Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » धरी रह गई नीतीश की शराबबंदी! FSI गोदाम में चली रात भर शराब पार्टी, PM मोदी के अधिकारी समेत 5 लोग गिरफ्तार
बिहार

धरी रह गई नीतीश की शराबबंदी! FSI गोदाम में चली रात भर शराब पार्टी, PM मोदी के अधिकारी समेत 5 लोग गिरफ्तार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 12, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए करीब नौ साल हो गए, लेकिन इसके उल्लंघन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. अब सिर्फ शराब माफिया ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी भी इस कानून को मजाक बना रहे हैं. ताजा मामला सारण जिले का है, जहां एफसीआई गोदाम में देर रात शराब पार्टी का भंडाफोड़ हुआ और इसमें केंद्र सरकार के एक अधिकारी समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए.

रविवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम में चल रही पार्टी की भनक पुलिस को गुप्त सूत्रों से लगी. टीम बनाकर छापेमारी की गई तो वहां अफरातफरी मच गई. कुछ लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एफसीआई के सहायक महाप्रबंधक समेत पांच लोगों को मौके से दबोच लिया.

मौके से शराब की कई बोतलें और खानपान का सामान बरामद हुआ. गिरफ्तार सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां रिपोर्ट में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है. पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायालय में पेश कर दिया.

बिहार में 2016 से लागू शराबबंदी का उद्देश्य नशामुक्त समाज बनाना था. लेकिन लगातार हो रहे ऐसे मामले न केवल कानून की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि यह भी दिखाते हैं कि कानून तोड़ने वालों में अब आम अपराधियों के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारी भी शामिल हैं. इससे सरकार के सख्त संदेश और शराबबंदी की साख दोनों को चोट पहुंच रही है.

5 people including PM Modi's officer arrested Nitish's liquor ban proved futile! Liquor party went on all night in FSI warehouse
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleफ्री बिजली योजना: मुख्यमंत्री आज सीधे बिजली उपभोक्ताओं से करेंगे संवाद, लाइव जुड़ेंगे 30,000 उपभोक्ता
Next Article स्वतंत्रता दिवस 2025: हाई अलर्ट पर पटना एयरपोर्ट, 20 अगस्त तक फ्री एंट्री पास पर लगी रोक
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के घर पर हमला, स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ और फायरिंग

October 26, 2026
बिहार

BIHAR: शिक्षा जगत में फिर लहराया परचम, सेंट माइकल हाई स्कूल, पटना लगातार दूसरे साल देश का नंबर-1 ‘विंटेज लेगेसी’ स्कूल घोषित!

October 21, 2026
बिहार

भोजपुर में खूनी रंजिश: आदर्श हत्याकांड का बदला! होमगार्ड जवान के बेटे को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

October 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

झारखंड से राजस्थान की सीधी कनेक्टिविटी: टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा के लिए नई ट्रेन शुरू, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026

भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में बड़ा बदलाव: केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए E100 ईंधन को दी मंजूरी, घटेगी कच्चे तेल पर निर्भरता

October 26, 2026

अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को राहत, सुलतानपुर कोर्ट ने किया बरी

October 26, 2026

हर विवाद एससी-एसटी एक्ट का दायरा नहीं… इलाहाबाद हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जानिए क्या कहा अदालत ने…

October 26, 2026

औद्योगिक सुरक्षा में सिंगापुर जैसी सख्ती जरूरी: टाटा स्टील के वीपी राजीव मंगल ने सीआईआई सेफ्टी टॉक में भरी हुंकार

October 26, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost