Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » जमशेदपुर पूर्वी की विधायक विधायक पूर्णिमा साहू TMH के CCU में भर्ती, ब्लड प्रेशर बढ़ा
झारखंड

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक विधायक पूर्णिमा साहू TMH के CCU में भर्ती, ब्लड प्रेशर बढ़ा

Kumari PriyankaBy Kumari PriyankaJune 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. इसके बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनका इलाज अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में चल रहा है.

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें टीएमएच लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें भर्ती कर लिया गया. हालांकि, विधायक के स्वास्थ्य को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. न तो विधायक कार्यालय की ओर से कोई जानकारी साझा की गई है और न ही अस्पताल प्रबंधन ने उनकी स्थिति पर कोई आधिकारिक अपडेट दिया है.

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी. इसके बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें टीएमएच के सीसीयू में भर्ती कराया गया.

इस बीच, उनके ससुर एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. विधायक पूर्णिमा साहू के स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों की नजरें अस्पताल से मिलने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी हुई हैं.

फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और उनके स्वास्थ्य संबंधी आधिकारिक अपडेट का इंतजार किया जा रहा है.

Jamshedpur East MLA Purnima Sahu TMH Jamshedpur जमशेदपुर समाचार झारखंड न्यूज़ पूर्णिमा साहू पूर्णिमा साहू टीएमएच ब्लड प्रेशर समस्या रघुवर दास
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleMumbai Rain: मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई डूबी! रातभर हुई भारी बारिश के बाद हार्बर लाइन-अंधेरी सबवे बंद, मायानगरी की सड़कों पर 3 फीट पानी
Next Article ट्रेन में बम विस्फोट भी अब होगी रेलवे अधिनियम में दुर्घटना, देना होगा हर्जाना, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Kumari Priyanka
  • Website

मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट कुमारी प्रियंका, OCEAN POST में कंटेंट एडिटर हैं. डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका, खबरों को सही, रोचक और अनुकूल ढंग से प्रस्तुत कर पाठकों को विश्वसनीय कंटेंट से जोड़ने में माहिर हैं.

Related Posts

रेलवे

कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में अफरातफरी

September 24, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR: केनरा बैंक की गोलमुरी ब्रांच में दिनदहाड़े डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से चेस्ट खुलवाकर 42 लाख लूट ले गए

September 24, 2026
झारखंड

Jamshedpur: सोनारी मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुस गई कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने जताया दुःख

September 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में अफरातफरी

September 24, 2026

JAMSHEDPUR: केनरा बैंक की गोलमुरी ब्रांच में दिनदहाड़े डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से चेस्ट खुलवाकर 42 लाख लूट ले गए

September 24, 2026

Jamshedpur: सोनारी मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुस गई कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने जताया दुःख

September 24, 2026

Ghatsila Vidhayak Carcade Accident: NH 18 पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 सुरक्षाकर्मी घायल, एक गंभीर

September 24, 2026

Jharkhand: बीआईटी मेसरा का आत्महत्या रोकने का एहतियाती सुरक्षा उपाय…हॉस्टल में लगाए गए ‘Anti-suicide Rod’ से लैस पंखे

September 24, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.