Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » CM हेमंत सोरेन पर Highcourt का सख्त एक्शन, ₹10,000 का लगाया जुर्माना, जानें क्या है वजह?
झारखंड

CM हेमंत सोरेन पर Highcourt का सख्त एक्शन, ₹10,000 का लगाया जुर्माना, जानें क्या है वजह?

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 2, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बृहस्पतिवार को 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया क्योंकि उनके वकील ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की याचिका पर स्थगन का अनुरोध किया था. याचिका में, ईडी अधिकारियों ने 2024 में सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ली गई तलाशी से जुड़े मामले में अपने खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी है. धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद सोरेन की शिकायत पर 31 जनवरी 2024 को रांची के एससी/एसटी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. संघीय जांच एजेंसी ने दिल्ली में सोरेन के घर की तलाशी ली, जिसके बाद उन्होंने एजेंसी के अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है कि वह आदिवासी समुदाय से हैं.

इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस थाने से जारी उस नोटिस को चुनौती दी, जिसमें उन्हें प्राथमिकी के सिलसिले में मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. ईडी अधिकारी कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार और अमन पटेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए, अदालत ने 4 मार्च 2024 को सोरेन और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था. अदालत ने यह भी निर्देश दिया था कि मामले की सुनवाई के दौरान ईडी अधिकारियों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई न की जाए.

बृहस्पतिवार की कार्यवाही के दौरान, सोरेन के वकील ने स्थगन की मांग की. इस पर उच्च न्यायालय ने कहा कि पहले भी कई बार स्थगन का अनुरोध किया जा चुका है और सोरेन को झारखंड राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण को 10,000 रुपये अदा करने का निर्देश दिया. इसके उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 नवंबर की तारीख तय की.

000 का लगाया जुर्माना 000. CM Hemant Soren CM हेमंत सोरेन find out the reason. High Court takes imposes a fine of ₹10 strict action against का सख्त एक्शन जानें क्या है वजह? पर Highcourt ₹10
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसाल 2001 के बाद इस Monsoon चौथी बार सबसे कम बरसे बदरा, बारिश में करीब 13 प्रतिशत की कमी दर्ज
Next Article Jharkhand ‘Sarkari School’ का ऐसा हाल… स्कूल में परोसे गये मिड-डे मील खाने से 48 बच्चे बीमार, उल्टी और पेट दर्द से बिगड़ी तबीयत
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

निजी गाड़ी पर पुलिस का बोर्ड! Jamshedpur SSP आवास के बाहर खड़ी की कार, अब बिष्टुपुर पुलिस ने किया जब्त, जानें क्या है पूरा मामला?

October 2, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR: बाराद्वारी फायरिंग के मामले में सीतारामडेरा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

October 2, 2026
झारखंड

Ambulance से 83 किलोग्राम गांजा बरामद, चार लोग गिरफ्तार, ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा था झारखंड

October 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

निजी गाड़ी पर पुलिस का बोर्ड! Jamshedpur SSP आवास के बाहर खड़ी की कार, अब बिष्टुपुर पुलिस ने किया जब्त, जानें क्या है पूरा मामला?

October 2, 2026

JAMSHEDPUR: बाराद्वारी फायरिंग के मामले में सीतारामडेरा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

October 2, 2026

Supreme court ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर राजनीतिक दल के नेताओं के हमलों की बढ़ती घटनाओं पर जताई नाखुशी

October 2, 2026

Ambulance से 83 किलोग्राम गांजा बरामद, चार लोग गिरफ्तार, ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा था झारखंड

October 2, 2026

TMPV Sept Sell: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 पर, पिछले साल इस महीने 60,907 वाहन बेचे थे

October 2, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.