Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे रेडियो धूम 104.8 FM, रेडियो प्रोडक्शन की बारीकियों से हुए रूबरू
शिक्षा

Jamshedpur: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे रेडियो धूम 104.8 FM, रेडियो प्रोडक्शन की बारीकियों से हुए रूबरू

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 13, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के 2025 बैच के छात्रों ने मंगलवार को रेडियो धूम 104.8 FM के स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दौरान छात्रों ने रेडियो प्रोडक्शन की बारीकियों को करीब से जाना और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग भी लिया. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने झारखंड की लोकप्रिय आरजे श्वेता से रेडियो से जुड़े कई सवाल पूछे. आरजे श्वेता ने छात्रों को बताया कि रेडियो चैनलों में रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और ऑन-एयर प्रक्रियाएं किस तरह कम करती हैं. उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से स्टूडियो तकनीक, वॉइस मॉड्यूलेशन और कंटेंट प्रेजेंटेशन के अहम पहलुओं को भी समझाया.

भ्रमण के दौरान छात्रों की मुलाकात रेडियो धूम के सीनियर मैनेजर बुलंद इकबाल खान और डिप्टी मैनेजर अखिलेश प्रसाद से भी हुई. उन्होंने रेडियो इंडस्ट्री के कार्यप्रणाली, टीम वर्क और मीडिया मैनेजमेंट पर अपने अनुभव साझा किए. छात्रों ने मौके पर कई रिकॉर्डिंग गतिविधियों में भाग लिया और रेडियो तकनीक के विभिन्न उपकरणों का इस्तेमाल भी सीखा. पूरी विजिट के दौरान उनका उत्साह और एकाग्रता देखने लायक थी.

इस शैक्षणिक भ्रमण में विभागाध्यक्ष (प्रभारी) संजय भारती, सहायक प्राध्यापक नर्मदेश चंद्र पाठक और अमित मिश्रा भी छात्रों के साथ मौजूद रहे. उन्होंने इस विजिट को छात्रों के लिए व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव का बेहतरीन अवसर बताया. रेडियो धूम की यह यात्रा छात्रों के लिए न केवल सीखने का माध्यम बनी, बल्कि उन्होंने मीडिया जगत के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र को नजदीक से महसूस भी किया.

jamshedpur-students-of-the-mass-communication-department-of-srinath-university-visited-radio-dhoom-104-8-fm-on-an-educational-tour-and-became
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleराज्यपाल के निर्णय के विरोध में अनुबंध शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का रांची में पैदल मार्च, सड़कों पर मांगी भीख
Next Article Deepak Birua: परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ बोले-तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलानेवाले का फोटो हमें शेयर करें, होगी कार्रवाई
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

शिक्षा

IGNOU ने लॉन्च किया 1 साल का एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज (MADVSOY) कोर्स, मात्र ₹8,000 में लें एडमिशन

September 15, 2026
शिक्षा

IIT Bombay का नया कदम, अब नौकरी करते हुए करें कंप्यूटर साइंस और AI में ‘ई-पीजी डिप्लोमा’, करियर को मिलेगी नई उड़ान

August 25, 2026
देश/दुनिया

NTA ने यूजीसी-नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की की जारी, 18 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

August 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Tata Steel के MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद… इस्पात की मांग दूसरी छमाही में 8-10 प्रतिशत बढ़ेगी, कोक ओवन को बंद करने के मुद्दे पर भी बोले

October 6, 2026

Election Commission: निर्वाचन आयोग बोला- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया, इसके साथ संलग्न घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

October 6, 2026

Jharkhand: महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में ‘राइफल शूटिंग क्लब’ का प्रशिक्षक गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त

October 6, 2026

Nobel Prize: इम्यून सिस्टम पर कार्य करने वाले तीन वैज्ञानिकों डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

October 6, 2026

Jharkhand: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड के राज्यपाल की बेटी समेत आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, 16 अक्टूबर को होंगे चुनाव

October 6, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.