Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » संभाग आयुक्त पहुंचे मेकाहारा और छात्रावास, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, हॉस्पिटल की कमियों को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश
स्वास्थ्य

संभाग आयुक्त पहुंचे मेकाहारा और छात्रावास, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, हॉस्पिटल की कमियों को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 13, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रायपुर.  संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने मेकाहारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति हॉस्पिटल रायपुर और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, ओपीडी व्यवस्था और छात्रावास की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीन विवेक चौधरी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सोनकर, डॉ. लकड़ा, कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रभात सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कई कमियों को चिन्हित करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए.

आयुक्त ने छात्रावास का दौरा करते हुए वहां की आधारभूत समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया. उन्होंने देखा कि छात्रावास में कई आवश्यक सुधारों की जरूरत है. इस दौरान उन्होंने डीन, मेडिकल सुपरिटेंडेंट और कार्यपालन अभियंता को छात्रावास की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए. विशेष रूप से पीजी गर्ल्स हॉस्टल के चौथा और पाँचवा तल पर निर्माणाधीन कक्षों को शीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया. साथ ही नालियों की सफाई, बाउंड्रीवाल के निर्माण को पूरा करने और खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा. आयुक्त ने स्पष्ट किया कि छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए.

इसके बाद आयुक्त ने मेकाहारा अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया. अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए दवाइयों की उपलब्धता और उनकी गुणवत्ता की जांच की गई. आयुक्त ने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अस्पताल प्रशासन को मरीजों की सुविधा में कोई कमी न रहने देने के निर्देश दिए. ओपीडी व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम की स्थापना करने का सुझाव दिया गया, ताकि मरीजों को अपनी बारी और अन्य जानकारी आसानी से मिल सके. इसके साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया.

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिले. उन्होंने अस्पताल के बुनियादी ढांचे को और बेहतर करने के लिए दीर्घकालिक योजनाओं पर भी चर्चा की. आयुक्त ने कहा कि मेकाहारा जैसे बड़े चिकित्सा संस्थान में मरीजों की संतुष्टि और सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए. इस निरीक्षण से मेकाहारा अस्पताल और छात्रावास में सुधार की उम्मीद जगी है. अधिकारियों ने आयुक्त के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया है. मरीजों ने इस निरीक्षण से उम्मीद जताई है कि इससे अस्पताल और छात्रावास की स्थिति में सुधार होगा.

Divisional Commissioner reached Mekahara and hostel gave instructions to immediately rectify the shortcomings of the hospital took stock of the arrangements
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleआवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, Raveena Tandon हुईं नाराज …
Next Article राज्यपाल के निर्णय के विरोध में अनुबंध शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का रांची में पैदल मार्च, सड़कों पर मांगी भीख
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

स्वास्थ्य

‘Don’t Miss A Beat’: गार्डन रिच रेलवे अस्पताल में मनाया गया विश्व हृदय दिवस, जानें दिल को तंदुरुस्त रखने के 4 स्तंभ

September 29, 2026
स्वास्थ्य

पलामू: पाटन CHC के औचक निरीक्षण में प्रभारी समेत 14 डॉक्टर और कर्मी मिले गायब, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल

September 5, 2026
झारखंड

सरायकेला : आदित्यपुर मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, सुरक्षा व्यवस्था फिर सवाल में!

July 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Tata Steel के MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद… इस्पात की मांग दूसरी छमाही में 8-10 प्रतिशत बढ़ेगी, कोक ओवन को बंद करने के मुद्दे पर भी बोले

October 6, 2026

Election Commission: निर्वाचन आयोग बोला- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया, इसके साथ संलग्न घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

October 6, 2026

Jharkhand: महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में ‘राइफल शूटिंग क्लब’ का प्रशिक्षक गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त

October 6, 2026

Nobel Prize: इम्यून सिस्टम पर कार्य करने वाले तीन वैज्ञानिकों डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

October 6, 2026

Jharkhand: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड के राज्यपाल की बेटी समेत आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, 16 अक्टूबर को होंगे चुनाव

October 6, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.