Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Bihar Teacher Vacancy : शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 26 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
बिहार

Bihar Teacher Vacancy : शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 26 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 22, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में टीचर परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सोमवार को शिक्षा विभाग के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीचर भर्ती परीक्षा (TRE-4) और STET 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. उन्होंने कहा कि TRE-4 की वैकेंसी अगले 5 दिनों के भीतर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी जाएगी, जिससे भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके.

शिक्षा मंत्री ने बताया कि STET 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है. परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा और इसका रिजल्ट 16 नवंबर 2025 को जारी होगा. TRE-4 के जरिए बिहार में 26,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी जिससे राज्य के शिक्षा ढांचे में सुधार और नए शिक्षक शामिल होंगे.

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के तबादले के बारे में भी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 13 सितंबर तक कुल 41,689 शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया था. इसमें से 24,600 शिक्षकों का तबादला उनके चुने हुए तीन जिलों में से किसी एक जिले में कर दिया गया है. वहीं लगभग 17,000 शिक्षकों को उनके विकल्पों में से किसी भी जिले में स्थानांतरण नहीं मिला है.

इन 17,000 शिक्षकों को अब एक और मौका दिया जाएगा. वे 23 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर नए तीन जिलों का विकल्प चुन सकते हैं. शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि सरकार की कोशिश है कि भर्ती और तबादला प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी हो ताकि शिक्षकों को असुविधा न हो और छात्रों की पढ़ाई पर कोई असर न पड़े.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार का मकसद न केवल शिक्षकों की भर्ती को सुचारू बनाना है बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि बिहार के सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. TRE-4 और STET 2025 की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी जिससे राज्य में शिक्षा क्षेत्र में सुधार और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित होगी.

Bihar Teacher Vacancy: Education Minister makes a big announcement recruitment will be done for more than 26 thousand posts.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleAIR INDIA प्लेन क्रैश पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त कदम, केंद्र सरकार को भेजा नोटिस
Next Article “अंधेर नगरी चौपट राजा” की कहावत चरितार्थ कर रहा ECR का विद्युत विभाग, चैन की बंशी बजा रहा ‘नीरो’
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

BIHAR : उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, ‘मुख्यमंत्री शोध नवाचार योजना’ को कैबिनेट से जल्द मंजूरी की तैयारी, प्रोफेसरों को मिलेंगे 10 लाख

August 18, 2026
बिहार

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सारण, सीवान और नालंदा समेत कई जिलों के एसपी बदले

August 18, 2026
बिहार

बिहार के मेधावी अधिकारी विनयतोष मिश्रा बने ओडिशा के नए DGP, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर

August 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.