Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur Durga Puja: जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर DC ने की बैठक, भीड़, ट्रैफिक से लेकर विसर्जन तक कड़े इंतजाम के दिए निर्देश
झारखंड

Jamshedpur Durga Puja: जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर DC ने की बैठक, भीड़, ट्रैफिक से लेकर विसर्जन तक कड़े इंतजाम के दिए निर्देश

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 4, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अहम समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रमुख पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास और आपातकालीन मार्ग की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। पूजा समितियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

ट्रैफिक पर रहेगा प्रशासन का फोकस
प्रमुख पूजा पंडालों और मुख्य सड़कों पर यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। पार्किंग स्थल तय करने, वैकल्पिक मार्ग बनाने और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने पर जोर दिया गया है। आपातकालीन वाहनों के रास्ते में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

बिजली-पानी और सफाई की भी तैयारी
नगर निकायों को पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई, कचरा उठाव, पर्याप्त रोशनी और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बिजली विभाग को खुले और असुरक्षित तारों की जांच कर संभावित खतरे तत्काल दूर करने को कहा गया है।

आग और मेडिकल इमरजेंसी के लिए तैयारी
प्रमुख पूजा स्थलों पर अग्निशमन एवं आपातकालीन संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को भी अलर्ट मोड में रखने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया।

विसर्जन में रूट बदलने पर रोक
उपायुक्त ने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। विसर्जन के दौरान निर्धारित रूट से किसी भी तरह का विचलन नहीं होगा। विसर्जन घाटों पर वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे, ताकि पुलिस-प्रशासन को भीड़ और व्यवस्था संभालने में सहयोग मिल सके। नगर निकायों और जुस्को प्रबंधन को विसर्जन घाटों की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने पूजा अवधि में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी रखने को कहा है।

arrangements covering everything from crowd and traffic management to the immersion procession. issuing directives for strict Jamshedpur Durga Puja: The Deputy Commissioner (DC) held a Jamshedpur Durga Puja: जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर DC ने की बैठक meeting regarding Durga Puja in Jamshedpur ट्रैफिक से लेकर विसर्जन तक कड़े इंतजाम के दिए निर्देश भीड़
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur SSP ने ड्यूटी में लापरवाही पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया सस्पेंड
Next Article Jharkhand SIR: मतदाता सूची में विसंगतियों पर जारी नोटिस को लेकर अलग-अलग दस्तावेज प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं, CEO ने जारी किए निर्देश
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Golmuri में Canara Bank लूट मामले में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

October 4, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR: सीतारामडेरा फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली बरामद

October 4, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR: स्वर्णरेखा नदी में डूबी बच्ची को तलाशते रहे परिजन, गोताखोर नहीं पहुंचे, तो आक्रोशित हुए लोग, घंटों मानगो पुल किया जाम, विरोध प्रदर्शन

October 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Golmuri में Canara Bank लूट मामले में पुलिस ने जारी की बंगाल और बिहार के तीन आरोपियों अमन, प्रियदर्शी और साका की तस्वीर

October 4, 2026

JAMSHEDPUR: सीतारामडेरा फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली बरामद

October 4, 2026

JAMSHEDPUR: स्वर्णरेखा नदी में डूबी बच्ची को तलाशते रहे परिजन, गोताखोर नहीं पहुंचे, तो आक्रोशित हुए लोग, घंटों मानगो पुल किया जाम, विरोध प्रदर्शन

October 4, 2026

JAMSHEDPUR: जिउतिया की खुशियां मातम में बदलीं, स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, एक को बचाया, दूसरी लापता

October 4, 2026

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में विसंगतियों पर जारी नोटिस को लेकर अलग-अलग दस्तावेज प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं, CEO ने जारी किए निर्देश

October 4, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.