Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » सुपरफ्लॉप पुलिसिंग : बागबेड़ा में सायरन की आवाज के बीच चोरों का ‘सक्सेसफुल’ ऑपरेशन!
झारखंड

सुपरफ्लॉप पुलिसिंग : बागबेड़ा में सायरन की आवाज के बीच चोरों का ‘सक्सेसफुल’ ऑपरेशन!

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • बागबेड़ा में चोरों के निशाने पर बंद घर, मुख्य सड़क पर गेट का ताला तोड़कर उड़ा ले गये सामान 
  • बाहर सायरन बजता रहा, चोर अलमारी तोड़ते रहे, पुलिसिया गश्ती के दावों की खुली पोल

जमशेदपुर. खाकी का खौफ जब खत्म हो जाए, तो चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हो जाते हैं, इसकी बानगी बागबेड़ा थाना क्षेत्र में देखने को मिली. जब पुलिस की पीसीआर वैन रात के सन्नाटे को चीरते हुए सड़कों पर सायरन बजाकर गश्ती का ढिंढोरा पीट रही थी,

ठीक उसी वक्त बेखौफ चोर एक सूने मकान में आराम से तिजोरी खंगाल रहे थे. बागबेड़ा में पुलिस का यह सायरन अब सुरक्षा की गारंटी नहीं, बल्कि जनता के लिए महज एक ‘फ्लॉप शो’ और खानापूर्ति बनकर रह गया है. ताजी वारदात ने न सिर्फ क्षेत्र के लोगों में दहशत पैदा कर दी है, बल्कि पुलिस की खोखली रात्रिकालीन सुरक्षा रणनीति की भी पोल खोलकर रख दी है.

सूने मकान को बनाया निशाना, दो घंटे तक मचाया तांडव

वारदात बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत रोड नंबर 1, ब्लॉक नंबर 20/02/3 की है. यहाँ के निवासी सुनील कुमार पिछले छह महीनों से सपरिवार आदित्यपुर स्थित आशियाना में रह रहे हैं और बागबेड़ा वाले घर पर उनका आना-जाना लगा रहता था.

दो दिन पहले ही उनकी पत्नी और बेटा घर की सफाई करने आए थे और अगले दिन वापस लौट गए. घर को सूना पाकर गुरुवार देर रात लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच चोरों ने धावा बोल दिया.

चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला चटकाया और फिर अंदर प्रवेश कर अलमारी व तिजोरी के ताले तोड़ डाले. बेखौफ चोर करीब दो घंटे तक घर के भीतर रहे और सोने-चांदी के जेवरात सहित कई कीमती सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए.

चोरों की यह पूरी ‘सक्सेसफुल’ करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. शुक्रवार सुबह जब पड़ोसियों ने मुख्य दरवाजा खुला देखा, तब जाकर गृहस्वामी को इसकी सूचना दी गई.

नेताओं ने घेरा, सुरक्षा बढ़ाने की उठी मांग

घटना की भनक लगते ही पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा, उमेश पांडे और कुमार विशाल समेत कई स्थानीय प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बागबेड़ा में पिछले कई महीनों से चोरियों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, लेकिन पुलिस सिर्फ सायरन बजाने तक सीमित है.

स्थानीय नेताओं ने मांग की है कि वायरलेस मैदान और बजरंगी मैदान जैसे डार्क स्पॉट्स पर तुरंत हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएं और वायरलेस मैदान में सक्रिय नशेड़ियों के अड्डों को तत्काल ध्वस्त किया जाए.

फिलहाल, बागबेड़ा थाना पुलिस ने पीड़ित की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है. लेकिन इस वारदात ने स्थानीय निवासियों के मन में यह बड़ा सवाल छोड़ दिया है कि अगर पुलिस की नाक के नीचे चोर इतने सुरक्षित हैं, तो आम जनता भगवान भरोसे ही है.

bagbeda news cctv footage chori jamshedpur crime jamshedpur police patrolling ocean special जमशेदपुर समाचार बागबेड़ा थाना बागबेड़ा में चोरी सुपरफ्लॉप पुलिसिंग
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजमशेदपुर बंद : थमी शहर की रफ्तार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर फूटा जनता का ‘अभूतपूर्व’ आक्रोश!
Next Article डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ेंगे कदम : झारखंड की पंचायतों को मिलेंगे ₹14,231 करोड़, केंद्र से भारी वित्तीय मदद
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

JSSC-CGL घोटाले में मास्टरमाइंड अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार, अब सड़क पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

August 18, 2026
झारखंड

जमशेदपुर में सियासी संग्राम, मानगो नगर निगम बोर्ड बैठक में भिड़े सुधा और सरयू समर्थक, हंगामे के बीच पीछे छूटे आम जनता के मुद्दे

August 18, 2026
झारखंड

JSSC-CGL रद होने पर भड़का निष्पक्ष अभ्यर्थियों का गुस्सा, कहा – दोषियों की जांच CBI करे, मेरिट वाले युवाओं को न मिले सजा

August 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026

JSSC-CGL घोटाले में मास्टरमाइंड अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार, अब सड़क पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

August 18, 2026

BIHAR : उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, ‘मुख्यमंत्री शोध नवाचार योजना’ को कैबिनेट से जल्द मंजूरी की तैयारी, प्रोफेसरों को मिलेंगे 10 लाख

August 18, 2026

जमशेदपुर में सियासी संग्राम, मानगो नगर निगम बोर्ड बैठक में भिड़े सुधा और सरयू समर्थक, हंगामे के बीच पीछे छूटे आम जनता के मुद्दे

August 18, 2026

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सारण, सीवान और नालंदा समेत कई जिलों के एसपी बदले

August 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.