Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » बागबेड़ा : सिर्फ वादे नहीं, सीधा काम! इसे कहते हैं जनता की असली सेवा
झारखंड

बागबेड़ा : सिर्फ वादे नहीं, सीधा काम! इसे कहते हैं जनता की असली सेवा

Kumari PriyankaBy Kumari PriyankaJune 20, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयास से बुझी पोस्तो नगर की प्यास, लगा नया सबमर्सिबल पंप!

जमशेदपुर. बागबेड़ा जनता की समस्या पर जब जनप्रतिनिधि एक्शन मोड में आ जाए, तो समाधान में वक्त नहीं लगता. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने. पोस्तो नगर स्थित शिव मंदिर के पास आखिरकार नया सबमर्सिबल पंप स्थापित कर दिया गया है, जिससे पिछले एक हफ्ते से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

आपको बता दें कि पिछले एक सप्ताह से पुराना सबमर्सिबल पंप पूरी तरह जल चुका था. इसके चलते पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ था और पेयजल का भारी संकट खड़ा हो गया था. नौबत यहाँ तक आ पहुँची थी कि चिलचिलाती धूप में लोगों को पीने का पानी तक खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही थी.

जैसे ही इस गंभीर समस्या की भनक पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता को लगी, उन्होंने बिना एक पल गंवाए मोर्चा संभाल लिया. गुरुवार को उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को एकजुट किया और उनके हस्ताक्षरों से युक्त एक मांग पत्र लेकर सीधे प्रभारी अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार के दरबार में जा पहुंचे.

रेलवे का कड़ा फरमान : बिना टिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर अब ‘राहत नहीं, लगेगा भारी जुर्माना!

मामले की गंभीरता और जनता की परेशानी को देखते हुए अंचल अधिकारी ने भी तुरंत संज्ञान लिया और पंचायत सचिव को ऑन-द-स्पॉट कड़ा निर्देश जारी करते हुए अविलंब नया पंप लगाने का आदेश थमा दिया.

प्रशासनिक निर्देश के आलोक में शनिवार को ही शिव मंदिर के समीप डेड (1.5) एचपी क्षमता का ब्रांड न्यू सबमर्सिबल पंप इंस्टॉल कर चालू कर दिया गया. पंप से पानी का फ्लो शुरू होते ही सैकड़ों चेहरों पर मुस्कान लौट आई. नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति बहाल होने पर पूरे क्षेत्र के निवासियों ने राहत की सांस ली है और सुनील गुप्ता की इस त्वरित और ‘सुपरफास्ट’ पहल के लिए दिल से आभार जताया है.

इस मौके पर जनता की खुशी का गवाह बनने के लिए समाजसेवी पवन श्रीवास्तव, रोशन शर्मा, आदित्य पासवान, बादल सिंह, मुन्ना शर्मा, सत्येंद्र प्रसाद, भोला भगत सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

  • Author
  • Recent Posts
Kumari Priyanka
Kumari Priyanka
Content Editor at oceanpost
मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट कुमारी प्रियंका, OCEAN POST में कंटेंट एडिटर हैं. डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका, खबरों को सही, रोचक और अनुकूल ढंग से प्रस्तुत कर पाठकों को विश्वसनीय कंटेंट से जोड़ने में माहिर हैं.
Kumari Priyanka
Latest posts by Kumari Priyanka (see all)
  • वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर न हों परेशान : स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR-2026) को लेकर जरूरी बातें, जानें कैसे और कब जुड़वाएं अपना नाम - August 5, 2026
  • JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला प्रकोष्ठ का चुनाव संपन्न, सामाजिक सशक्तिकरण व विकास योजनाओं पर जोर - August 3, 2026
  • झारखंड में JPSC धांधली और पेपर लीक के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, सरकार की नाकामी के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब - July 29, 2026
Bagbera News Drinking Water Crisis Jamshedpur Jamshedpur News Jharkhand Ground News Sunil Gupta Bagbera जमशेदपुर पानी की समस्या पोस्तो नगर जमशेदपुर बागबेड़ा समाचार सुनील गुप्ता बागबेड़ा
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleरेलवे का कड़ा फरमान : बिना टिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर अब ‘राहत नहीं, लगेगा भारी जुर्माना!
Next Article खूंटी : सुबह 4.30 बजे पुलिस मुठभेड़ में नक्सली श्रवण दास घायल, अस्पताल में भर्ती
Kumari Priyanka
  • Website

मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट कुमारी प्रियंका, OCEAN POST में कंटेंट एडिटर हैं. डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका, खबरों को सही, रोचक और अनुकूल ढंग से प्रस्तुत कर पाठकों को विश्वसनीय कंटेंट से जोड़ने में माहिर हैं.

Related Posts

झारखंड

वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर न हों परेशान : स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR-2026) को लेकर जरूरी बातें, जानें कैसे और कब जुड़वाएं अपना नाम

August 5, 2026
झारखंड

जमशेदपुर बर्मामाइंस हत्याकांड : कोर्ट परिसर से पुलिस ने उठाया मुख्य आरोपी शाहनवाज, सरेंडर की प्लानिंग धरी की धरी रह गई

August 5, 2026
झारखंड

झारखंड के चतरा में मॉब लिंचिंग, दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या; क्षेत्र में तनाव

August 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर न हों परेशान : स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR-2026) को लेकर जरूरी बातें, जानें कैसे और कब जुड़वाएं अपना नाम

August 5, 2026

भारत ने कसी लगाम तो अमेरिका को लगी मिर्ची, जाने क्या है यह FCRA कानून जो US में मचा रहा बेचैनी

August 5, 2026

राजनीति में ‘कॉकरोच’ क्रांति का शंखनाद, क्या चुनावी अखाड़े में उतरेंगे अभिजीत दीपके!

August 5, 2026

लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने की आत्महत्या, 10 पन्नों के सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी व कर्ज में डूबने का जिक्र

August 5, 2026

जमशेदपुर बर्मामाइंस हत्याकांड : कोर्ट परिसर से पुलिस ने उठाया मुख्य आरोपी शाहनवाज, सरेंडर की प्लानिंग धरी की धरी रह गई

August 5, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost