Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब
रेलवे

Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 12, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. रेलवे मंत्रालय ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिया है कि वे कैग की उन रिपोर्ट पर अद्यतन जवाब दें जिनमें देश के कई स्टेशनों पर पानी के कूलरों में ‘ई कोलाई’ जैसे हानिकारक बैक्टीरिया पाये जाने और यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियों का जिक्र है। नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने सभी रेलवे क्षेत्रीय कार्यालयों के 512 स्टेशनों का ऑडिट किया और 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां पाईं। यह रिपोर्ट 12 अगस्त को संसद में पेश की गई। मंत्रालय ने नौ सितंबर के अपने पत्र में अनुच्छेद नंबरों का ज़िक्र करते हुए कहा, “…सभी क्षेत्रीय रेलवे से अनुरोध है कि वे ऑडिट की टिप्पणियों पर अद्यतन जानकारी (हर अनुच्छेद के हिसाब से) या की गई कार्रवाई की स्थिति उपलब्ध कराएं।”

पत्र में कहा गया, जरूरी जानकारी कृपया 11 सितंबर तक इस कार्यालय को ज़रूर भेज दी जाए।” मंत्रालय ने एक ईमेल पता भी दिया है और कहा कि इस पर ‘सॉफ्ट कॉपी भेजी जा सकती है। पत्र में यह भी कहा गया, इसे ज़रूरी काम माना जाए।” कैग की ऑडिट रिपोर्ट में पेयजल, बैठने की जगह, शौचालय, प्लेटफॉर्म शेल्टर, पंखे, ‘वॉटर कूलर’ और साइनबोर्ड जैसी एक या ज़्यादा ‘न्यूनतम ज़रूरी सुविधाओं’ बड़ी कमियां पाई गईं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ज़्यादा आय और ज़्यादा यात्रियों की आवाजाही वाले स्टेशनों पर भी सुविधाओं में काफी कमियां देखी गईं। इसमें स्टेशन के ‘वॉटर कूलर’ के पेयजल में कुल ‘कोलीफॉर्म बैक्टीरिया’ (ई. कोलाई समेत) की मौजूदगी, खराब शौचालय और शौचालयों एवं पेशाबघर में गंदगी जैसी कई समस्याओं का जिक्र है।

ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है, ‘पेयजल में बची हुई क्लोरीन, बैक्टीरिया और रसायन की जांच में कमी पाई गई। पेयजल में क्लोरीन का स्तर कम या ज़्यादा होना, टोटल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया (जिसमें ई-कोलाई बैक्टीरिया भी शामिल हैं) की मौजूदगी और पैमानों के आधार पर की गई जांच में कमियों से पता चलता है कि स्टेशनों पर पीने के पानी की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है।’’

इसमें कहा गया, 2022-23 के दौरान आठ क्षेत्र के 49 स्टेशनों और 2023-24 के दौरान नौ क्षेत्र के 56 स्टेशनों के प्लेटफ़ॉर्म पर लगे नलों से लिए गए पीने के पानी के सैंपल की जांच के नतीजों से पता चला कि उनमें टोटल कोलीफ़ॉर्म बैक्टीरिया (जिसमें ई. कोलाई भी शामिल है) मौजूद थे।’’
ई. कोलाई एक प्रकार का बैक्टीरिया है, जो सामान्यतः मनुष्यों और जानवरों की आंतों में पाया जाता है, लेकिन इससे कुछ प्रकार बीमारियां पैदा हो सकती हैं।

Railway: The Ministry of Railways has sought a response from regional offices regarding the CAG report that highlighted serious deficiencies in passenger amenities at 458 stations. Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleRailway Curruption: CBI ने DRM कार्यालय के दो रेल अधिकारियों को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट की शिकायत पर कार्रवाई
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

Railway Curruption: CBI ने DRM कार्यालय के दो रेल अधिकारियों को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट की शिकायत पर कार्रवाई

September 12, 2026
रेलवे

Railway Festival: आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए तैयार रहे रेलवे, रेल मंत्री ने रेलवे बोर्ड और वरिष्ठ अधिकारियों को दिये निर्देश

September 4, 2026
रेलवे

चक्रधरपुर रेलमंडल : सीनियर DCM दफ्तर से RTI और टेंडर फाइलों का डेटा लीक!, बिचौलियों को दी जा रही जानकारी

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

September 12, 2026

Railway Curruption: CBI ने DRM कार्यालय के दो रेल अधिकारियों को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट की शिकायत पर कार्रवाई

September 12, 2026

Rail Siding Rape case: कोयला कंपनी के पांच कर्मचारियों ने रेलवे साइडिंग में नौवीं कक्षा की छात्रा से किया गैंगरैप, सभी आरोपी गिरफ्तार

September 12, 2026

Cancer Day-Care: जमशेदपुर समेत राज्य के छह अस्पतालों में ‘कैंसर डे-केयर’, ‘रेडिएशन थेरेपी’ की सुविधाएं शुरू करेगी झारखंड सरकार

September 12, 2026

Rashan Card: झारखंड में चार लाख से अधिक राशन कार्ड फिलहाल सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

September 12, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.