Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur : धालभूमगढ़ मंदिर में चोरी मामले में युवती समेत दो गिरफ्तार, सामान बरामद
झारखंड

Jamshedpur : धालभूमगढ़ मंदिर में चोरी मामले में युवती समेत दो गिरफ्तार, सामान बरामद

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 12, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

धालभूमगढ़. हनुमान वाटिका मंदिर से हुई सामानों की चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में मानगाे जवाहरनगर का रहने वाला मो. अरमान और दाइगुट्टू की रहने वाली सोनी कुमारी साव शामिल है. वहीं इसके गिरोह का एक सदस्य राजा उर्फ बिल्ला अब भी फरार है. पुलिस ने उनके पास से पीतल के सभी बर्तन, मोबाइल और एक स्कूटी बरामद की है. बरामद स्कूटी अरमान की है.

उक्त जानकारी ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर दी. सोमवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि मो. अरमान और राजा ने मिलकर मंदिर का ताला तोड़ कर सामानों की चोरी की थी. उसके बाद उन लोगों ने पूजा के सभी बर्तन को सोनी को 4500 रुपये में बेच दिया था. छानबीन के दौरान जब पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली, तो पुलिस ने मामले की छानबीन तेज की. उसके बाद पुलिस ने मो. अरमान को मानगो क्षेत्र से गिरफ्तार किया.

अरमान ने पूछताछ में पुलिस को चोरी कांड के बारे में बताया. उसने चोरी के बर्तन सोनी कुमारी को 4500 रुपये में बेचने की बात कही. अरमान की निशानदेही पर पुलिस ने सोनी को गिरफ्तार कर मंदिर से चोरी हुई बर्तन को बरामद की. ग्रामीण एसपी ने बताया कि राजा उर्फ बिल्ला के बारे में पुलिस पता लगा रही है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी. क्योंकि हाल के दिनों में शहर के कई मंदिरों में चोरी की घटना हुई है.

राजा और अरमान के रिश्तेदार हैं धालभूमगढ़ में

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मो. अरमान की नानी घर और राजा का कोई रिश्तेदार धालभूमगढ़ में रहते हैं. जिस कारण दोनों अक्सर आना-जाना करते थे. पूछताछ में अरमान ने बताया कि इससे पहले कोई अपराध नहीं किया है. यह पहली चोरी थी.

बरामद सामान

पीतल की थाली – 2पीतल का ग्लास – 1पीतल का दीया – 1पीतल की घंटी – 1

पीतल का छोटा बाल्टी – 1स्कूटी – 1

मोबाइल – 1

goods recovered Jamshedpur: Two including a woman arrested in Dhalbhumgarh temple theft case
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleRanchi University: एक लाख छात्रों के बीच सिर्फ एक सीधी नियुक्त प्रोफेसर, 731 शिक्षकों के पद अब भी खाली
Next Article Jamshedpur News :विधायक पूर्णिमा साहू ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026
झारखंड

JSSC-CGL घोटाले में मास्टरमाइंड अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार, अब सड़क पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

August 18, 2026
झारखंड

जमशेदपुर में सियासी संग्राम, मानगो नगर निगम बोर्ड बैठक में भिड़े सुधा और सरयू समर्थक, हंगामे के बीच पीछे छूटे आम जनता के मुद्दे

August 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.