Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Mumbai Rain: मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई डूबी! रातभर हुई भारी बारिश के बाद हार्बर लाइन-अंधेरी सबवे बंद, मायानगरी की सड़कों पर 3 फीट पानी
देश/दुनिया

Mumbai Rain: मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई डूबी! रातभर हुई भारी बारिश के बाद हार्बर लाइन-अंधेरी सबवे बंद, मायानगरी की सड़कों पर 3 फीट पानी

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHJune 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई. 15 दिन बाद देश में मानसून (Monsoon in country) एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में एंट्री ले चुका है. मुंबई में मानसून (Monsoon in Mumbai) के पहुंचने के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. मंगलवार को पूरी रात मुंबई में भारी बारिश हुई. इससे मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई डूबती नजर आई. भारी बारिश के कारण हार्बर लाइन-अंधेरी सबवे बंद हो गया है. जबकि मायानगरी की सड़कों पर 3 फीट पानी भर गया है. इससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए. इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी (IMD) ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

बारिश के कारण मुंबई का अंधेरी इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे (अंडरपास) पूरी तरह पानी से भर गया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सुरक्षा के मद्देनजर अंडरपास को बंद कर दिया है.

मुंबई में बीती रात 5-6 घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में 71 से 99 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है. वहीं, 23 जून को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक सबसे ज्यादा बारिश नायर अस्पताल (सेंट्रल मुंबई) में दर्ज की गई, जहां 78.96 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी.
कल्याण, डोंबिवली, कर्जत और नेरल क्षेत्रों में रात से ही मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 24 जून को भी दिनभर मुंबई में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. ऐसे में सड़कों पर पानी भरने और यातायात प्रभावित होने की संभावना है.

मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा

मूसलाधार बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है. पश्चिमी और सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेनें 20 से 30 मिनट तक की देरी से चल रही हैं. जबकि हार्बर लाइन को तकनीकी कारणों से बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग ने मुंबई और उपनगरों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. ठाणे में ऑरेंज अलर्ट और पालघर में भी रेड अलर्ट लागू है. प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.

महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके उपनगरों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं ठाणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. पालघर जिले को भी रेड अलर्ट पर रखा गया है. जबकि रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में गरज-चमक के साथ 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Andheri Subway Closed Harbour Line Heavy Rainfall Mumbai IMD Red Alert Mumbai Monsoon Mumbai Rain Mumbai Waterlogging मानसून 2026 मुंबई बारिश
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleईमानदारी और अनुशासन की पहचान पूर्व डीआईजी भवेश ठाकुर का निधन
Next Article जमशेदपुर पूर्वी की विधायक विधायक पूर्णिमा साहू TMH के CCU में भर्ती, ब्लड प्रेशर बढ़ा
SHOBHA SINGH
  • Website

मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.

Related Posts

देश/दुनिया

उत्तर प्रदेश में पुलिस का नया एक्शन, बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी मोनू एनकाउंटर में ढेर

August 9, 2026
देश/दुनिया

राष्ट्रीय सुरक्षा में बड़ी सेंध: पाकिस्तानी ‘हनी ट्रैप’ का शिकार हुए वायुसेना के विंग कमांडर, दिल्ली में गिरफ्तार!

August 8, 2026
देश/दुनिया

कोयला घोटाला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, सुनवाई कर रहे 2 जज अचानक हटाए गए!

August 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

सहारा गार्डेन सिटी का सावन महोत्सव : सुहागिनों ने रैंप वॉक और गीतों पर बिखेरा जलवा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का दिखा अद्भुत संगम

August 9, 2026

जियाडा की अहम बैठक : लीज नवीकरण के नियमों में बदलाव, अब 6 महीने पहले मिलेगी अग्रिम सूचना

August 9, 2026

झारखंड में स्वास्थ्य योजनाओं का वेंटिलेटर मॉडल, ‘बाइक एंबुलेंस’ की नाकामी के बाद अब EPTV वैन पर फूंके जाएंगे करोड़ों, क्या बदलेगी सूरत!

August 9, 2026

70 से अधिक मौतों के बाद भी नहीं जागी सरकार! सहारा के फंसे 32 हजार करोड़ रुपये के लिए निवेशकों का रांची में सत्याग्रह

August 9, 2026

झारखंड में मतदाता सूची में गड़बड़ी, अब हर घर पर लगेगा ‘होम टू रोल’ स्टीकर, BLO बांटेंगे नोशनल हाउस नंबर

August 9, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.