Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » छपरा में खूनी खेल : पटना से लौटे इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
बिहार

छपरा में खूनी खेल : पटना से लौटे इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJanuary 30, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
fresh crime scene at night
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Chhapra : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ अपराधियों ने एक युवा इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद पूरे कचहरी रेलवे कॉलोनी इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शक्तिनगर मोहल्ला निवासी विकास कुमार तिवारी के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, विकास कुमार तिवारी मंगलवार को किसी काम से पटना गए थे. देर रात जब वे पटना से वापस लौटकर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी कचहरी रेलवे कॉलोनी के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. अपराधियों ने बेहद नजदीक से विकास पर गोलियां बरसाईं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे.

इस खबर को भी पढ़ें : नवादा में सनसनी: युवक की गोली मारकर ह’त्या, सड़क पर शव रख भारी बवाल

नगर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि एक नाला निर्माण को लेकर विकास का कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था. इसी आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

वारदात की गंभीरता को देखते हुए सारण पुलिस ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके. विकास तिवारी एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. इस होनहार युवा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Bloody incident in Chhapra: Engineer returning from Patna shot dead creating panic in the area.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमहाराष्ट्र का नया डिप्टी सीएम कौन? प्रफुल्ल पटेल, तटकरे या कोई नया चेहरा, अटकलें तेज
Next Article आखिरकार “पलटीमार”चौधरी चलें ही गए रेलवे के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे !
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

BIHAR : उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, ‘मुख्यमंत्री शोध नवाचार योजना’ को कैबिनेट से जल्द मंजूरी की तैयारी, प्रोफेसरों को मिलेंगे 10 लाख

August 18, 2026
बिहार

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सारण, सीवान और नालंदा समेत कई जिलों के एसपी बदले

August 18, 2026
बिहार

बिहार के मेधावी अधिकारी विनयतोष मिश्रा बने ओडिशा के नए DGP, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर

August 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.