Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » JAMSHEDPUR: जिउतिया की खुशियां मातम में बदलीं, स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, एक को बचाया, दूसरी लापता
झारखंड

JAMSHEDPUR: जिउतिया की खुशियां मातम में बदलीं, स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, एक को बचाया, दूसरी लापता

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 4, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो में स्वर्णरेखा नदी के गांधी घाट के पास जिउतिया पर्व के दौरान बड़ा हादसा सामने आया। नदी में नहाने के दौरान समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की दो बेटियां डूब गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बेटी ज्योति कुमारी को बचा लिया, जबकि नौ वर्षीय पूनम कुमारी तेज बहाव में बह गई। देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

जानकारी के अनुसार, संतोष ठाकुर अपनी मां और दोनों बेटियों के साथ जिउतिया पर्व पर स्नान करने गांधी घाट पहुंचे थे। इसी दौरान परिवार के सदस्य गहरे पानी में चले गए और नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह ज्योति कुमारी को नदी से बाहर निकाला और तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वहीं, नौ वर्षीय पूनम कुमारी का पता नहीं चल सका।

अंधेरा होने के कारण गोताखोरों को बच्ची की तलाश में परेशानी हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर मानगो निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने उपायुक्त को मामले से अवगत कराया। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर लापता बच्ची की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में मातम छा गया है। जिउतिया पर्व की खुशियां अचानक गहरे दुख में बदल गईं।

drown in the Subarnarekha River—one JAMSHEDPUR JAMSHEDPUR: जिउतिया की खुशियां मातम में बदलीं Jiutiya celebrations turn to tragedy; two sisters rescued the other missing. एक को बचाया दूसरी लापता स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand SIR: मतदाता सूची में विसंगतियों पर जारी नोटिस को लेकर अलग-अलग दस्तावेज प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं, CEO ने जारी किए निर्देश
Next Article JAMSHEDPUR: स्वर्णरेखा नदी में डूबी बच्ची को तलाशते रहे परिजन, गोताखोर नहीं पहुंचे, तो आक्रोशित हुए लोग, घंटों मानगो पुल किया जाम, विरोध प्रदर्शन
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Golmuri में Canara Bank लूट मामले में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

October 4, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR: सीतारामडेरा फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली बरामद

October 4, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR: स्वर्णरेखा नदी में डूबी बच्ची को तलाशते रहे परिजन, गोताखोर नहीं पहुंचे, तो आक्रोशित हुए लोग, घंटों मानगो पुल किया जाम, विरोध प्रदर्शन

October 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Golmuri में Canara Bank लूट मामले में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

October 4, 2026

JAMSHEDPUR: सीतारामडेरा फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली बरामद

October 4, 2026

JAMSHEDPUR: स्वर्णरेखा नदी में डूबी बच्ची को तलाशते रहे परिजन, गोताखोर नहीं पहुंचे, तो आक्रोशित हुए लोग, घंटों मानगो पुल किया जाम, विरोध प्रदर्शन

October 4, 2026

JAMSHEDPUR: जिउतिया की खुशियां मातम में बदलीं, स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, एक को बचाया, दूसरी लापता

October 4, 2026

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में विसंगतियों पर जारी नोटिस को लेकर अलग-अलग दस्तावेज प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं, CEO ने जारी किए निर्देश

October 4, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.