Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » शिक्षा मंत्री के घेराव के बाद डैमेज कंट्रोल में मोर्चा के छात्र नेता, 12वीं की पढ़ाई महाविद्यालयों में जारी रखने की उपायुक्त से की मांग
शिक्षा

शिक्षा मंत्री के घेराव के बाद डैमेज कंट्रोल में मोर्चा के छात्र नेता, 12वीं की पढ़ाई महाविद्यालयों में जारी रखने की उपायुक्त से की मांग

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 9, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड के अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई और दाखिला बंद होने के मामले में पहली बार सत्ता रूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा की छात्र इकाई झारखंड छात्र मोर्चा के नेता पहली बार सामने आये हैं और अपनी ही सरकार से महाविद्यालयों में 12वीं की पढ़ाई को जारी रखने की गुहार लगा रहे हैं. महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट का दाखिला और चल रही 12वीं की पढ़ाई को बंद करते हुए विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में समायोजित करने के आदेश के बाद परेशान विद्यार्थियों की चिंता छात्र मोर्चा के नेताओं को तब हुई है जब उनके ही पार्टी और सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का छात्रों ने जोरदार घेराव किया और बिल्कुल आंख में आंख डाल कर दनादन सवालों की बौछार कर दी. स्थिति ऐसी की मंत्रीजी को भाग के गाड़ी में बैठना पड़ा.

डैमेज कंट्रोल में मोर्चा, उपायुक्त को ज्ञापन सौंप, जारी किया प्रेस विज्ञप्ति

इस पूरे मामले में डैमेज कांट्रेल में जुटी झारखंड छात्र मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा है और 12वीं की पढ़ाई को महाविद्यालयों में जारी रखने की मांग किया है. जबकि छात्र मोर्चा को यह मांग अपने ही मंत्री से करनी चाहिए थी.

यह वह पत्र है जो उपायुक्त को सौंप, प्रेस को जारी किया गया है 

पत्र पढ़ने से समझ नहीं आ रहा है की, इसमें 12वीं की पढ़ाई जारी रखने की मांग की गई है, या पढ़ाई बंद होने से सरकार का बचाव करते हुए राज्यपाल के आदेश को प्रस्तुत करना है. खैर पढ़िए जिला अध्यक्ष कृष्णा कामत द्वारा जारी विज्ञप्ति

विषय – झारखण्ड राज्य अंतर्गत विभिन्न विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालयो से वर्ग -11वीं की परीक्षा उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को 12वीं की वर्तमान सत्र उसी महाविद्यालय से पूर्ण कराने सम्बन्धी आग्रह पर विचार करने के सम्बन्ध में.

महोदय,

सादर निवेदन पूर्वक कहना है कि वर्तमान शैक्षणिक परिवेश में भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 को झारखण्ड राज्य में अनुपालन कराने के क्रम में *राज्यपाल सचिवालय, झारखण्ड रांची के कार्यालय से संयुक्त सचिव के हस्ताक्षर से निर्गत *पत्र पत्रांक 1495 दिनांक 30/05/2025 के आदेश पर* राज्य के सभी विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालयो में शैक्षणिक सत्र 2024/2026 के छात्र/ छात्राओं जिन्होंने अभी अभी 2025 में अपनी *11 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है* उनके समक्ष एक गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस आदेश से शैक्षणिक *सत्र 24 /26 के छात्र-छात्राओं का भविष्य* असुरक्षित एवं राजनीति का शिकार होता रहा है।

भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा *नीति *2020* को राज्यों के साथ परस्पर संबंध में बनाते हुए क्रमबद्ध रूप से संपूर्ण भारत में वर्ष 2026 तक प्रभावी बनाना था लेकिन झारखंड राज्य में *1 वर्ष पूर्व ही राज्यपाल सचिवालय ने सभी विश्वविद्यालय को निर्देश जारी कर इंटर की पढ़ाई अंगीभूत महाविद्यालय से बंद करवा दी है।

नए शैक्षणिक सत्र 25/27 की पढ़ाई अंगीभूत महाविद्यालय से बंद किया जाना उचित है लेकिन चालू शैक्षणिक *सत्र 24/26 के छात्र /छात्राओं की पढ़ाई को बाधित किया जाना किसी भी दृष्टिकोण से न्याय संगत नहीं* *प्रतीत होता* है।

अतः हम झारखंड छात्र मोर्चा की ओर से संबंधित विषय पर छात्र के हित में विचार करते हुए चालू शैक्षणिक सत्र *24 //26 के छात्र छात्राओं को इस अंगीभूत महाविद्यालय से 12वीं की पढ़ाई पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें.

इस कार्यक्रम में झारखण्ड छात्र मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पू यादव ,जिला अध्यक्ष कृष्णा कामत, नगर अध्यक्ष बिपिन शुक्ला, विनीत सहगल,विशाल होश ,कारण मेहरा,निखिल यादव,शुभम,गुलाब अंसारी उपस्थित रहे.

After the siege of the Education Minister demanded from the Deputy Commissioner to continue the 12th class studies in colleges the student leaders of the Morcha in damage control
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleशिक्षा शिक्षा शिक्षा शिक्षा शिक्षा 7
Next Article केयू के एमबीए संकाय में दाखिला के लिए ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को आरक्षण का विकल्प नहीं, शिकायत
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

शिक्षा

IGNOU ने लॉन्च किया 1 साल का एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज (MADVSOY) कोर्स, मात्र ₹8,000 में लें एडमिशन

September 15, 2026
शिक्षा

IIT Bombay का नया कदम, अब नौकरी करते हुए करें कंप्यूटर साइंस और AI में ‘ई-पीजी डिप्लोमा’, करियर को मिलेगी नई उड़ान

August 25, 2026
देश/दुनिया

NTA ने यूजीसी-नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की की जारी, 18 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

August 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Tata Steel के MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद… इस्पात की मांग दूसरी छमाही में 8-10 प्रतिशत बढ़ेगी, कोक ओवन को बंद करने के मुद्दे पर भी बोले

October 6, 2026

Election Commission: निर्वाचन आयोग बोला- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया, इसके साथ संलग्न घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

October 6, 2026

Jharkhand: महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में ‘राइफल शूटिंग क्लब’ का प्रशिक्षक गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त

October 6, 2026

Nobel Prize: इम्यून सिस्टम पर कार्य करने वाले तीन वैज्ञानिकों डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

October 6, 2026

Jharkhand: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड के राज्यपाल की बेटी समेत आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, 16 अक्टूबर को होंगे चुनाव

October 6, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.