Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » बागबेड़ा : 15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयास लाया रंग
झारखंड

बागबेड़ा : 15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयास लाया रंग

Kumari PriyankaBy Kumari PriyankaJuly 4, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • बागबेड़ा में नल खोलते ही बही खुशियों की धार, डीएमएफटी फंड से 50 घरों में पहुंचा नल का पानी, लोगों ने कहा- सुनील गुप्ता ने जो कहा, वो किया

जमशेदपुर. बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आने वाले कुंवर सिंह मैदान (रोड नंबर-3) के निवासियों के लिए आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा. पिछले 15 वर्षों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे करीब 50 परिवारों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है और उनके घरों में नियमित जलापूर्ति शुरू हो गई है. वर्षों पुरानी इस गंभीर समस्या का समाधान स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के अथक प्रयासों से संभव हो सका है.

₹4 लाख की लागत से बिछी पाइपलाइन

मामले की जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि इस क्षेत्र में पानी पहुंचाना एक बड़ी चुनौती थी. इसके लिए डीएमएफटी (DMFT) मद से लगभग 4 लाख रुपये की लागत स्वीकृत कराई गई. इस राशि से पाइपलाइन का इंटर-कनेक्शन निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया गया. शनिवार की सुबह जैसे ही बेला सप्लाई का पानी चालू हुआ, सभी घरों के नलों में पर्याप्त दबाव (Pressure) के साथ पानी पहुंचने लगा.

पानी आते ही छलकीं खुशियां

वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे स्थानीय लोगों के लिए यह बेहद भावुक और राहत भरा पल था. सुबह नल खोलते ही जैसे ही पानी की धार बही, लोगों के चेहरे खिल उठे. स्थानीय निवासियों ने बाल्टी, ड्रम और बर्तनों में पानी भरकर अपनी खुशी का इजहार किया.

बैठकों से लेकर विधानसभा तक संघर्ष

सुनील गुप्ता ने कहा कि जनहित के इस कार्य को धरातल पर उतारने के लिए वे पिछले कई वर्षों से लगातार प्रयासरत थे. उन्होंने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार, जिला उपायुक्त (DC), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक व कनीय अभियंताओं से मिलकर कई बार मांग पत्र सौंपा था. इसके अलावा पंचायत समिति की हर मासिक बैठक में भी उन्होंने इस मुद्दे को प्रखरता से उठाया.

स्थानीय निवासियों ने जलापूर्ति बहाल होने पर खुशी जताते हुए सुनील गुप्ता की सराहना की और कहा सुनील गुप्ता केवल खोखले वादे नहीं करते, बल्कि अपनी प्रतिबद्धता को धरातल पर सच करके दिखाते हैं उनका धन्यवाद

ओसियन पोस्ट कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर 3 जमशेदपुर समाचार झारखंड विकास समाचार डीएमएफटी फंड झारखंड पेयजल संकट बागबेड़ा जलापूर्ति योजना बागबेड़ा न्यूज़ सुनील गुप्ता बागबेड़ा
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleE20 पेट्रोल का ‘गुलाबी सच’: पर्यावरण की सुरक्षा या आम आदमी की जेब और गाड़ी पर भारी आफत?
Next Article ई-20 ईंधन पर सरकार का दावा, माइलेज में मामूली गिरावट, पर इंजन सुरक्षित, सोशल मीडिया के दावों को बताया बकवास
Kumari Priyanka
  • Website

मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट कुमारी प्रियंका, OCEAN POST में कंटेंट एडिटर हैं. डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका, खबरों को सही, रोचक और अनुकूल ढंग से प्रस्तुत कर पाठकों को विश्वसनीय कंटेंट से जोड़ने में माहिर हैं.

Related Posts

झारखंड

JSSC-CGL घोटाले में मास्टरमाइंड अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार, अब सड़क पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

August 18, 2026
झारखंड

जमशेदपुर में सियासी संग्राम, मानगो नगर निगम बोर्ड बैठक में भिड़े सुधा और सरयू समर्थक, हंगामे के बीच पीछे छूटे आम जनता के मुद्दे

August 18, 2026
झारखंड

JSSC-CGL रद होने पर भड़का निष्पक्ष अभ्यर्थियों का गुस्सा, कहा – दोषियों की जांच CBI करे, मेरिट वाले युवाओं को न मिले सजा

August 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026

JSSC-CGL घोटाले में मास्टरमाइंड अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार, अब सड़क पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

August 18, 2026

BIHAR : उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, ‘मुख्यमंत्री शोध नवाचार योजना’ को कैबिनेट से जल्द मंजूरी की तैयारी, प्रोफेसरों को मिलेंगे 10 लाख

August 18, 2026

जमशेदपुर में सियासी संग्राम, मानगो नगर निगम बोर्ड बैठक में भिड़े सुधा और सरयू समर्थक, हंगामे के बीच पीछे छूटे आम जनता के मुद्दे

August 18, 2026

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सारण, सीवान और नालंदा समेत कई जिलों के एसपी बदले

August 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.