Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » Tatanagar स्टेशन ओवरब्रिज पर टाटा मोटर्स से जुड़ी सामग्री लेकर जा रहा ट्रक पलटा, घंटों लगा रहा जाम
झारखंड

Tatanagar स्टेशन ओवरब्रिज पर टाटा मोटर्स से जुड़ी सामग्री लेकर जा रहा ट्रक पलटा, घंटों लगा रहा जाम

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास बर्मामाइंस ओवरब्रिज पर शनिवार की सुबह एक मिनी ट्रक के पलटने से शहर की व्यस्त यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। टाटा मोटर्स से जुड़ी औद्योगिक सामग्री लेकर जा रहा आयशर ट्रक मोड़ के समीप अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन ट्रक के बीच सड़क पर आ जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना सुबह करीब छह बजे की है।

इसी समय औद्योगिक क्षेत्रों में पहली पाली की ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की आवाजाही शुरू हो जाती है। स्कूल वाहन, दोपहिया सवार और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी थी। ऐसे में ओवरब्रिज पर ट्रक के पलटने से यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में लदी सामग्री एक तरफ खिसक गई थी। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर पलट गया। राहत की बात रही कि उस वक्त ट्रक के बिल्कुल पास कोई दूसरा वाहन नहीं था। चालक ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

एक लेन से निकले वाहन, फिर भी लगा लंबा जाम
हादसे की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। तब तक सड़क पर वाहनों की कतार बर्मामाइंस से लेकर आसपास के संपर्क मार्गों तक पहुंचने लगी थी। रास्ता सीमित होने के कारण वाहनों को एक लेन से धीरे-धीरे निकाला गया।

इस दौरान ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। कई यात्रियों ने ट्रेन छूटने की आशंका के चलते अपने वाहन छोड़कर पैदल रास्ता तय किया।

A truck carrying materials for Tata Motors causing a traffic jam overbridge overturned on the Tatanagar station Tatanagar स्टेशन ओवरब्रिज पर टाटा मोटर्स से जुड़ी सामग्री लेकर जा रहा ट्रक पलटा that lasted for hours. घंटों लगा रहा जाम
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleNH-33 पर बड़ा सड़क हादसा, चौका में झाबरी के पास शिवम बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल
Next Article Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने अपराधी अनुप बंगाली को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 17 से अधिक मामले
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

बागबेड़ा जलापूर्ति: करोड़ों के फिल्टर प्लांट में बड़े घोटाले की बू! 1.88 करोड़ की लागत पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

November 18, 2026
झारखंड

आदित्यपुर श्मशान घाट हत्याकांड: दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

November 18, 2026
झारखंड

पोटका में चरमराई 108 एंबुलेंस सेवा, बदहाल वाहनों और बकाया मानदेय के विरोध में कर्मियों का हड़ताल पर जाने का फैसला

November 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बागबेड़ा जलापूर्ति: करोड़ों के फिल्टर प्लांट में बड़े घोटाले की बू! 1.88 करोड़ की लागत पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

November 18, 2026

आदित्यपुर श्मशान घाट हत्याकांड: दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

November 18, 2026

बंडामुंडा में दर्दनाक हादसा: ड्यूटी पर जा रही महिला रेलकर्मी को जंगली हाथी ने कुचला, मौके पर मौत

November 18, 2026

बिहार में बंपर सरकारी नौकरी का मौका: राजस्व विभाग में 5,000 पदों पर होगी सीधी भर्ती, दो-तीन दिनों में जारी होगा विज्ञापन

November 18, 2026

पोटका में चरमराई 108 एंबुलेंस सेवा, बदहाल वाहनों और बकाया मानदेय के विरोध में कर्मियों का हड़ताल पर जाने का फैसला

November 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost