Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » JHARKHAND : पश्चिम सिंहभूम के टोंटो में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, … जाने क्या था विवाद का कारण
झारखंड

JHARKHAND : पश्चिम सिंहभूम के टोंटो में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, … जाने क्या था विवाद का कारण

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 28, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

चाईबासा. पश्चिम सिंहभूम (झारखंड) के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत केन्जरा टोला तारोबबुरू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां महज जमीन के छोटे से टुकड़े के विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गायब परिवार का सच आया सामने

इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब 26 अगस्त को रमिया दोरायबुरू ने टोंटो थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उन्होंने आशंका जताई थी कि जमीन विवाद के कारण उनके परिवार के तीन सदस्यों—राजिन दोरायबुरू (40), उनकी पत्नी जानो दोरायबुरू (38) और राजिन के पिता काण्डे दोरायबुरू (72)—की अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर शवों को छुपा दिया गया है.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए टोंटो थाना में कांड संख्या 19/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत छानबीन शुरू की गई.

विशेष पुलिस टीम का त्वरित एक्शन

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जगन्नाथपुर) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. इस टीम में झींकपानी अंचल के पुलिस निरीक्षक प्रेमचन्द्र भगत, टोंटो थाना प्रभारी धनंजय सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रणधीर कुमार और विजय कुजूर समेत रिजर्व गार्ड शामिल थे.

पुलिस टीम ने गांव के संदिग्धों पर नज़र रखी और तकनीकी व गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की. जांच के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया, जिन्होंने कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया.

खून से सनी कुल्हाड़ी और शव बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों पीड़ितों के शव बरामद किए. इसके साथ ही वारदात के स्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है.

पुलिस की शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि इस पूरे हत्याकांड के पीछे जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद ही मुख्य वजह था. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और इस बात की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है कि हत्या के वक्त क्या परिस्थितियां थीं और क्या इसमें कोई और भी शामिल था. इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है.

Chaibasa Crime Jharkhand Crime Jharkhand News Jharkhand Police Land Dispute Tonto Police Station Triple Murder West Singhbhum
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकलकत्ता हाईकोर्ट से तृणमूल झटका, 804 करोड़ खातों के संचालन पर रोक हटाने से इनकार
Next Article दिल्ली पुलिस ने मुस्कान के कातिल इमरान का आधी रात को किया एनकाउंटर, तिलक नगर मर्डर केस में पुलिस का एक्शन
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

पुलिस की मनमानी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, थानों में सीसीटीवी निगरानी और जवाबदेही पर कड़ा रुख, डीजीपी तलब

October 15, 2026
झारखंड

Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London में ऊर्जा तकनीक पर समझौता

October 13, 2026
झारखंड

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय प्रबंधन की तानाशाही पर संघ आंदोलित, कहा – हक मांगने वाले आउटसोर्सिंग कर्मियों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं, आर-पार की चेतावनी!

October 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

BIHAR: रामभरोसे कानून-व्यवस्था, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की बेटे के सामने दिनदहाड़े हत्या

October 15, 2026

पुलिस की मनमानी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, थानों में सीसीटीवी निगरानी और जवाबदेही पर कड़ा रुख, डीजीपी तलब

October 15, 2026

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: धर्म परिवर्तन से समाप्त होता है जाति आधारित आरक्षण, अदालत ने लगाई मुहर

October 15, 2026

क्रूरता की इंतहा: ‘नीला ड्रम कांड’ में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, मौत के खौफ से कांप रहे थे दोनों!

October 14, 2026

रेलवे चलायेगा बक्सर, लखनऊ, छपरा, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

October 13, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.