Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में अफरातफरी
रेलवे

कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में अफरातफरी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

KODARMA. धनबाद-गया रेलखंड के तहत आने वाले कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खुलने के लिए तैयार खड़ी एक ट्रेन से अचानक धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते खबर फैल गई कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे में आग लग गई है. हालांकि, रेल प्रशासन और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए.

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 53373 कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर अपने निर्धारित समय दोपहर 3:15 बजे स्टेशन से रवाना होने वाली थी. ट्रेन चलने ही वाली थी कि सबसे पीछे वाली बोगी के शौचालय से अचानक तेज धुआं उठने लगा. यात्रियों को जैसे ही आग का अहसास हुआ, डिब्बे के भीतर अफरातफरी मच गई. लोग अपने सामान के साथ प्लेटफॉर्म पर कूदने लगे.

25-30 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित

जिस बोगी में आग लगी, उसमें उस समय करीब 25 से 30 यात्री मौजूद थे. चीख-पुकार सुनकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद स्टेशन स्टाफ, जीआरपी और आरपीएफ (RPF) के जवान तुरंत मौके की ओर दौड़े. सुरक्षाकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बोगी से बाहर निकाला. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.

कारणों की हो रही जांच

शुरुआती जांच के अनुसार, आग लगने की शुरुआत बोगी के टॉयलेट से हुई थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी यात्री या असामाजिक तत्व द्वारा शौचालय के अंदर धूम्रपान करने की वजह से यह हादसा हुआ होगा. फिलहाल, आरपीएफ और रेल प्रशासन मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

Jharkhand Railway News Kodarma News RPF कोडरमा न्यूज़ कोडरमा बरकाकाना पैसेंजर कोडरमा रेलवे स्टेशन झारखंड न्यूज़ ट्रेन में आग धनबाद गया रेलखंड
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJAMSHEDPUR: केनरा बैंक की गोलमुरी ब्रांच में दिनदहाड़े डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से चेस्ट खुलवाकर 42 लाख लूट ले गए
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

CKP Rail Division में 12 दिनों का ब्लॉक, 22 ट्रेनें रद्द, राजधानी, दुरंतो और मुंबई मेल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन पर भी असर, Railway ने यह बतायी इस फैसले की वजह?

September 23, 2026
बिहार

Railway में यात्री सुविधा का ऐसा हाल…! चलती Train के Sleeper Coach में सीट के नीचे से निकला ‘करैत सांप’, दहशत में आए यात्री

September 22, 2026
रेलवे

Railway का ट्रेन परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर, रेल मंडलों में ROB निर्माण, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को दी मंजूरी

September 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में अफरातफरी

September 24, 2026

JAMSHEDPUR: केनरा बैंक की गोलमुरी ब्रांच में दिनदहाड़े डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से चेस्ट खुलवाकर 42 लाख लूट ले गए

September 24, 2026

Jamshedpur: सोनारी मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुस गई कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने जताया दुःख

September 24, 2026

Ghatsila Vidhayak Carcade Accident: NH 18 पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 सुरक्षाकर्मी घायल, एक गंभीर

September 24, 2026

Jharkhand: बीआईटी मेसरा का आत्महत्या रोकने का एहतियाती सुरक्षा उपाय…हॉस्टल में लगाए गए ‘Anti-suicide Rod’ से लैस पंखे

September 24, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.