Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » राष्ट्रपति से मिली जमशेदपुर की बेटी ‘संजना’, रोमानिया में संताली भाषा में शेक्सपियर नाटकों से लहराया भारत की संस्कृति का परचम
देश/दुनिया

राष्ट्रपति से मिली जमशेदपुर की बेटी ‘संजना’, रोमानिया में संताली भाषा में शेक्सपियर नाटकों से लहराया भारत की संस्कृति का परचम

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHJune 6, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • 550रोमानिया के क्रायोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शेक्सपियर महोत्सव 2026 में शामिल होने गया था देश के 20 विद्यार्थियों का दल
  • KA171 स्टूडेंट मोबिलिटी प्रोग्राम के अंतर्गत 1 अप्रैल से 31 मई 2026 तक रोमानिया में दल ने अकादमिक एवं सांस्कृतिक इंटर्नशिप में भाग लिया
  • देश से बाहर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शिक्षा, सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दिशा में बढ़ाया गया बड़ा कदम शामिल होगा यह मंच 

नई दिल्ली / जमशेदपुर. अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की जनजातीय संस्कृति का परचम लहराकर KIIT (कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी) के 10 और KISS (कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज) के 10 छात्र आज स्वदेश लौट आए हैं. रोमानिया के क्रायोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शेक्सपियर महोत्सव 2026 में इतिहास रचने के बाद दिल्ली आगमन पर इन छात्रों का भव्य स्वागत किया गया. छात्रों के इस दल में झारखंड से एकमात्र लौहनगरी जमशेदपुर की बेटी संजना सिंह भी शामिल रही. आदित्या सिंडिकेट कॉलोनी, आदित्यपुर निवासी संजना के पिता उपेंद्र कुमार सिंह उद्योगपति है जबकि माता शोभा सिंह जर्नलिस्ट हैं. संजना KIIT में फोर्थ इयर की छात्रा हैं.   

2 महीने का रहा रोमानिया दौरा

यह टीम KA171 स्टूडेंट मोबिलिटी प्रोग्राम के अंतर्गत 1 अप्रैल से 31 मई 2026 तक (लगभग दो माह) रोमानिया में रही. इस दौरान उन्होंने न केवल अकादमिक एवं सांस्कृतिक इंटर्नशिप में भाग लिया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा दिया.

संताली भाषा में गूंजे शेक्सपियर के नाटक

इस अंतरराष्ट्रीय अनुभव की सबसे खास बात यह रही कि छात्रों ने विलियम शेक्सपियर के विश्व प्रसिद्ध नाटकों का मंचन अपनी जनजातीय भाषा में किया. इसमें रोमियो एंड जूलियट, हैमलेट, मैकबेथ आदि की प्रस्तुति ,खास रही. वैश्विक मंच पर संताली भाषा में हुए इस अनूठे नाट्य मंचन ने दुनिया भर के विचारकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और खूब प्रशंसा बटोरी.

ओल चिकी लिपि के 100वें वर्ष में ऐतिहासिक उपलब्धि

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की जनजातीय संस्कृति के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि संताली भाषा की ओल चिकी लिपि अपने 100वें वर्ष (शताब्दी वर्ष) में प्रवेश कर चुकी है. इस ऐतिहासिक मोड़ पर पहली बार शेक्सपियर के नाटकों के माध्यम से इस जनजातीय भाषा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया गया.

पहली बार विदेशी मंच पर संताली नृत्य

KISS के छात्रों के लिए यह दौरा बेहद अलग था. इससे पहले ये छात्र मुख्य रूप से खेल प्रतियोगिताओं के लिए विदेश जाते रहे थे, लेकिन यह पहला मौका था जब उन्होंने किसी यूरोपीय देश में जाकर अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और संताली नृत्य का प्रदर्शन किया. इस महोत्सव में 30 देशों के 150 से अधिक छात्रों और विश्वभर के 71 विश्वविद्यालयों के 3,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली टीम, जानी सांस्कृतिक विरासत की अहमियत 

नई दिल्ली लौटने के बाद टीम में शामिल सदस्यों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें अंतरराष्ट्रीय शेक्सपियर महोत्सव 2026 में संताली भाषा में शेक्सपियर नाटकों से देश की संस्कृति की पहचान स्थापित करने की जानकारी दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे ऐतिहासिक पल करार देते हुए वैश्विक मंच पर प्रतिभा प्रदर्शन को शानदार अवसर बताया.

दिल्ली में रोमानियाई दूतावास ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

देश लौटने के बाद नई दिल्ली स्थित रोमानियाई दूतावास के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों और दिल्ली की विशिष्ट हस्तियों के सामने संताली भाषा में अपने शेक्सपियर नाटकों की प्रस्तुति दी. यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय अकादमिक गतिशीलता और सांस्कृतिक कूटनीति की मिसाल बना.

संस्थापक ने दी बधाई

KIIT और KISS के संस्थापक अच्युत सामंत (Achyuta Samanta) ने सभी छात्रों को इस अभूतपूर्व सफलता पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि KIIT, KISS, ओडिशा और पूरे देश के लिए गौरव का विषय है.

संजना ने कहा – अनोखा और यादगार पल

स्वदेश लौटने पर जमशेदपुर की बेटी संजना सिंह ने अपने दौरे और राष्ट्रपति से हुई मुलाकात के अनुभव को मीडिया से साझा किया.

उन्होंने बताया कि यह बेहद अनोखा और जीवन का सबसे यादगार पल था. उनके लिए यह गर्व की बात है कि वैश्विक मंच पर अपनी जड़ों और जनजातीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला. उन्होंने इसके लिए अपने पिता-मां और भाई के योगदान को याद किया जिनसे उन्हें हर पल मार्गदर्शन और समर्थन मिला.

  • Author
  • Recent Posts
SHOBHA SINGH
SHOBHA SINGH
Sub Editor at oceanpost
मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.
SHOBHA SINGH
Latest posts by SHOBHA SINGH (see all)
  • श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को राहत, इतवारी और मधुपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल - July 21, 2026
  • कर्तव्य की राह पर खाली पेट, जानिए होमगार्ड जवानों की अनदेखी और बेबसी की पूरी कहानी - July 21, 2026
  • ‘वन नेशन, वन रजिस्ट्रेशन’: बिहार विधानसभा में चिकित्सा संशोधन विधेयक पेश, डॉक्टरों और नर्सों को मिली NOC से बड़ी राहत - July 20, 2026
A group of 20 students academic and cultural internships collaboration country participated Craiova cultural exchange on an international platform fostering education International Shakespeare Festival KA171 Student Mobility Program Romania रोमानिया अंतरराष्ट्रीय शेक्सपियर महोत्सव 2026
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleECR : कांट्रेक्टर मैनेजमेंट में अभियंताओं ने तोड़े सारे रिकार्ड, रेलवे बोर्ड के नियम भी दरकिनार – (भाग 02)
Next Article जमशदेपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था ध्वस्त, दवा को तरस रहे मरीज, ट्रांसफर-टेंडर में व्यस्त है सिविल सर्जन !
SHOBHA SINGH
  • Website

मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.

Related Posts

देश/दुनिया

ROURKELA नहीं अब लिखा जाएगा RAURKELA, ओडिसा सरकार ने बदला राउरकेला का अंग्रेजी नाम, देखें नया नोटिफिकेशन

July 22, 2026
देश/दुनिया

एअर इंडिया पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा एक्शन, भोपाल से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट ऐन वक्त पर रद्द, लगाया 96 हजार का जुर्माना

July 22, 2026
देश/दुनिया

Breaking : हवा में डगमगाया एयर इंडिया का विमान, दिल्ली की जगह हरियाणा पहुंचा, आधे घंटे पहले करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

July 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

ROURKELA नहीं अब लिखा जाएगा RAURKELA, ओडिसा सरकार ने बदला राउरकेला का अंग्रेजी नाम, देखें नया नोटिफिकेशन

July 22, 2026

अनिल अग्रवाल का बड़ा दांव, कर्ज चुकाने और ग्रोथ के लिए ₹21,000 करोड़ का मेगा फंड, वेदांता एल्युमीनियम के 56% शेयरों पर लगाई नई शर्तें

July 22, 2026

BIHAR : 1908 के बाद की जमीन रजिस्ट्री अब ऑनलाइन होगी उपलब्ध, जानें डाउनलोड करने के नियम

July 22, 2026

JAMSHEDPUR : केबुल कर्मियों के 45 करोड़ के बकाये पर RP का ‘फॉर्मूला’ आया सामने, बिना डेट वाले वायरल पत्र से बढ़ी सरगर्मी

July 22, 2026

झारखंड वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 72 अफसरों की प्रोन्नति, 19 का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

July 22, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost