Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » झारखंड में स्वास्थ्य योजनाओं का वेंटिलेटर मॉडल, ‘बाइक एंबुलेंस’ की नाकामी के बाद अब EPTV वैन पर फूंके जाएंगे करोड़ों, क्या बदलेगी सूरत!
झारखंड

झारखंड में स्वास्थ्य योजनाओं का वेंटिलेटर मॉडल, ‘बाइक एंबुलेंस’ की नाकामी के बाद अब EPTV वैन पर फूंके जाएंगे करोड़ों, क्या बदलेगी सूरत!

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 9, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
जमशेदपुर सदर अस्पताल में विधायक निधि से खरीदी गयी एंबुलेंस हो गयी कबाड़
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया जाता है, लेकिन धरातल पर योजनाएं शुरू होने से पहले ही दम तोड़ती नजर आती हैं. सुदूर ग्रामीण इलाकों के मरीजों के लिए शुरू की गई बाइक एंबुलेंस योजना के पूरी तरह विफल होने के बाद, अब राज्य सरकार इसे बंद कर पंचायतों में आपातकालीन मरीज परिवहन वाहन (EPTV) वैन सेवा शुरू करने जा रही है.

इसके लिए प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए करीब 635 EPTV वैन खरीदने का खाका तैयार कर करोड़ों रुपये का नया बजट फूंकने की तैयारी है. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि पुरानी कमियों को सुधारे बिना केवल नई योजना पर दांव लगाने से क्या प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर आ सकेगी?

नाकामी छिपाने को नई योजना, मॉनिटरिंग और जवाबदेही गायब

राज्य में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई बाइक एंबुलेंस सेवा जमीनी स्तर पर खरी नहीं उतर सकी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित संयुक्त मूल्यांकन समिति की सिफारिश पर अब इसे बंद कर Emergency Patient Transport Vehicle (EPTV) सेवा लाने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 445 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 190 EPTV वैन दी जाएंगी. हालांकि, मूल समस्या यह है कि योजनाओं की असफलता के पीछे की असली वजह – ढीला मॉनिटरिंग तंत्र, अधिकारियों की मनमानी और वित्तीय अनियमितता – पर कोई सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

राज्य के विभिन्न शहरों में विधायक व सांसद निधि से भी आनन-फानन में बाइक एंबुलेंस की खरीद की गयी. इसका उपयोग ग्रामीण इलाकों के लिए होना था, लेकिन अधिकांश बाइक एंबुलेंस विभिन्न कारणों से कबाड़ बन चुकी है. उनका उपयोग पूरी क्षमता से नहीं हो पाया.

कागजों में दावों की बौछार, धरातल पर मरीज लाचार

प्रदेश में मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से पूर्व में शुरू की गई दर्जनों योजनाओं की वास्तविक स्थिति बेहद निराशाजनक है. 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाली हो या दूरदराज के इलाकों में एंबुलेंस का न पहुंचना, हर जगह कुप्रबंधन हावी दिखता है. योजनाएं लाते समय जमीनी जरूरतों और तकनीकी शर्तों की अनदेखी की जाती है, जिसके कारण जनता के टैक्स का पैसा योजनाओं के मद में पानी की तरह बहाने के बाद भी परिणाम शून्य ही रहता है.

करोड़ों के नए बजटीय आवंटन पर गहराया संशय

EPTV वैन सेवा के अलावा विभाग 40 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) और 281 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एंबुलेंस खरीदने की भी तैयारी में है. टेंडर प्रक्रिया की जिम्मेदारी झारखंड मेडिकल हेल्थ डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन को सौंपी गई है. परंतु, वर्तमान प्रशासनिक कार्यशैली और विभागीय उदासीनता को देखते हुए इस बात पर गंभीर संशय है कि यह नई पहल कितनी कारगर साबित होगी. यदि क्रियान्वयन और जवाबदेही तय करने का ढांचा वही पुराना रहा, तो यह नई कवायद भी केवल बजट ठिकाने लगाने का माध्यम बनकर न रह जाए.

बिना इच्छाशक्ति के सुधार असंभव

झारखंड की स्वास्थ्य प्रणाली को नई घोषणाओं से ज्यादा एक मजबूत और पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत है. जब तक सरकारी मशीनरी में जवाबदेही और सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने की इच्छाशक्ति नहीं होगी, तब तक EPTV वैन जैसी नई योजनाओं का लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना नामुमकिन है. सरकार को चाहिए कि नई खरीदारी से पहले पुरानी विसंगतियों को दूर करे और योजनाओं की सीधी ट्रैकिंग की व्यवस्था कायम करे.

108 एंबुलेंस सेवा Emergency Patient Transport Vehicle EPTV वैन सेवा Health News Jharkhand Jharkhand Health Department Ranchi News झारखंड समाचार झारखंड स्वास्थ्य विभाग बाइक एंबुलेंस झारखंड
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article70 से अधिक मौतों के बाद भी नहीं जागी सरकार! सहारा के फंसे 32 हजार करोड़ रुपये के लिए निवेशकों का रांची में सत्याग्रह
Next Article जियाडा की अहम बैठक : लीज नवीकरण के नियमों में बदलाव, अब 6 महीने पहले मिलेगी अग्रिम सूचना
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

पूर्वी सिंहभूम: भारी बारिश के अलर्ट के कारण 26 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

September 25, 2026
झारखंड

Jamshedpur में लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात! गोलमुरी में ही केनरा बैंक के बाद अब ज्वेलरी शॉप में चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, गहने लेकर हो गए फरार

September 25, 2026
झारखंड

Jamshedpur: नक्सली असीम मंडल के पास से अब तक बरामद नहीं हुआ उसका AK 47? झारखंड-बंगाल सीमा से सटे इलाकों में चल रहा सर्च ऑपरेशन

September 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

पूर्वी सिंहभूम: भारी बारिश के अलर्ट के कारण 26 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

September 25, 2026

Jamshedpur में लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात! गोलमुरी में ही केनरा बैंक के बाद अब ज्वेलरी शॉप में चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, गहने लेकर हो गए फरार

September 25, 2026

Jamshedpur: नक्सली असीम मंडल के पास से अब तक बरामद नहीं हुआ उसका AK 47? झारखंड-बंगाल सीमा से सटे इलाकों में चल रहा सर्च ऑपरेशन

September 25, 2026

Hemant Soren: जमीन घोटाले से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन नहीं हो सका, अब 30 सितंबर की तारीख

September 25, 2026

BJP ने राज्यों के प्रभारी संगठन संयुक्त महासचिव नियुक्त किए, सौदान सिंह को मिला झारखंड, बिहार व बंगाल का प्रभार

September 25, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.