Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » जमीन की फर्जी रजिस्ट्री पर कसेगा शिकंजा: झारखंड में सीएनटी, एसपीटी और सरकारी भूखंडों के नियम में बड़ा बदलाव, डीसी की अनुमति अनिवार्य
झारखंड

जमीन की फर्जी रजिस्ट्री पर कसेगा शिकंजा: झारखंड में सीएनटी, एसपीटी और सरकारी भूखंडों के नियम में बड़ा बदलाव, डीसी की अनुमति अनिवार्य

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 19, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: झारखंड में जमीन के अवैध हस्तांतरण और फर्जी रजिस्ट्री पर लगाम लगाने के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार ने आदिवासी जमीन, सरकारी संपत्तियों और अन्य संवेदनशील भूखंडों की सुरक्षा के लिए निबंधन कानून में संशोधन की प्रक्रिया तेज कर दी है। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद तैयार किए गए इस प्रस्ताव को बुधवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई है, जिसे अब आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा।

नए प्रावधानों के लागू होने से राज्य में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी एक्ट), संताल परगना काश्तकारी अधिनियम (एसपीटी एक्ट) और अन्य लागू काश्तकारी कानूनों के तहत संरक्षित जमीनों को बड़ा कानूनी कवच मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धार्मिक व सामुदायिक संस्थाओं की संपत्तियों के अवैध ट्रांसफर को रोकने में भी मदद मिलेगी। संशोधित व्यवस्था के तहत जिन भूखंडों का हस्तांतरण प्रतिबंधित है, उनकी रजिस्ट्री अब उपायुक्त (डीसी) या सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना नहीं हो सकेगी।

इन पांच श्रेणियों की जमीन पर लागू होगा सख्त नियम

विधेयक में कुल पांच प्रकार की संपत्तियों की रजिस्ट्री को नियंत्रित करने का प्रावधान किया गया है:

  • पहली और दूसरी श्रेणी: अनुसूचित क्षेत्रों में लागू काश्तकारी कानूनों के तहत प्रतिबंधित जमीनों के साथ-साथ केंद्र सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय निकायों की जमीनों को इसमें शामिल किया गया है।

  • तीसरी श्रेणी: धार्मिक संस्थाओं और न्यासों के भूखंड इस दायरे में आएंगे, जिनमें वक्फ, भूदान और यज्ञ समिति की जमीनें भी सम्मिलित हैं।

  • चौथी श्रेणी: लैंड सीलिंग एक्ट के तहत अधिशेष घोषित की गई जमीनों पर भी यह नियम लागू होगा।

  • पांचवीं श्रेणी: वे संपत्तियां जिनके हस्तांतरण पर केंद्रीय कानून, राज्य कानून या काश्तकारी कानून के तहत रोक लगी है।

इन सभी पांचों श्रेणियों की जमीन की बिक्री, उपहार, अदला-बदली या लीज से जुड़े दस्तावेजों की रजिस्ट्री तभी संभव हो पाएगी, जब सक्षम अधिकारी या उपायुक्त इसकी अनुमति प्रदान करेंगे।

कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

भूमि निबंधन कानून में बदलाव के अलावा कैबिनेट बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। इनमें मत्स्य निदेशालय के तहत झारखंड अवर मत्स्य सेवा (तृतीय संशोधन) नियमावली-2026 और झारखंड वरीय न्यायिक सेवा संशोधन नियमावली, 2026 का गठन शामिल है। इसके अलावा बाट और माप विनिर्माताओं व व्यवहारियों के लिए अनुज्ञापन व्यवस्था खत्म कर स्वघोषणा पत्र के आधार पर एकमुश्त निबंधन व शुल्क वृद्धि को मंजूरी दी गई, साथ ही वनों की सुरक्षा और ग्रामीणों के आर्थिक उत्थान के लिए संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के गठन में संशोधन का फैसला भी लिया गया।

CNT Act Jharkhand Cabinet Jharkhand News Land Laws Land Registry Ranchi News SPT Act एसपीटी एक्ट जमीन रजिस्ट्री झारखंड कैबिनेट झारखंड समाचार भूमि कानून रांची न्यूज सीएनटी एक्ट
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article2035 तक ईसाइयों को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समूह बन सकते हैं मुसलमान, प्यू रिसर्च का अनुमान
Next Article टाटा स्टील में ‘सुनहरे भविष्य की योजना 4.0’ का आगाज: आश्रितों को टीएसटीएसएल में नौकरी का मौका, जानें पात्रता और अंतिम तारीख
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 63 प्रतिशत, 41 अहम प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर

November 19, 2026
झारखंड

चक्रवात ‘अकवान’ से बदलेगा झारखंड का मिजाज, 20-21 नवंबर को बारिश की चेतावनी और बढ़ेगी ठंड

November 19, 2026
झारखंड

रिम्स जमीन घोटाले में ACB का बड़ा प्रहार: शिक्षा निदेशक IAS मनोज कुमार रंजन समेत 6 अफसर जेल, तीसरे IAS पर कसा शिकंजा

November 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 63 प्रतिशत, 41 अहम प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर

November 19, 2026

चक्रवात ‘अकवान’ से बदलेगा झारखंड का मिजाज, 20-21 नवंबर को बारिश की चेतावनी और बढ़ेगी ठंड

November 19, 2026

रिम्स जमीन घोटाले में ACB का बड़ा प्रहार: शिक्षा निदेशक IAS मनोज कुमार रंजन समेत 6 अफसर जेल, तीसरे IAS पर कसा शिकंजा

November 19, 2026

टाटा स्टील में ‘सुनहरे भविष्य की योजना 4.0’ का आगाज: आश्रितों को टीएसटीएसएल में नौकरी का मौका, जानें पात्रता और अंतिम तारीख

November 19, 2026

जमीन की फर्जी रजिस्ट्री पर कसेगा शिकंजा: झारखंड में सीएनटी, एसपीटी और सरकारी भूखंडों के नियम में बड़ा बदलाव, डीसी की अनुमति अनिवार्य

November 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost