- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे में 8 नए सुधारों की घोषणा की है, इसमें बेडरोल चोरी रोकने के लिए दो माह में नया सिस्टम लागू करना शामिल है
नई दिल्ली. अगर आप भी उन यात्रियों में से हैं जो ट्रेन के एसी कोच (AC Coach) में सफर के दौरान मिलने वाले कंबलों को अपनी निजी संपत्ति समझकर घर ले आते हैं, तो अब संभल जाइए। भारतीय रेलवे के कंबलों और बेडशीट पर हाथ साफ करने वाले चोरों को खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीधी चुनौती दे दी है.
रेलवे को हर साल करोड़ों का चूना लगाने वाली इस ‘लॉन्ड्री चोरी’ को जड़ से खत्म करने के लिए रेल मंत्री ने एक ऐसा ‘सीक्रेट प्लान’ तैयार किया है, जो अगले दो महीने के भीतर अमल में आ जाएगा. इस गुप्त चक्रव्यूह के लागू होते ही ट्रेनों से कंबल गायब करने वाले शातिर चोर सीधे सलाखों के पीछे होंगे.
करोड़ों की लॉन्ड्री चोरी, रेलवे के सामने एक बड़ी चुनौती
रेलवे के लिए यह चोरी कोई छोटी-मोटी समस्या नहीं बल्कि करोड़ों का नुकसान है. एक आरटीआई (RTI) से सामने आए हैरान करने वाले आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच ट्रेनों के रिजर्वेशन कोचों से करीब 1.27 करोड़ चादर, तौलिया और कंबल गायब हो चुके हैं.
अक्सर एसी कोच में सफर करने वाले कुछ यात्री यात्रा खत्म होने के बाद इन कपड़ों को चुपके से अपने बैग में समेटकर घर ले जाते हैं. यात्रियों की इस आदत से तंग आकर रेल मंत्री ने अब इस चोरी को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है.
रेल मंत्री का ‘गुप्त’ सुरक्षा चक्र
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 14 जुलाई को रेलवे में हुए नए सुधारों की जानकारी देते हुए इस सीक्रेट प्लान का खुलासा किया:
अगले दो महीने के भीतर ट्रेनों में कंबल और बेडरोल की चोरी को पूरी तरह रोकने के लिए एक नया और बेहद मजबूत ट्रैकिंग सिस्टम लाया जा रहा है.
हालांकि, यह सुरक्षा सिस्टम किस तकनीक पर काम करेगा और चोरों को कैसे पकड़ेगा, इसकी पूरी जानकारी रेल मंत्री ने अभी गोपनीय (गुप्त) रखी है ताकि चोर पहले से सतर्क न हो सकें.
रेलवे के अन्य बड़े सुधार
बेडरोल सुरक्षा के इस मास्टर प्लान के साथ-साथ रेल मंत्री ने रेलवे को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए कई और महत्वपूर्ण सुधारों की घोषणा की है:
अनाज की सुरक्षा: अब अनाज और दालों को बंद कंटेनरों में भेजा जाएगा ताकि नमी और चूहों से होने वाली 4% से 5% की बर्बादी को पूरी तरह रोका जा सके.
मजदूरों को कौशल प्रमाण पत्र: रेल हादसों को रोकने और काम की गुणवत्ता सुधारने के लिए अब परियोजनाओं में केवल प्रशिक्षित और प्रमाणित श्रमिकों को ही लगाया जाएगा.
फ्लाई ऐश का सुरक्षित परिवहन: कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल होने वाली कोयले की राख (फ्लाई ऐश) को अब बंद डिब्बों में भेजा जाएगा ताकि हवा में धूल न उड़े और पर्यावरण सुरक्षित रहे.
सरल बिजनेस नियम: निजी कंपनियों को अपनी जरूरत के अनुसार मालगाड़ी के डिब्बे (वैगन) डिजाइन करने की छूट दी गई है, जिससे देश में माल की ढुलाई तेज और आसान हो सकेगी.
- ट्रेनों के एसी कोच से कंबल चोरी रोकने के लिए रेल मंत्री का ‘सीक्रेट प्लान’ तैयार, रेलवे में बड़े सुधारों की घोषणा - July 14, 2026
- आगरा कैंट बवाल : Dy SS की पिटाई का सच खोज रही हाई-लेवल जांच कमेटी, RPF का दावा – ‘चेन पुलिंग’ पर हुआ था विवाद! - July 14, 2026
- झारखंड कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का निधन, सजा के चार दिन बाद थमीं राजनीतिक सफर की सांसें - July 14, 2026





