Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » सरायकेला में आरआईटी पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन, तीन शातिर बदमाशों के साथ बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 मोटरसाइकिलें बरामद
झारखंड

सरायकेला में आरआईटी पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन, तीन शातिर बदमाशों के साथ बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 मोटरसाइकिलें बरामद

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHJuly 23, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

आदित्यपुर / सरायकेला. आदित्यपुर के आरआईटी (RIT) थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरों के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए एक शातिर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं. कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

फुटबॉल मैदान के पास से हत्थे चढ़े आरोपी

मामले का खुलासा करते हुए आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने बताया कि बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुलूपूटांगा फुटबॉल मैदान के समीप कुछ संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से जमा हुए हैं.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया.

कड़ाई से पूछताछ में खुला चोरी का राज

पकड़े गए युवकों को थाने लाकर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने बाइक चोरी के कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छुपाकर रखी गई चोरी की तीन मोटरसाइकिलें सफलतापूर्वक बरामद कीं.

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  • राजू लोहार —  बन्तानगर
  • बासुदेव लागुरी —  बन्तानगर पानी टंकी
  • आदित्य राज —  बाबा आश्रम

पुराना आपराधिक इतिहास, कई बार जा चुके हैं जेल

पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. ये शातिर अपराधी पहले भी संगीन वारदातों और चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं. जेल से बाहर आने के बाद ये फिर से वाहन चोरी के गिरोह को सक्रिय कर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे.

छापेमारी टीम की भूमिका

इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी रविकांत पराशर के साथ एसआई विमलेश कुमार महतो, एसआई नरेंद्र मुंडा, एएसआई विक्रम कुमार, हवलदार जॉनसन भेंगरा तथा आरक्षी उमाशंकर सिंह, विकास चंद्र पांडे और बबलू बिरुली मुख्य रूप से शामिल रहे.

Aditya Pur News Bike Theft Case Jharkhand Bike Thief Gang Busted Jharkhand Crime News Kulupatanga Football Ground Ravikant Parashar RIT RIT Police Station Saraikela News Saraikela Police
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleऔरम प्रोपटेक का Q1 FY27 में धमाकेदार प्रदर्शन, आय 57% बढ़कर ₹121 करोड़ हुई, लगातार तीसरी तिमाही में दर्ज किया मुनाफा Housing.com का 100% अधिग्रहण कर रचा इतिहास
Next Article रक्षा मंत्रालय को संसदीय समिति की फटकार, खराब गोला-बारूद से 62 करोड़ का झटका, ‘धनुष’ तोप प्रोजेक्ट की सुस्त रफ़्तार पर उठे सवाल
SHOBHA SINGH
  • Website

मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.

Related Posts

झारखंड

झारखंड से राजस्थान की सीधी कनेक्टिविटी: टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा के लिए नई ट्रेन शुरू, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026
झारखंड

साहब पर मेहरबानी और सरकार की चूक! ACB में चार्जशीट, फिर भी मलाईदार प्रभार से नवाजे गए अभियंता जितेंद्र पासवान

October 26, 2026
झारखंड

जेपीएससी घोटाला: अभ्यर्थियों के चयन में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा उजागर, सिंडिकेट के खेल से लेकर ओएमआर शीट तक में हेरफेर का पर्दाफाश

October 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

झारखंड से राजस्थान की सीधी कनेक्टिविटी: टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा के लिए नई ट्रेन शुरू, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026

भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में बड़ा बदलाव: केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए E100 ईंधन को दी मंजूरी, घटेगी कच्चे तेल पर निर्भरता

October 26, 2026

अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को राहत, सुलतानपुर कोर्ट ने किया बरी

October 26, 2026

हर विवाद एससी-एसटी एक्ट का दायरा नहीं… इलाहाबाद हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जानिए क्या कहा अदालत ने…

October 26, 2026

औद्योगिक सुरक्षा में सिंगापुर जैसी सख्ती जरूरी: टाटा स्टील के वीपी राजीव मंगल ने सीआईआई सेफ्टी टॉक में भरी हुंकार

October 26, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost