Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand BJP: छात्रों पर दर्ज मुकदमे 48 घंटे में वापस नहीं हुए तो झारखंड भाजपा करेगी आंदोलन, JPSC-JSSC घोटालों की जांच CBI करे
झारखंड

Jharkhand BJP: छात्रों पर दर्ज मुकदमे 48 घंटे में वापस नहीं हुए तो झारखंड भाजपा करेगी आंदोलन, JPSC-JSSC घोटालों की जांच CBI करे

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पार्टी के झारखंड अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की और विभिन्न थानों में छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने तथा भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कराने की मांग की। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन भी सौंपा और राज्य सरकार को मामले वापस लेने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। साहू ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, “भाजपा ने राज्य सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की है। अगर तय समयसीमा के भीतर न्याय नहीं मिला तो भाजपा छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी।”

23 अगस्त को विरोध मार्च के दौरान रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस और प्रदर्शन कर रहे नौकरी के अभ्यर्थियों के बीच हुई झड़पों के सिलसिले में कम से कम छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें 50 से अधिक नामजद और 1,100 से ज्यादा अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप वर्मा, प्रदेश महासचिव अमर कुमार बाउरी, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश और अन्य नेता भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
साहू ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को घटनाक्रम से अवगत कराया और कहा कि राज्य के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत करते हैं।

साहू ने आरोप लगाया, “जेएसपीएससी और जेएसएससी में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के जरिए नौकरियां बेची जाती हैं और रातोंरात प्रश्नपत्र लीक हो जाते हैं। जब छात्र इस अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं तो पुलिस उन पर लाठीचार्ज करती है और राज्य के विभिन्न थानों में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी जाती है।”

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित उन सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की भी मांग की, जिन्हें राज्य सरकार ने “अनियमितताओं को स्वीकार करने के बाद” रद्द या स्थगित कर दिया था।

CBI to investigate JPSC-JSSC scams if case filed against students not returned within 48 hours Jharkhand BJP to launch agitation
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand : मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय सम्मेलन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर हर राज्य में हो रहा यह आयोजन
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

Uncategorized

Jharkhand : मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय सम्मेलन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर हर राज्य में हो रहा यह आयोजन

September 3, 2026
Uncategorized

Chain Snatcher Gang: पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन झपटमार गिरोह के आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार, राज्य के विभिन्न जिलों के 63 मामलों में थे शामिल

September 3, 2026
Uncategorized

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने शहर के हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने, सरकारी भूमि पर कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई के दिए निर्देश

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand BJP: छात्रों पर दर्ज मुकदमे 48 घंटे में वापस नहीं हुए तो झारखंड भाजपा करेगी आंदोलन, JPSC-JSSC घोटालों की जांच CBI करे

September 3, 2026

Jharkhand : मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय सम्मेलन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर हर राज्य में हो रहा यह आयोजन

September 3, 2026

Chain Snatcher Gang: पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन झपटमार गिरोह के आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार, राज्य के विभिन्न जिलों के 63 मामलों में थे शामिल

September 3, 2026

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने शहर के हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने, सरकारी भूमि पर कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई के दिए निर्देश

September 3, 2026

40 New Bolero: जमशेदपुर पुलिस को मिले 40 नए वाहन, पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश

September 3, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.