Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur: बिरसानगर में प्रेम-प्रसंग के बाद युवक हो गया लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका
झारखंड

Jamshedpur: बिरसानगर में प्रेम-प्रसंग के बाद युवक हो गया लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. बिरसानगर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है. एक युवक के पिछले 15 दिनों से लापता होने के बाद उसके परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है. परिवार का आरोप है कि एक युवती युवक को अपने साथ ले गई थी. इसके बाद एक लाख रुपये की मांग की गई और मांग पूरी नहीं होने पर युवक के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाया गया. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

युवक के पिता मनोज तांती के अनुसार, उनका पुत्र रोहित तंतुवाइ तीन सितंबर को कदमा रिंग रोड निवासी श्वेता महतो को अपने घर लेकर आया था. दोनों ने शादी करने की बात कही. नाबालिग होने के कारण परिवार दोनों को बिरसानगर थाना ले गया, जहां से उन्हें कदमा थाना भेज दिया गया. बाद में दोनों को परिजन अपने-अपने घर ले आए. 10 सितंबर को युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
परिजनों का आरोप है कि 11 सितंबर को युवती दोबारा रोहित के घर पहुंची और केस करने की धमकी देकर उसे अपने साथ ले गई. इसके बाद दोनों बिरसानगर में किराये के मकान में रहने लगे. कुछ समय बाद युवती ने रोहित के परिवार से एक लाख रुपये की मांग की. परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे रुपये नहीं दे सके.

रोहित के परिजनों का आरोप है कि रुपये नहीं मिलने पर युवती ने अपने परिजनों और महिला समिति के सदस्यों के साथ मिलकर रोहित को बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट की. परिवार के मुताबिक, रोहित पिछले 15 दिनों से लापता है और उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है.

परिजनों ने युवक के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसकी जल्द तलाश करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल, युवक के लापता होने और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

family fears foul play. following a romantic affair; goes missing in Birsanagar Jamshedpur: Youth Jamshedpur: बिरसानगर में प्रेम-प्रसंग के बाद युवक हो गया लापता परिजनों को अनहोनी की आशंका
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने अपराधी अनुप बंगाली को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 17 से अधिक मामले
Next Article Election commission…जिन राज्यों में SIR पूरा हुआ, वहां छूट गए और नए मतदाताओं के लिए चलेगा ‘विशेष अभियान’
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Election commission…जिन राज्यों में SIR पूरा हुआ, वहां छूट गए और नए मतदाताओं के लिए चलेगा ‘विशेष अभियान’

October 3, 2026
झारखंड

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने अपराधी अनुप बंगाली को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 17 से अधिक मामले

October 3, 2026
झारखंड

Tatanagar स्टेशन ओवरब्रिज पर टाटा मोटर्स से जुड़ी सामग्री लेकर जा रहा ट्रक पलटा, घंटों लगा रहा जाम

October 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Election commission…जिन राज्यों में SIR पूरा हुआ, वहां छूट गए और नए मतदाताओं के लिए चलेगा ‘विशेष अभियान’

October 3, 2026

Jamshedpur: बिरसानगर में प्रेम-प्रसंग के बाद युवक हो गया लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

October 3, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने अपराधी अनुप बंगाली को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 17 से अधिक मामले

October 3, 2026

Tatanagar स्टेशन ओवरब्रिज पर टाटा मोटर्स से जुड़ी सामग्री लेकर जा रहा ट्रक पलटा, घंटों लगा रहा जाम

October 3, 2026

NH-33 पर बड़ा सड़क हादसा, चौका में झाबरी के पास शिवम बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

October 3, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.