Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » बांका में 40.50 लाख की सनसनीखेज लूट, फर्जी आयकर व GST अफसर बनकर व्यापारी को किया अगवा, 3 गिरफ्तार
Uncategorized

बांका में 40.50 लाख की सनसनीखेज लूट, फर्जी आयकर व GST अफसर बनकर व्यापारी को किया अगवा, 3 गिरफ्तार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 16, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • फ़र्ज़ी अधिकारियों का भंडाफोड़ और तीन शातिर गिरफ्तार

पटना. बिहार के बांका जिले में फर्जी आयकर (Income Tax) और वाणिज्य कर (GST) अधिकारी बनकर एक राइस मिल संचालक से 40.50 लाख रुपये लूटने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. देवघर (झारखंड) की जसीडीह थाना पुलिस ने बांका पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलाश पहाड़ी गांव निवासी घनश्याम यादव तथा तरैया गांव निवासी संजय सिंह और विशाल सिंह के रूप में हुई है.

वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद, नकदी की तलाश जारी

पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय सिंह के घर से वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली है. हालांकि, लूटी गई 40.50 लाख रुपये की नकदी अभी तक बरामद नहीं हो सकी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नकदी की बरामदगी और गिरोह के अन्य फरार सदस्यों को पकड़ने के लिए अंतरराज्यीय सीमा पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

वंदे भारत एक्सप्रेस पकड़ने जा रहे थे व्यापारी

यह घटना 8 अगस्त की सुबह की है. बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत दर्दमारा बॉर्डर स्थित ‘श्याम राइस मिल’ के संचालक श्याम सर्राफ (उर्फ विक्की) अपने एक परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर जसीडीह रेलवे स्टेशन जा रहे थे. उनके पास बैग में 40.50 लाख रुपये रखे थे और उन्हें जसीडीह से कोलकाता जाने के लिए ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन पकड़नी थी.

रास्ते में घेराबंदी, मारपीट और जंगल में फेंका

जैसे ही व्यापारी दर्दमारा बॉर्डर पार कर आगे बढ़े, पीछे से आई एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया. गाड़ी से उतरे बदमाशों ने खुद को आयकर और जीएसटी विभाग का बड़ा अफसर बताया और रुपयों की जांच के नाम पर व्यापारी को जबरन स्कॉर्पियो में बिठा लिया, जबकि उनके साथी को डरा-धमकाकर भगा दिया. बदमाश व्यापारी को टाभाघाट गांव के पास सुनसान जगह पर ले गए, जहाँ उनके साथ जमकर मारपीट की गई और 40.50 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया गया. इसके बाद बेखौफ अपराधी व्यापारी को जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र स्थित चिहराढाड़ी के घने जंगलों में फेंककर फरार हो गए.

CCTV और मोबाइल लोकेशन से मिली सफलता

होश में आने पर पीड़ित व्यापारी ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद चंद्रमंडीह पुलिस ने उन्हें जंगल से सुरक्षित निकाला. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और मोबाइल लोकेशन (तकनीकी अनुसंधान) के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल जसीडीह पुलिस तीनों आरोपियों को देवघर ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

जसीडीह पुलिस देवघर न्यूज फर्जी आयकर अधिकारी बांका क्राइम न्यूज बांका न्यूज बिहार पुलिस बिहार समाचार श्याम राइस मिल
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबीरभूम में पूर्व मंत्री व डिप्टी स्पीकर की रहस्यमय मौत, सुसाइड नोट बरामद, मुख्यमंत्री ने कहा – ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, होगी निष्पक्ष जांच’
Next Article NTA ने यूजीसी-नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की की जारी, 18 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

मोतिहारी में जिउतिया पर्व पर अनहोनी, व्रत के उल्लास के बीच तालाब में डूबने से 4 बच्चियों की अकाल मौत, मातम में बदली खुशियां

October 3, 2026
बिहार

बिहार का परिवहन विभाग का अधिकारी निकला धनकुबेर!, 15 बैंक खाते, 11 प्लॉट, फ्लैट और कैश ही कैश

October 1, 2026
Uncategorized

तिरुपति लड्डू के घी में मिलाया पाम ऑयल, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़, मिलावटियों ने भगवान के प्रसाद को भी नहीं छोड़ा

September 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

T20 Match: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को टी20 मैच, आज से छह काउंटरों से मिलेगा टिकट

October 5, 2026

Jamshedpur: मानगो में 71 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, खरीद-बिक्री का आरोपी गिरफ्तार

October 5, 2026

UCIL के CMD बोले-2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का मिशन, जादूगोड़ा में कॉपर टेलिंग्स से यूरेनियम निकालने की भी तैयारी

October 5, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार

October 4, 2026

रेलवे की मनमानी के खिलाफ सिखों का फूटा गुस्सा, टाटानगर में जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने पर आपात बैठक, आर-पार के आंदोलन की चेतावनी

October 4, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.