Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Nobel Prize: इम्यून सिस्टम पर कार्य करने वाले तीन वैज्ञानिकों डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार
देश/दुनिया

Nobel Prize: इम्यून सिस्टम पर कार्य करने वाले तीन वैज्ञानिकों डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 6, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Stockholm.  चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार सोमवार को कार्ल डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को देने की घोषणा की गई जिन्होंने इस बात पर अनुसंधान किया है कि मस्तिष्क व्यक्तिगत तंत्रिका कोशिकाओं (नर्व सेल्स) की गतिविधियों को चालू या बंद करने के लिए किन प्रणालियों का उपयोग करता है. डीसेरोथ (54), हेगेमन (71) और नागेल (73) ने लाइट-गेटेड आयन चैनलों और ऑप्टोजेनेटिक्स के क्षेत्र में अनुसंधान किया है. ये वैज्ञानिक जर्मनी और अमेरिका के विश्वविद्यालयों में कार्यरत हैं. नोबेल समिति ने उनके काम की सराहना करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि इस तकनीक का उपयोग अब ‘‘मस्तिष्क के रहस्यों को उजागर करने के लिए दुनिया भर की प्रयोगशालाओं में किया जा रहा है. नोबेल असेंबली के अनुसार, डीसेरोथ कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं, जबकि हेगेमन बर्लिन की हम्बोल्ट यूनिवर्सिटी में और जॉर्ज नागेल जर्मनी की वुर्ट्ज़बर्ग यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं.

नोबेल समिति के अनुसार, ऑप्टोजेनेटिक्स ने तंत्रिका विज्ञान (न्यूरोसाइंस) में एक नए युग की शुरुआत की है. उसने इसे मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं (नर्व सेल्स) और सर्किट को चालू और बंद करने के लिए प्रकाश से नियंत्रित होने वाले एक ‘स्विच’ की खोज बताया. इसका उद्देश्य यह बेहतर ढंग से समझना है कि मस्तिष्क कैसे काम करता है यानी उन मार्गों की गुत्थी सुलझाना जो व्यवहार और बीमारियों का कारण बनते हैं. इसकी शुरुआत तब हुई जब हेगेमन ने इस बात पर अध्ययन किया कि हरे शैवाल (एल्गी) की एक एकल-कोशिकीय प्रजाति प्रकाश की ओर कैसे तैरती है.

उन्होंने और नागेल ने एक विशेष प्रोटीन की खोज की, जो नीले प्रकाश की रोशनी पड़ने पर एक चैनल (मार्ग) खोलता है और एक विद्युत आवेग (इलेक्ट्रिकल इंपल्स) पैदा करता है. जब उस प्रोटीन को अन्य कोशिकाओं में डाला जाता है, तो वे कोशिकाएं भी प्रकाश के प्रति संवेदनशील हो जाती हैं.

इसके बाद, डीसेरोथ ने उस प्रोटीन को नियंत्रित करने वाले जीन पर काम किया ताकि जीवित चूहों के मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं के लिए प्रकाश से नियंत्रित होने वाला एक स्विच बनाया जा सके. डीसेरोथ, जो खुद को देर रात तक जगने वाला इंसान बताते हैं, ने कहा कि वह उत्तरी कैलिफोर्निया स्थित अपने घर में देर रात तक शोध पत्र (पेपर्स) लिखने और अपने छात्रों को ईमेल भेजने का काम कर रहे थे. वे अभी सोने ही वाले थे कि उन्हें नोबेल समिति का फोन आ गया.

सोमवार को चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के पुरस्कारों की घोषणा होगी. शुक्रवार को शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद 12 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल स्मृति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी.

Deisseroth Nobel Prize: Three scientists who worked on the immune system Nobel Prize: इम्यून सिस्टम पर कार्य करने वाले Peter Hegemann and Georg Nagel won the Nobel Prize in Medicine. को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों डीसेरोथ पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड के राज्यपाल की बेटी समेत आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, 16 अक्टूबर को होंगे चुनाव
Next Article Jharkhand: महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में ‘राइफल शूटिंग क्लब’ का प्रशिक्षक गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Tata Steel के MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद… इस्पात की मांग दूसरी छमाही में 8-10 प्रतिशत बढ़ेगी, कोक ओवन को बंद करने के मुद्दे पर भी बोले

October 6, 2026
देश/दुनिया

Election Commission: निर्वाचन आयोग बोला- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया, इसके साथ संलग्न घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

October 6, 2026
झारखंड

Jharkhand: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड के राज्यपाल की बेटी समेत आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, 16 अक्टूबर को होंगे चुनाव

October 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Tata Steel के MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद… इस्पात की मांग दूसरी छमाही में 8-10 प्रतिशत बढ़ेगी, कोक ओवन को बंद करने के मुद्दे पर भी बोले

October 6, 2026

Election Commission: निर्वाचन आयोग बोला- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया, इसके साथ संलग्न घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

October 6, 2026

Jharkhand: महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में ‘राइफल शूटिंग क्लब’ का प्रशिक्षक गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त

October 6, 2026

Nobel Prize: इम्यून सिस्टम पर कार्य करने वाले तीन वैज्ञानिकों डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

October 6, 2026

Jharkhand: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड के राज्यपाल की बेटी समेत आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, 16 अक्टूबर को होंगे चुनाव

October 6, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.