Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » जामताड़ा में तीन साइबर ठग गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड व दस्तावेज बरामद
झारखंड

जामताड़ा में तीन साइबर ठग गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड व दस्तावेज बरामद

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJune 20, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जामताड़ा.जामताड़ा में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. SP शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना केआधार पर DSP (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपाईडीह और शेखपुरा के बीच स्थित जंगल में छापेमारी कर दो साइबरअपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं. मौके से कुल 9 मोबाइल फोन और 22 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि ये सभी सामान साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे थे और इनका इस्तेमाल अलग-अलग लोगों को फंसाने के लिए किया जाता था.

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं काम कर रहा है और ये लोग किस-किस तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. प्राथमिक जांच में साइबर फ्रॉड के कई लिंक सामने आने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जामताड़ा में साइबर अपराध पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. लगातार अभियान चलाकर साइबर ठगों के नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी साझा न करें. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि साइबर ठगी को रोका जा सके.

Cyber crime Jharkhand Cyber criminals arrested Cyber fraudsters arrested Jamtara cyber crime Jamtara police action Online fraud racket
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleटाटानगर पार्सल में CPS ‘चौधरी’ का ‘राज’! लीज मामले में घिरे मुख्य पर्यवेक्षक, SR DCM की चुप्पी पर उठे सवाल
Next Article बिहार : सरकारी टेंडर में कमीशनखोरी : दो और IAS विजिलेंस के निशाने पर, अभिलाषा शर्मा से विदेश यात्राओं का मांगा ब्योरा
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा : हाई कोर्ट ने JSSC पूछा – क्या कंप्यूटर सिस्टम को हैक किया जा सकता है!

August 25, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR : शहर से विदेशों तक होटल का साम्राज्य, शहर में जमीनी जंग, जाने … कौन था निखार सबलोक और क्यों बना साॅफ्ट टारगेट!

August 25, 2026
झारखंड

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

अमेजन और फ्लिपकार्ट ने कैंसिलेशन और पेनल्टी चार्ज में किया बदलाव, … जाने फेस्टिवल सीजन में आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर

August 25, 2026

IIT Bombay का नया कदम, अब नौकरी करते हुए करें कंप्यूटर साइंस और AI में ‘ई-पीजी डिप्लोमा’, करियर को मिलेगी नई उड़ान

August 25, 2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट : स्कूल की तय ड्रेस कोड जरूरी, हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली छात्रा की याचिका खारिज

August 25, 2026

बिहार का मान : सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत को सीवान की बेटी रागिनी ने बांधी अपने हाथों से बनाई राखी

August 25, 2026

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा : हाई कोर्ट ने JSSC पूछा – क्या कंप्यूटर सिस्टम को हैक किया जा सकता है!

August 25, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.