related Posts
Add A Comment


