Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » राफेल से भी 100 गुना ताकतवर 6th-Gen फाइटर जेट की डील में भारत की हो सकती है एंट्री !
देश/दुनिया

राफेल से भी 100 गुना ताकतवर 6th-Gen फाइटर जेट की डील में भारत की हो सकती है एंट्री !

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 22, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

India 6th Gen Fighter Jet Deal: भारत का नाम फाइटर जेट्स की ताकत से जुड़ते ही पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ जाती है. राफेल आने के बाद ही इस्लामाबाद में खौफ साफ झलकने लगा था, लेकिन अब हालात और गंभीर हो सकते हैं. वजह है यूरोप का €100 अरब का 6th-Generation Fighter Jet प्रोजेक्ट. इसमें भारत की संभावित एंट्री की चर्चा जोर पकड़ रही है. अगर भारत इस डील का हिस्सा बनता है तो पाकिस्तान के लिए इंडियन एयरफोर्स का सामना करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा.

फ्रांस और जर्मनी के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा टकराव चल रहा है. दोनों देश काम के बंटवारे पर सहमत नहीं हो पा रहे. नतीजा यह है कि जर्मनी नए पार्टनर की तलाश कर रहा है और यही भारत के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है. अगर भारत इस प्रोजेक्ट में शामिल होता है तो उसे भविष्य की सबसे खतरनाक टेक्नोलॉजी मिलेगी… एक ऐसा फाइटर जेट जो राफेल से भी कई गुना ताकतवर होगा.
€100 अरब का फाइटर जेट प्रोजेक्ट क्या है?
इस प्रोजेक्ट का नाम है FCAS (Future Combat Air System). इसका मकसद 2040 तक एक ऐसी नेक्स्ट-जनरेशन एयर पावर तैयार करना है जो न सिर्फ स्टेल्थ टेक्नोलॉजी से लैस होगी बल्कि ड्रोन-स्वॉर्म, AI कंट्रोल और हाईपर-कनेक्टेड ‘क्लाउड कॉम्बैट सिस्टम’ का हिस्सा होगी.
  • दासो (फ्रांस): नेक्स्ट-जनरेशन फाइटर (NGF) डिजाइन
  • एयरबस (जर्मनी/स्पेन): ड्रोन और क्लाउड टेक्नोलॉजी
  • सफरान (फ्रांस): इंजन
  • इंद्रा (स्पेन): सेंसर
लेकिन इस समय मामला अटका है क्योंकि फ्रांस का दासो NGF पर 80% हिस्सेदारी चाहता है. वहीं जर्मनी इसे बराबर बांटना चाहता है. 

भारत को क्यों मिल सकता है मौका?
जर्मनी ने साफ कहा है कि अगर साल के अंत तक फ्रांस से बात नहीं बनी तो वह नए पार्टनर से हाथ मिलाएगा. ब्रिटेन पहले से ही जापान और इटली के साथ GCAP प्रोजेक्ट में है. वहीं स्वीडन का साब (Saab) भी विकल्प है. लेकिन भारत एक ऐसा देश है जिसके पास
  • मजबूत रक्षा उद्योग,
  • राफेल और सफरान के साथ मौजूदा साझेदारी,
  • और चीन-पाकिस्तान का मुकाबला करने की रणनीतिक जरूरत है.

यही वजह है कि भारत को इसमें शामिल करने की संभावना खुली हुई है.

पाकिस्तान क्यों हो जाएगा बेबस?
चीन पहले ही 300 से ज्यादा J-20 फाइटर जेट्स तैनात कर चुका है और 2035 तक 1000 बनाने का लक्ष्य रखता है. पाकिस्तान चीन से J-35 लेने की फिराक में है. अगर भारत के पास 6th-Gen जेट्स आ जाते हैं तो पाकिस्तान की वायुसेना तकनीकी और ऑपरेशनल दोनों स्तर पर बहुत पीछे छूट जाएगी. राफेल की एंट्री ने ही पाकिस्तान को रक्षात्मक बना दिया था. 6th-Gen जेट्स आने पर पाकिस्तान की तुलना भारत से करना ही बेमानी होगा.
भारत का AMCA और FCAS का लिंक
भारत खुद का 5th-Gen फाइटर AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) बना रहा है. लेकिन यह प्रोजेक्ट 2035 तक ही ऑपरेशनल हो पाएगा. विशेषज्ञों का कहना है कि AMCA और FCAS की टेक्नोलॉजी को जोड़कर भारत भविष्य की एयर पावर का हब बन सकता है.

एयर मार्शल (रिटा.) अनिल चोपड़ा का कहना है- भारत को तुरंत 6th-Gen टेक्नोलॉजी पर काम शुरू करना होगा. FCAS से जुड़ने का मतलब है कि हम चीन और पाकिस्तान से कई दशक आगे हो जाएंगे.
  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! - July 8, 2026
  • हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर - July 8, 2026
  • दिल्ली में हादसा :चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां! - July 8, 2026
India may enter the deal for the 6th-Gen fighter jet which is 100 times more powerful than the Rafale.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबक्सर-टाटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, कूदने लगे यात्री, बड़ा हादसा टला
Next Article डोनाल्ड ट्रंप से चतुर निकले भारत के ज्वैलर ! इस तरह से दे रहे 50 फीसदी टैरिफ को गच्चा
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026
देश/दुनिया

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026
देश/दुनिया

बारुईपुर रेप-मर्डर केस का आरोपी प्रभास मंडल एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश

July 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

July 8, 2026

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026

नीतीश का ‘मिशन सुदृढ़ीकरण’: JDU की नई प्रदेश टीम का एलान, नीरज कुमार को फिर कमान

July 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost