Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » चक्रवात ‘अकवान’ से बदलेगा झारखंड का मिजाज, 20-21 नवंबर को बारिश की चेतावनी और बढ़ेगी ठंड
झारखंड

चक्रवात ‘अकवान’ से बदलेगा झारखंड का मिजाज, 20-21 नवंबर को बारिश की चेतावनी और बढ़ेगी ठंड

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 19, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि तूफान का सीधा असर झारखंड पर पड़ने की संभावना कम है, लेकिन इसके प्रभाव से 19 से 21 नवंबर के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात ‘अकवान’ दक्षिणी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है, जिसके 19 नवंबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं। इसके 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम तट के बीच नेल्लोर व तुनी के पास से गुजरने का अनुमान है, जहां हवा की गति 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

जिलावार पूर्वानुमान के अनुसार, 19 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा समेत दक्षिणी झारखंड के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 20 नवंबर को दक्षिणी हिस्सों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 21 नवंबर को लातेहार और सरायकेला-खरसावां के आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि 22 और 23 नवंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है।

राजधानी रांची में 20 और 21 नवंबर को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 27 डिग्री से गिरकर करीब 24 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, जिससे सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने व ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी है।

Cold Wave Cyclone Akwan IMD Forecast Jharkhand News Jharkhand Weather Rain Alert Ranchi News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleरिम्स जमीन घोटाले में ACB का बड़ा प्रहार: शिक्षा निदेशक IAS मनोज कुमार रंजन समेत 6 अफसर जेल, तीसरे IAS पर कसा शिकंजा
Next Article हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 63 प्रतिशत, 41 अहम प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 63 प्रतिशत, 41 अहम प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर

November 19, 2026
झारखंड

रिम्स जमीन घोटाले में ACB का बड़ा प्रहार: शिक्षा निदेशक IAS मनोज कुमार रंजन समेत 6 अफसर जेल, तीसरे IAS पर कसा शिकंजा

November 19, 2026
झारखंड

टाटा स्टील में ‘सुनहरे भविष्य की योजना 4.0’ का आगाज: आश्रितों को टीएसटीएसएल में नौकरी का मौका, जानें पात्रता और अंतिम तारीख

November 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 63 प्रतिशत, 41 अहम प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर

November 19, 2026

चक्रवात ‘अकवान’ से बदलेगा झारखंड का मिजाज, 20-21 नवंबर को बारिश की चेतावनी और बढ़ेगी ठंड

November 19, 2026

रिम्स जमीन घोटाले में ACB का बड़ा प्रहार: शिक्षा निदेशक IAS मनोज कुमार रंजन समेत 6 अफसर जेल, तीसरे IAS पर कसा शिकंजा

November 19, 2026

टाटा स्टील में ‘सुनहरे भविष्य की योजना 4.0’ का आगाज: आश्रितों को टीएसटीएसएल में नौकरी का मौका, जानें पात्रता और अंतिम तारीख

November 19, 2026

जमीन की फर्जी रजिस्ट्री पर कसेगा शिकंजा: झारखंड में सीएनटी, एसपीटी और सरकारी भूखंडों के नियम में बड़ा बदलाव, डीसी की अनुमति अनिवार्य

November 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost