Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » NEET SS Admission: नीट-सुपर स्पेशियलिटी सीट के लिए अर्हता पर्सेंटाइल 50 से घटाकर 30 करने को तैयार, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
देश/दुनिया

NEET SS Admission: नीट-सुपर स्पेशियलिटी सीट के लिए अर्हता पर्सेंटाइल 50 से घटाकर 30 करने को तैयार, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 19, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि वह राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट)-सुपर स्पेशियलिटी सीट के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पर्सेंटाइल को मौजूदा 50 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत करने पर सहमत हो गया है। शीर्ष अदालत के समक्ष केंद्र ने प्रस्तुत किया कि नीट-एसएस काउंसलिंग के दूसरे दौर के पूरा होने के बाद वर्तमान में ‘सुपर स्पेशलिटी’ की 1,857 सीट खाली पड़ी हैं और इनमें से बड़ी संख्या अत्यधिक विशिष्ट चिकित्सा और शल्य चिकित्सा (सर्जिकल) विषयों से संबंधित है।

केंद्र ने उच्चतम न्यायालय से कहा, ‘‘इसके बाद, संबंधित हितधारकों के साथ परामर्श करके इस मामले पर पुनर्विचार किया गया है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सुपर स्पेशलिटी की उपलब्ध सीट खाली न रहें और प्रशिक्षण क्षमता का पूरा उपयोग किया जा सके, यह निर्णय लिया गया है कि प्रस्तावित ‘स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड’ के लिए नीट-एसएस के अर्हता पर्सेंटाइल को मौजूदा 50 पर्सेंटाइल से घटाकर 30 पर्सेंटाइल कर दिया जाए।’’

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) ऐश्वर्या भाटी के माध्यम से केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया कि अर्हता पर्सेंटाइल में इस कटौती से लगभग 6,000 अतिरिक्त अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए पात्र हो जाएंगे।

केंद्र ने कहा, ‘‘इससे मौजूदा खाली सीट की संख्या के मुकाबले लगभग तीन गुना अधिक अभ्यर्थियों का पूल तैयार होगा, यानी 1,857 खाली सीट के लिए लगभग 6,000 पात्र उम्मीदवार होंगे।’’ इसने कहा, ‘‘यह भी निर्णय लिया गया कि तमिलनाडु राज्य के संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में और विशिष्ट परिस्थितियों को देखते हुए, तमिलनाडु से संबंधित ‘इन-सर्विस’ (सेवा-अंतर्गत) की 40 रिक्त सीट को राज्य सरकार को वापस सौंप दिया जाएगा, जिसका उद्देश्य राज्य को एक सप्ताह की अवधि के भीतर अपने स्वयं के ‘स्ट्रे वैकेंसी राउंड’ आयोजित और पूरा करने में सक्षम बनाना होगा।’’

50 से घटाकर 30 करने को तैयार from 50 to 30. it is ready to lower the qualifying NEET SS Admission: Centre tells Supreme Court NEET SS Admission: नीट-सुपर स्पेशियलिटी सीट के लिए percentile for NEET-Super Speciality seats अर्हता पर्सेंटाइल केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleBIT मेसरा के हॉस्टल में छात्रा की मौत, कमरे में मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट; यूडी केस दर्ज
Next Article Jharkhand: सहायक आचार्य की नियुक्ति फिर विवादों में, 4 हफ्ते में नया रिजल्ट जारी होगा! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हड़कंप, जानें मामला?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

निठारी कांड का एक और खौफनाक अध्याय समाप्त: बरी होने के बाद फंदे से लटका मिला सुरेंद्र कोली, देश की सबसे बड़ी अनसुलझी पहेली अनवरत जारी

September 18, 2026
झारखंड

NTA Exam Schedule: जेईई-मेन, यूजीसी-नेट, सीयूईटी-पीजी समेत दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

September 18, 2026
देश/दुनिया

CBI ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आयकर आयुक्त और CISF में उप महानिरीक्षक रहीं उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया

September 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand HighCourt का निर्देश, चार्जशीट के बिना 3 महीने से अधिक सरकारी कर्मचारी का निलंबन जारी नहीं रह सकता, जानें मामला?

September 19, 2026

Jharkhand: सहायक आचार्य की नियुक्ति फिर विवादों में, 4 हफ्ते में नया रिजल्ट जारी होगा! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हड़कंप, जानें मामला?

September 19, 2026

NEET SS Admission: नीट-सुपर स्पेशियलिटी सीट के लिए अर्हता पर्सेंटाइल 50 से घटाकर 30 करने को तैयार, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

September 19, 2026

BIT मेसरा के हॉस्टल में छात्रा की मौत, कमरे में मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट; यूडी केस दर्ज

September 19, 2026

Jharkhand Naxal: एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असीम मंडल को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

September 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.