Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » बिहार में नीतीश सेतु पर पीएम का पोस्टर फाड़ने और हंगामे के मामले में 3 गिरफ्तार, 161 लोगों पर FIR
बिहार

बिहार में नीतीश सेतु पर पीएम का पोस्टर फाड़ने और हंगामे के मामले में 3 गिरफ्तार, 161 लोगों पर FIR

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 22, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना. नीतीश सेतु के लोकार्पण के बाद हुए हंगामे, पोस्टर फाड़ने और अपशब्दों के इस्तेमाल के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राघोपुर की ओर से 11 नामजद और 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

लोकार्पण के बाद सेतु पर हुआ हंगामा

बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सेतु का लोकार्पण किया था। कार्यक्रम के बाद दर्जनों युवा और बच्चे राजद का झंडा लेकर सेतु पर पहुंचे और लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी करने लगे।

इसी दौरान प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य एनडीए नेताओं के पोस्टर फाड़े गए तथा कुछ बच्चों द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किए जाने की बात सामने आई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर कुछ युवक रंगदारी वाला गाना लगाकर रील के रूप में भी साझा करने लगे।

पुलिस की मौजूदगी पर सवाल

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल से नीतीश सेतु के मार्ग तक बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इसके बावजूद कार्यक्रम के तुरंत बाद पोस्टर फाड़े जाने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का जिक्र करते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका की जांच और कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस वीडियो फुटेज खंगालकर आगे की धरपकड़ में जुटी है।

बीजेपी नले राजद पर बोला हमला
राज्य भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने राजद और उसके कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आज भी वैसे ही हैं, जैसे पहले थे—गुंडे और बदमाश। भाजपा के पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने पुल का उद्घाटन करके बाढ़ प्रभावित राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र (जिसका विधानसभा में प्रतिनिधित्व तेजस्वी करते हैं) और आसपास के इलाकों के लोगों को एक तोहफा दिया था, लेकिन उनकी (तेजस्वी की) पार्टी और कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया है कि वे विकास के विरोधी हैं। इस इलाके की जनता अगले चुनाव में तेजस्वी को हरा देगी।”
arrested Bihar News Fir Lalu Prasad Yadav Narendra Modi Nitish Kumar Nitish Setu Patna poster torn Raghopur Rustampur police station Tejashwi Yadav
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article2050 के झारखंड का रोडमैप तैयार कर रही सरकार, विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ पर सीएम हेमंत सोरेन ने बताया विजन
Next Article पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांगने वाले दो गिरफ्तार, देशी कट्टा-कारतूस और पर्चे बरामद
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

फर्जी डिग्री पर बिहार सरकार का बड़ा प्रहार, देश के 5 नामी विश्वविद्यालयों की इंजीनियरिंग डिप्लोमा डिग्री अमान्य घोषित

November 22, 2026
बिहार

बिहार में गंगा पर ‘नीतीश सेतु’ का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, वैशाली से विकास की नई उड़ान, बिहार को 34,470 करोड़ की सौगात

November 21, 2026
बिहार

बिहार विधान परिषद में आयोगों से होगी बहाली, निजी एजेंसियों पर लगेगी लगाम, पारदर्शिता होगी प्राथमिकता

November 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

स्टेथोस्कोप से रैकेट तक: जमशेदपुर के डॉक्टरों ने टेबल टेनिस कोर्ट पर दिखाया दमखम; डॉ. समीर, डॉ. संजीता और डॉ. विभूति बने चैंपियन

November 22, 2026

मैट पर उतरेगा देश का दमखम, प्रहलादपुर में 8वीं चंदगीराम गोल्ड कप कुश्ती, विजेताओं को लाखों का इनाम

November 22, 2026

पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांगने वाले दो गिरफ्तार, देशी कट्टा-कारतूस और पर्चे बरामद

November 22, 2026

बिहार में नीतीश सेतु पर पीएम का पोस्टर फाड़ने और हंगामे के मामले में 3 गिरफ्तार, 161 लोगों पर FIR

November 22, 2026

2050 के झारखंड का रोडमैप तैयार कर रही सरकार, विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ पर सीएम हेमंत सोरेन ने बताया विजन

November 22, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost