Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » वर्दी का गौरव : बारिश में भी डिगा नहीं हौसला, 340 जांबाजों के साथ झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत
झारखंड

वर्दी का गौरव : बारिश में भी डिगा नहीं हौसला, 340 जांबाजों के साथ झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत

Kumari PriyankaBy Kumari PriyankaJune 25, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • जैप-1 ग्राउंड में पारण परेड: 4 DSP और 336 आरक्षियों ने ली देश सेवा की शपथ

रांची: रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में गुरुवार को आयोजित भव्य पारण परेड समारोह-2026 के साथ झारखंड पुलिस बल में एक नया अध्याय जुड़ गया. करीब 30 सप्ताह के कठिन और कड़े प्रशिक्षण को पूरा कर 4 डीएसपी और 336 आरक्षी औपचारिक रूप से पुलिस बल का हिस्सा बन गए. इस नए बैच में 255 पुरुष और 81 महिला आरक्षी शामिल हैं. कार्यक्रम के दौरान झमाझम बारिश भी इन जांबाजों के हौसले और कदमताल को डिगा नहीं सकी, जिसे देख वहां मौजूद हर शख्स गर्व से भर उठा.

सीएम हेमंत सोरेन ने किया परेड का निरीक्षण, वीरों को किया सम्मानित

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परेड का निरीक्षण किया और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को नमन किया. प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सीएम ने सम्मानित भी किया. नवनियुक्त जवानों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैच में लगभग 25 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. सरकार हर क्षेत्र में महिला-पुरुष की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

“वर्दी सिर्फ नौकरी नहीं, त्याग और सेवा का प्रतीक है”

मुख्यमंत्री ने जवानों को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए कड़ा निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में सीखी गई बातों का सीधा असर राज्य की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा:

“अब आप सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि राज्य के करोड़ों लोगों की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं। कई बार आपके सामने बड़ी चुनौतियां आएंगी, लेकिन आपको हर परिस्थिति में जनता की रक्षा के लिए तैयार रहना होगा.”

सीएम ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पुलिस विभाग के साथ मजबूती से खड़ी है। इसी कड़ी में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए आधुनिक आवासीय विद्यालय और विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा और एडीजी प्रिया दुबे समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे.

Hemant Soren JAP 1 Ranchi Jharkhand News Jharkhand Police Pass Out Parade Ranchi जैप-1 रांची झारखंड पुलिस पारण परेड रांची हेमंत सोरेन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleBREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक
Next Article रेलवे में होगी 6565 टेक्निशियन की बहाली, अधिसूचना जारी, 30 से कर सकेंगे आवेदन, 29 जुलाई अंतिम तिथि
Kumari Priyanka
  • Website

मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट कुमारी प्रियंका, OCEAN POST में कंटेंट एडिटर हैं. डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका, खबरों को सही, रोचक और अनुकूल ढंग से प्रस्तुत कर पाठकों को विश्वसनीय कंटेंट से जोड़ने में माहिर हैं.

Related Posts

झारखंड

पूर्वी सिंहभूम: भारी बारिश के अलर्ट के कारण 26 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

September 25, 2026
झारखंड

Jamshedpur में लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात! गोलमुरी में ही केनरा बैंक के बाद अब ज्वेलरी शॉप में चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, गहने लेकर हो गए फरार

September 25, 2026
झारखंड

Jamshedpur: नक्सली असीम मंडल के पास से अब तक बरामद नहीं हुआ उसका AK 47? झारखंड-बंगाल सीमा से सटे इलाकों में चल रहा सर्च ऑपरेशन

September 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

पूर्वी सिंहभूम: भारी बारिश के अलर्ट के कारण 26 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

September 25, 2026

Jamshedpur में लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात! गोलमुरी में ही केनरा बैंक के बाद अब ज्वेलरी शॉप में चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, गहने लेकर हो गए फरार

September 25, 2026

Jamshedpur: नक्सली असीम मंडल के पास से अब तक बरामद नहीं हुआ उसका AK 47? झारखंड-बंगाल सीमा से सटे इलाकों में चल रहा सर्च ऑपरेशन

September 25, 2026

Hemant Soren: जमीन घोटाले से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन नहीं हो सका, अब 30 सितंबर की तारीख

September 25, 2026

BJP ने राज्यों के प्रभारी संगठन संयुक्त महासचिव नियुक्त किए, सौदान सिंह को मिला झारखंड, बिहार व बंगाल का प्रभार

September 25, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.