Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » ‘Don’t Miss A Beat’: गार्डन रिच रेलवे अस्पताल में मनाया गया विश्व हृदय दिवस, जानें दिल को तंदुरुस्त रखने के 4 स्तंभ
स्वास्थ्य

‘Don’t Miss A Beat’: गार्डन रिच रेलवे अस्पताल में मनाया गया विश्व हृदय दिवस, जानें दिल को तंदुरुस्त रखने के 4 स्तंभ

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 29, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे सेंट्रल अस्पताल, गार्डन रिच के कार्डियोलॉजी विभाग की ओर से 29 सितंबर 2026 को ‘विश्व हृदय दिवस’ (World Heart Day) अत्यंत उत्साह और जन-जागरूकता के साथ मनाया गया. इस वर्ष का मुख्य विषय “डोंट मिस ए बीट” (Don’t Miss A Beat) रखा गया, जो वर्तमान समय में दिल की बीमारियों के प्रति समय रहते सतर्क होने का एक कड़ा संदेश देता है. अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता, रेलवे कर्मियों और युवा पीढ़ी के बीच हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था.

दिल की देखभाल को रखे दैनिक जीवन में सबसे ऊपर : डॉ. झा

कार्यक्रम के दौरान कार्डियोलॉजी विभाग के अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ्य निदेशक (Addl. Chief Health Director) डॉ. विजय नारायण झा (Dr. Bijay Narayan Jha) ने सभी वरिष्ठ डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीशियनों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि दिल की सेहत की देखभाल हमारे दैनिक जीवन की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर होनी चाहिए.

डॉ. झा के नेतृत्व में कार्यक्रम के तहत एक विशेष मानवीय पहल की गई, जिसके अंतर्गत प्राइवेट आयाओं और मरीजों के अटेंडेंट्स के लिए मुफ्त कार्डियोलॉजी चेक-अप शिविर लगाया गया. सीवी क्लिनिक (CV Clinic) में 25 से अधिक प्राइवेट आयाओं और अटेंडेंट्स की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें उनका ब्लड प्रेशर (BP), ईसीजी (ECG), शुगर स्तर की जाँच और उचित चिकित्सीय परामर्श शामिल था. इस संवेदनशील और सराहनीय पहल से लाभान्वित सभी लोग बेहद संतुष्ट और प्रसन्न नजर आए.

मेडिकल डायरेक्टर डॉ. के. श्रीकुमार ने दिये स्वस्थ्य टिप्स

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. के. श्रीकुमार ने स्वस्थ हृदय के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि दिल की बीमारियों से बचाव और रोकथाम के लिए नियमित सैर (Regular Walk), संतुलित आहार (Balanced Diet), पर्याप्त नींद (Adequate Sleep) और तनाव नियंत्रण (Stress Control) सबसे महत्वपूर्ण चार स्तंभ हैं.

उन्होंने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हृदय रोग अक्सर छुपे हुए रूप में शरीर को प्रभावित करते हैं, इसलिए समय रहते इसके लक्षणों को पहचानना जरूरी है.

युवाओं के लिए स्वास्थ्य शिक्षा और अन्य गतिविधियां 

कार्यक्रम के एक अन्य विशेष सत्र में युवा छात्रों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई. इस दौरान निम्नलिखित बातों पर विशेष फोकस किया गया.

  • डिजिटल सनसेट और नींद: रात के समय सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचने और कम से कम 7 घंटे की गहरी नींद लेने की सलाह.
  • खान-पान और आदतें: कोला या अन्य कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय पानी को प्राथमिकता देना.
  • दैनिक आदतें: रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलना, डीप ब्रीथिंग्स (गहरी सांस लेने का अभ्यास) करना.
  • नियंत्रण: ब्लड प्रेशर, शुगर, मोटापा और तनाव को नियंत्रण में रखना तथा अपने शारीरिक स्वास्थ्य के आंकड़े (Know your numbers) हमेशा याद रखना.

इस सत्र में कुछ हृदय रोगियों ने भी अपने अनुभव साझा किए, जिससे दूसरों को प्रेरणा मिली. कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, “अपने दिल की रक्षा करें, हर दिल की देखभाल करें” (Protect your heart. Care for every heart).

इस सफल आयोजन में डॉ. अनिंदा बेरा, डॉ. मुक्ता मंडल, डॉ. प्रियंका मंडल, डॉ. प्रमित साहा, नर्सिंग स्टाफ और अन्य तकनीशियनों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया.

Cardio Checkup Camp Don't Miss A Beat Dr Bijay Narayan Jha Dr K Sreekumar Heart Health Tips South Eastern Railway World Heart Day गार्डन रिच सेंट्रल अस्पताल रेलवे समाचार विश्व हृदय दिवस
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleMaa Durga की मूर्ति निर्माण से लेकर विसर्जन तक इन नियमों का रखना होगा ध्यान, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण ने जारी किए ये निर्देश?
Next Article अक्टूबर से बदलेंगे कई अहम नियम: 1 अक्टूबर से आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं ये 8 बड़े बदलाव, जानें डिटेल्स
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन रहेगा जारी, रेलवे बोर्ड ने रद्द किया पुराना आदेश, झारखंड-पंजाब के यात्रियों को बड़ी राहत

November 11, 2026
रेलवे

चक्रधरपुर रेल मंडल: 1 से 3 नवंबर तक 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का भी बदला गया मार्ग

October 30, 2026
झारखंड

झारखंड से राजस्थान की सीधी कनेक्टिविटी: टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा के लिए नई ट्रेन शुरू, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जनजातीय संस्कृति और कला का महाकुंभ: जमशेदपुर में ‘संवाद 2026’ का भव्य आगाज, 15 राज्यों की विरासत का अनूठा संगम

November 16, 2026

पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 15 लाख के नकदी-जेवरात लेकर फरार

November 16, 2026

दिल्ली में 21.78 लाख की साइबर ठगी का आरोपित गिरिडीह से गिरफ्तार

November 16, 2026

राजधानी दिल्ली बनेगी मेडिकल हब: 20 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, रोबोटिक और एआई आधारित हार्ट सर्जरी पर होगा महामंथन

November 16, 2026

पॉक्सो केस: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सख्त नजर, राज्य के शीर्ष तीन अधिकारियों से मांगा जवाब

November 16, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost