Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » ईमानदारी और अनुशासन की पहचान पूर्व डीआईजी भवेश ठाकुर का निधन
झारखंड

ईमानदारी और अनुशासन की पहचान पूर्व डीआईजी भवेश ठाकुर का निधन

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHJune 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • पटना में हुआ निधन, झारखंड बनने के बाद रांची और संथाल परगना के डीआईजी के रूप में दी थी सेवाएं 

रांची.  बिहार और झारखंड कैडर के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी भवेश कुमार ठाकुर का रविवार को पटना स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर मिलते ही बिहार और झारखंड के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई. वर्तमान और पूर्व पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों और उनके शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया. सभी ने उन्हें एक ईमानदार, सादगीपूर्ण और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में याद किया.

भवेश कुमार ठाकुर उन चुनिंदा पुलिस अधिकारियों में शामिल थे, जिन्होंने अपने पूरे सेवा काल में ईमानदारी और निष्पक्षता की मिसाल कायम की. एकीकृत बिहार के समय उन्होंने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में काम किया. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर उनकी कार्यशैली की काफी सराहना होती थी. सहकर्मी बताते हैं कि वह हमेशा नियमों के अनुसार काम करते थे और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते थे.

साल 2000 में झारखंड राज्य बनने के बाद भी भवेश कुमार ठाकुर ने नई पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया. उन्होंने रांची और संथाल परगना के डीआईजी के रूप में अपनी सेवाएं दीं. इसके अलावा वह आईजी ट्रेनिंग के पद पर भी रहे. इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में नए पुलिस जवानों और अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर बेहतर पुलिसिंग के लिए तैयार किया. पुलिस विभाग में उनके योगदान को आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है.

प्रशासनिक सेवा से जुड़ा है पूरा परिवार

भवेश कुमार ठाकुर का परिवार भी प्रशासनिक सेवा से जुड़ा हुआ है. उनके पुत्र रूपेश कुमार ठाकुर वर्ष 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं. वर्तमान में वह भारत सरकार के श्रम मंत्रालय में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं. प्रशासनिक सेवा में परिवार की यह परंपरा भवेश कुमार ठाकुर के मूल्यों और संस्कारों की झलक भी मानी जाती है.

निधन की सूचना मिलते ही पटना स्थित उनके आवास पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और पुलिस विभाग के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया. लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए. कई अधिकारियों ने कहा कि भवेश कुमार ठाकुर ने पूरी जिंदगी ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता दी. उनका निधन पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उनकी कार्यशैली और सादगी आने वाली पीढ़ियों के पुलिस अधिकारियों के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी.

  • Author
  • Recent Posts
SHOBHA SINGH
SHOBHA SINGH
Sub Editor at oceanpost
मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.
SHOBHA SINGH
Latest posts by SHOBHA SINGH (see all)
  • Mumbai Rain: मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई डूबी! रातभर हुई भारी बारिश के बाद हार्बर लाइन-अंधेरी सबवे बंद, मायानगरी की सड़कों पर 3 फीट पानी - June 24, 2026
  • ईमानदारी और अनुशासन की पहचान पूर्व डीआईजी भवेश ठाकुर का निधन - June 24, 2026
  • झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए सरकार ने तीन अस्पतालों से पांच साल का किया अनुबंध - June 24, 2026
झारखंड पुलिस पटना समाचार पूर्व डीआईजी भवेश ठाकुर बिहार पुलिस भवेश कुमार ठाकुर भवेश ठाकुर का निधन रांची समाचार रूपेश कुमार ठाकुर आईएएस सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article‘PoK के लोग असली कश्मीरी नहीं’- पाक रक्षा मंत्री के बयान से मचा बवाल, क्या करेगा भारत !
Next Article Mumbai Rain: मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई डूबी! रातभर हुई भारी बारिश के बाद हार्बर लाइन-अंधेरी सबवे बंद, मायानगरी की सड़कों पर 3 फीट पानी
SHOBHA SINGH
  • Website

मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.

Related Posts

झारखंड

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक विधायक पूर्णिमा साहू TMH के CCU में भर्ती, ब्लड प्रेशर बढ़ा

June 24, 2026
झारखंड

झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए सरकार ने तीन अस्पतालों से पांच साल का किया अनुबंध

June 24, 2026
झारखंड

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

June 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

ट्रेन में बम विस्फोट भी अब होगी रेलवे अधिनियम में दुर्घटना, देना होगा हर्जाना, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

June 24, 2026

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक विधायक पूर्णिमा साहू TMH के CCU में भर्ती, ब्लड प्रेशर बढ़ा

June 24, 2026

Mumbai Rain: मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई डूबी! रातभर हुई भारी बारिश के बाद हार्बर लाइन-अंधेरी सबवे बंद, मायानगरी की सड़कों पर 3 फीट पानी

June 24, 2026

ईमानदारी और अनुशासन की पहचान पूर्व डीआईजी भवेश ठाकुर का निधन

June 24, 2026

‘PoK के लोग असली कश्मीरी नहीं’- पाक रक्षा मंत्री के बयान से मचा बवाल, क्या करेगा भारत !

June 24, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost