Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » टाटानगर पार्सल में CPS का ‘मौन सिंडिकेट’, सुरक्षा को ताक पर रख चल रहा काली कमाई का खेल !
रेलवे

टाटानगर पार्सल में CPS का ‘मौन सिंडिकेट’, सुरक्षा को ताक पर रख चल रहा काली कमाई का खेल !

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 10, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

TATANAGAR. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जान और रेल सुरक्षा को दांव पर लगाकर अवैध ‘काली कमाई’ का एक बड़ा सिंडिकेट फल-फूल रहा है1 चर्चा है कि चंद रुपयों के कथित व्यक्तिगत मुनाफे और भारी-भरकम कमीशन के चक्कर में यहां रेलवे के कड़े नियमों को हर दिन तोड़ा जाता है. पार्सल एजेंटों की मनमानी और चीफ पार्सल सुपरवाइजर (CPS) की कथित मेहरबानी से चल रहे इस खेल का नया नजारा मंगलवार सात जुलाई को ‘हमसफर एक्सप्रेस’ के आगमन के दौरान साफ देखने को मिला.

हाई-स्पीड हमसफर एक्सप्रेस के पार्सल को नियमों के तहत प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित उतारने के बजाय, सीधे दूसरी ओर नीचे रनिंग ट्रैक की ओर धड़ाधड़ फेंककर उतारा गया. यह आत्मघाती कदम लेबर चार्ज बचाने और सिंडिकेट के मुनाफे को बढ़ाने के लिए उठाया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि यह अवैध खेल किसी से छिपकर नहीं, बल्कि पार्सल विभाग के जिम्मेदार कर्मियों की मौजूदगी में होता रहा, जबकि सीनियर डीसीएम (Sr. DCM) इस गंभीर अनदेखी पर रहस्यमयी मौन साधे हुए है.

पैरवी और री-पोस्टिंग के पीछे कमीशनखोरी का बड़ा खेल

सूत्रों का दावा है कि पूर्व में भ्रष्टाचार और कई गंभीर शिकायतों के बाद दो पार्सल कर्मियों दिलीप सिंह और राजीव गोस्वामी को टाटानगर से हटा दिया गया था. लेकिन काली कमाई के इस मजबूत सिंडिकेट और ऊपरी स्तर से हुई रसूखदार पैरवी के बाद, इन्हें दोबारा इसी बेहद संवेदनशील जगह पर तैनात कर दिया गया.

विभागीय जानकारों की मानें तो इस री-पोस्टिंग के पीछे ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाने और सुरक्षा नियमों को बाईपास कर मोटी रकम अंदर करने का बड़ा खेल चल रहा है. इसी कथित कमीशनबाजी और प्रशासनिक ढील के कारण जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इतने असुरक्षित और जानलेवा कृत्य को देखकर भी आंखें मूंद लेते हैं.

सुरक्षा दांव पर, आरपीएफ का मौन खड़े कर रहा गंभीर सवाल

तकनीकी और सुरक्षा मानकों के लिहाज से देखें तो यदि पार्सल फेंकने के दौरान उसी ट्रैक पर कोई दूसरी ट्रेन या इंजन आ जाता, तो एक भीषण हादसा होना तय था. रनिंग ट्रैक पर गिरे पार्सल से उलझकर स्वयं हमसफर एक्सप्रेस के बेपटरी (Derail) होने का भी गंभीर खतरा बना हुआ था. रेलवे एक्ट के तहत रनिंग ट्रैक पर इस तरह सामान फेंकना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है, जिस पर आरपीएफ (RPF) को तत्काल सख्त एक्शन लेना चाहिए था.

अब सवाल यह उठता है कि स्टेशन पर 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी क्या सिर्फ छोटे-मोटे चोर पकड़ने के लिए है? एक आम यात्री अगर रेलवे ट्रैक पार कर ले तो आरपीएफ उसे पकड़कर जुर्माना लगा देती है, लेकिन पार्सल एजेंटों के इस काली कमाई वाले जानलेवा सिंडिकेट पर आरपीएफ का मौन और सीनियर डीसीएम की चुप्पी प्रशासन की साठगांठ पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है.

Chief Parcel Supervisor Railway Safety Violation Tatanagar Railway Station Tatanagar RPF टाटानगर पार्सल सिंडिकेट रेलवे काली कमाई खेल सीनियर डीसीएम मौन हमसफर एक्सप्रेस
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसाइबर फ्रॉड की आशंका, व्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार और कंपनी में रार
Next Article UN में चमका झारखंड का नाम, जमशेदपुर से जुड़ीं IAS निधि खरे बनीं वैश्विक उपभोक्ता संरक्षण समिति की अध्यक्ष
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

रेलवे चलायेगा बक्सर, लखनऊ, छपरा, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

October 13, 2026
रेलवे

Jamshedpur : टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 13 अक्टूबर से परिचालन शुरू

October 10, 2026
रेलवे

रेलवे की मनमानी के खिलाफ सिखों का फूटा गुस्सा, टाटानगर में जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने पर आपात बैठक, आर-पार के आंदोलन की चेतावनी

October 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

BIHAR: रामभरोसे कानून-व्यवस्था, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की बेटे के सामने दिनदहाड़े हत्या

October 15, 2026

पुलिस की मनमानी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, थानों में सीसीटीवी निगरानी और जवाबदेही पर कड़ा रुख, डीजीपी तलब

October 15, 2026

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: धर्म परिवर्तन से समाप्त होता है जाति आधारित आरक्षण, अदालत ने लगाई मुहर

October 15, 2026

क्रूरता की इंतहा: ‘नीला ड्रम कांड’ में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, मौत के खौफ से कांप रहे थे दोनों!

October 14, 2026

रेलवे चलायेगा बक्सर, लखनऊ, छपरा, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

October 13, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.