Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Ranchi University: एक लाख छात्रों के बीच सिर्फ एक सीधी नियुक्त प्रोफेसर, 731 शिक्षकों के पद अब भी खाली
झारखंड

Ranchi University: एक लाख छात्रों के बीच सिर्फ एक सीधी नियुक्त प्रोफेसर, 731 शिक्षकों के पद अब भी खाली

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 12, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची.  झारखंड का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय रांची विश्वविद्यालय अपने गौरवशाली इतिहास और शैक्षणिक परंपराओं के लिए जाना जाता है, लेकिन वर्तमान में यह गंभीर शिक्षक संकट का सामना कर रहा है. यहां करीब एक लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि सीधी नियुक्ति (डायरेक्ट रिक्रूटमेंट) के 1144 स्वीकृत शिक्षकों के पदों में से 731 पद खाली हैं.

विश्वविद्यालय में सीधे नियुक्त प्रोफेसरों की स्थिति बेहद चिंताजनक है. कुल 47 प्रोफेसर के पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से केवल एक पद भरा हुआ है, वह भी संस्कृत विषय में. बाकी 46 पद खाली हैं. एसोसिएट प्रोफेसर की स्थिति और भी खराब है. 120 स्वीकृत पदों में एक भी सीधी नियुक्ति नहीं हुई है. जो कार्यरत हैं, वे सभी प्रोन्नति पाकर पहुंचे हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर के 977 स्वीकृत पदों में से 565 पद खाली हैं और केवल 412 कार्यरत हैं.

शिक्षक संकट के कारण कई विषयों में नीड बेस्ड टीचर से पढ़ाई करवाई जा रही है. यह स्थिति उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़ा करती है.

2008 के बाद सीमित नियुक्तियां

जेपीएससी से वर्ष 2008 में शिक्षकों की सीधी नियुक्ति हुई थी. इसके बाद 2018 और 2021 में भी कुछ पद भरे गए, लेकिन आज भी सैकड़ों सीटें रिक्त हैं. पूरे राज्य के विश्वविद्यालयों में 4404 शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन 2008 के बाद से कई शिक्षकों को एक भी प्रोन्नति नहीं मिली है.

रांची विश्वविद्यालय : सीधे नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर की स्थिति

विषयअसिस्टेंट प्रोफेसर (स्वीकृत/कार्यरत)एसोसिएट प्रोफेसर (स्वीकृत/कार्यरत)प्रोफेसर (स्वीकृत/कार्यरत)
हो60 / 294 / 02 / 0
अंग्रेजी55 / 246 / 03 / 0
नागपुरी28 / 102 / 01 / 0
संस्कृत32 / 162 / 01 / 1
खोरखा08 / 072 / 01 / 0
उर्दू26 / 043 / 01 / 0
पंचपरजानिया07 / 002 / 01 / 0
बगा17 / 082 / 01 / 0
कुरमाली11 / 022 / 01 / 0
कुडुख27 / 102 / 01 / 0
दर्शनशास्त्र41 / 204 / 02 / 0
गुडारी34 / 192 / 01 / 0
इतिहास60 / 138 / 02 / 0
खड़िया10 / 062 / 01 / 0
अर्थशास्त्र52 / 263 / 02 / 0
संताली02 / 022 / 01 / 0
राजनीतिशास्त्र60 / 264 / 02 / 0
731 teaching posts still vacant Ranchi University: Only one directly appointed professor among one lakh students
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleNuclear Threat : मुनीर की परमाणु धमकी पर आया भारत का करारा जवाब, अमेरिका को दिखाया आईना
Next Article Jamshedpur : धालभूमगढ़ मंदिर में चोरी मामले में युवती समेत दो गिरफ्तार, सामान बरामद
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026
झारखंड

JSSC-CGL घोटाले में मास्टरमाइंड अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार, अब सड़क पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

August 18, 2026
झारखंड

जमशेदपुर में सियासी संग्राम, मानगो नगर निगम बोर्ड बैठक में भिड़े सुधा और सरयू समर्थक, हंगामे के बीच पीछे छूटे आम जनता के मुद्दे

August 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.