Medninagar. झारखंड के पलामू ज़िले में एक गिरफ़्तार माओवादी को पैसे लेकर छोड़ने के आरोप में रविवार को उपनिरीक्षक रैंक के एक पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. बिहार के मोतिहारी ज़िले में पुलिस को वांछित भाकपा (माओवादी) से जुड़े नक्सली को चार दिन पहले हुसैनबाद थाना इलाके से गिरफ़्तार किया गया था.
पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि ओपी प्रभारी आरोपी उपनिरीक्षक वीरेंद्र मेहता ने कथित तौर पर पैसे लेकर उसे छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हुसैनबाद के उपमंडल पुलिस अधिकारी दिव्यांश शुक्ला ने जांच के दौरान पाया कि उपनिरीक्षक के ख़िलाफ़ लगा आरोप सही है.
चौधरी ने बताया कि जांच के आधार पर मेहता के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और उसे लाइन हाजिर कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माओवादी को दोबारा गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है.


